Exercise for Hair Growth: ऐसे करें अपने बालोंं को घना, लम्बा और मजबूत

लंबे, घने और काले बाल हर किसी की चाहत होती है क्योंकि स्वस्थ और अच्छे बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाते है। लेकिन आज की लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोग बालोंं के पतले होने और ज्यादा मात्रा में टूटने से परेशान है।

बालों को अच्छा करने के लिए आप कई तरह के शैम्पू, तेल या कोई ट्रीटमेंट भी उपयोग कर लेते है लेकिन इन सबसे उतना अच्छा रिजल्ट नहीं आता जैसा आना चाहिए। बालों का गिरना हमारी लाइफ स्टाइल और खानपान पर भी निर्भर करता है।

किसी के बाल चिंता और तनाव के चलते भी कम हो जाते है तो किसी के पोषण की कमी के चलते बढ़ते नहीं। बालोंं के अस्वस्थ होने के कारण सभी में अलग अलग होते है। बालोंं को झड़ने से बचाने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए महिला हो या पुरुष सभी को खास ख्याल रखने की जरुरत होती है।

अब आप सोचेंगे की खास का मतलब क्या है, तो हम आपको बता दे की अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। आपको अच्छे खानपान के साथ बस यह Exercise for Hair Growth करना है और आपके बाल हो जायेंगे काले,
घने और लम्बे।

Exercise for Hair Growth: बाल बढ़ाने के लिए करें कुछ लाभकारी व्यायाम

Exercise for Hair Growth

दोनों हाथों के नाखुनो को आपस में रगड़े

  • इस एक्सरसाइज के बारे में यक़ीनन आप सब जानते होंगे, रामदेव बाबा के इस व्यायाम को टीवी पर बहुत दिखाया गया है।
  • हलके हाथोंं से दोनों हाथों के नाखुनों को आपस में रगड़ने से बाल बहुत जल्दी बढ़ते हैं। ये बात आपको सही न लगे पर यह एक्सरसाइज काफी असरदार है।
  • इस एक्सरसाइज को नियमित तौर पर करने से हमारे शरीर के हॉर्मोंस चेंज होते हैं। जिससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं।

स्केल्प की मसाज

  • स्केल्प की मसाज भी बालों का एक व्यायाम है। यह बाल बढ़ाने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण और आसान तरीका है।
  • स्केल्प की मसाज करने से बाल अच्छे होते है और सर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  • इसे करने के लिए अपने बालोंं के हिस्से को अलग अलग करके मांग बना ले और तेल डालकर 5 मिनट तक अपने बालोंं पर हलके हाथों से मसाज करे।
  • नारियल तेल, आंवला तेल, बादाम तेल या फिर किसी भी अन्य तेल का उपयोग आप मसाज के लिए कर सकते है।
  • इसे हफ्ते में एक बार करे। चम्पी करने का तरीका और विस्तार से जानने के लिए यहाँ देखे।

चलना

  • अच्छी Hair Growth के लिए चलना भी बहुत अच्छा होता है यह शरीर को संतुलित रखता बालोंं के विकास में भी मदद करता है।
  • चलने से आपके स्कल्प को पोर्स खुल जाते है और साथ ही रक्त का संचार भी अच्छे से होता है। जिससे बालोंं की वृद्धि होती है।
  • सुबह और शाम को ज़रुर कुछ देर के लिए टहले और अपने बालोंं का ख्याल रखे।

इसके अलावा योग भी बालोंं के काफी लाभदायक होता है: Yoga For Hair

मत्स्यासन: Matsyasana

यह Yoga for Hair Growth बालोंं के लिए काफी लाभदायक होता है।

कैसे करे

  • मैट को बिछा ले। फिर अपने पैरों को पीछे की तरफ मोड़कर बैठिये।
  • अब अपनी कमर के बल लेट जाएँ।
  • दोनों हाथों को जाँघों के पास रखे।
  • कोहनी पर दवाब डालते हुए पेट को थोड़ा ऊपर की तरफ खींचे।
  • इस स्थिति में कुछ देर तक रुके।
  • फिर सामान्य स्थिति में वापस आ जाये।

पवनमुक्तासन: Pavanamuktasana

बालोंं के लम्बे और घने होने में इस आसन की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस आसन को करने से दूषित वायु बाहर निकल जाती है जिससे बीमारियाँ दूर होने के साथ बाल भी स्वस्थ रहते है।

कैसे करे

  • इसे करने के लिए आपको मैट पर लेटना होता है।
  • शवासन की स्थिति में लेट जाएँ।
  • दोनों पैरो को एक दूसरे के साथ मिला ले।
  • इसके बाद हाथों को कमर से मिलाये।
  • उसके बाद घुटनों को मोड़कर पंजों को जमीन तक ले जाये।
  • धीरे-धीरे दोनों घुटनों को छाती पर रखें।
  • फिर अपने दोनों हाथों से घुटनों को पकड़ें।

उत्थान आसन

यह आसन भी बालोंं के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसे करने से बालोंं में रक्त का संचार अच्छे से होता है। जिससे बाल टूटते नहीं है और उनमे मज़बूती आती है।

कैसे करे

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले समतल जमीन पर खड़े हो जाए। इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ ले जाए। आपको अपनी पीठ को सीधा रखना है।
  • फिर अपने दोनों हाथों को झुकाते हुए अपने पैरो को छूने की कोशिश करे। इस स्थिति में आपके पैर घुटने से मुड़ने नहीं चाहिए।
  • इस प्रक्रिया को दोहरायें। यह बालोंं के लिए लाभकारी होती है।
  • साथ ही इस आसन को करने से पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है।

उपरोक्त आसनो के अतिरिक्त सर्वांगासन, वज्रासन, अपानासन आदि आसनो को भी किया जा सकता है। यह भी बालोंं के लिए फ़ायदेमंद होते है। इसके अतिरिक्त आप प्राणायाम को भी कर सकते है जैसे कपालभाती प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम, नाड़ीशोधन प्राणायाम आदि।

अन्य जानकारी

  • व्यायाम के साथ साथ सही मात्रा में पोषक तत्वों को लेने की भी जरुरत होती है तभी बालोंं का विकास सही से हो पाता है।
  • बालोंं के लिए पोषित भोजन करना चाहिए। हमें ऐसे भोजन का चुनाव करना चाहिए जिसमे विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में हो ताकि आपके बालोंं को स्वस्थ रखने में आसानी हो सके।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करे यह भी बालोंं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लेना भी ज़रुरी होता है। यदि आप नींद सही से नहीं लेते है तो आपके बाल भी झड़ने लगते है। इसलिए प्रतिदिन कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद ज़रूर ले।
  • जितना हो सके खुश रहे क्योंकि यदि आप तनाव में रहेंगे तो उसका असर भी आपके बालोंं पर पड़ेगा और वह टूटेंगे।
  • बालोंं को समय समय पर धोते रहे ताकि उनमें गन्दगी ना बैठ पाए क्योंकि यदि बाल गंदे रहेंगे तो भी बाल गिरने लगते है और वह कमजोर हो जाते है।
  • फलो और फलो के जूस का सेवन करे यह भी बहुत लाभकारी होते है। साथ ही विटामिन्स से भरपूर होते है। हर सीजन के फलों का आनंद ले। साथ ही बालोंं को भी स्वस्थ बनाये।

यदि आप उपरोक्त चीजों का ध्यान रखते है तो आपके बाल घने और चमकदार बने रहेंगे साथ ही स्वस्थ्य भी रहेंगे।

Loading...

You may also like...