9 Month Pregnancy Exercise In Hindi: गर्भावस्था के 9 वें महीने का व्यायाम

व्यायाम करना तो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज़रुरी होता है। बच्चे, बूढ़े और युवा सभी वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकते है। आपको बता दे की गर्भावस्था में भी व्यायाम करना अच्छा होता है।

गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने से माँ और शिशु दोनों ही स्वस्थ्य रहते है। व्यायाम आपको गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार आप गर्भावस्था के दौरान व्यायाम कर सकती है। खासकर यह तब भी महत्वपूर्ण होता है जब आप गर्भावस्था के अंतिम महीने यानी नोवे महीने में प्रवेश कर चुकी है।

गर्भावस्था के आखिरी महीने में व्यायाम करके आप खुदको और शिशु को दोनों को स्वस्थ्य रख सकती है। बस जरुरत है यह जानने की कि आपके लिए इस महीने में किस तरह का व्यायाम सुरक्षित रहेगा। इस लेख द्वारा जानते है 9 Month Pregnancy Exercise In Hindi कौन कौन सी कर सकती है।

9 Month Pregnancy Exercise In Hindi: गर्भावस्था के अंतिम महीने में व्यायाम के लाभ

Exercise in Last Month of Pregnancy

गर्भावस्था के नवे महीने में कौनसे व्यायाम कर सकते है?

टहले

  • टहलना तो सेहत के लिए अच्छा होता है। इसलिए अपनी क्षमता अनुसार आप प्रतिदिन टहल सकती है।
  • इसे आप गर्भावस्था के आखिरी दिन तक भी कर सकती है।
  • टहलने से आपको कब्ज की समस्या से भी निजात मिल पायेगा।

योग

  • योग आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से स्वस्थ्य रखता है।
  • यह आखिरी महीने में होने वाले तनाव को भी दूर करने में मदद करेगा।
  • आप चाहे तो योग क्लासेस भी ज्वाइन कर सकती है।

स्विमिंग

  • स्विमिंग करने से आपके पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। इसे आप आखिरी महीने में भी कर सकती है।
  • यह आपकी मांसपेशियों को फैलाने और टोन करने का एक अच्छा तरीका है यह हृदय की धड़कन को नियंत्रित करता है, मांसपेशियों की चोट से बचाता है, आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है और आपको फिट रखता है।
  • स्कूबा डाईविंग और गहरे समुद्र में डाईविंग करने से बचे।

कीगल व्यायाम

  • कीगल व्यायाम सभी उम्र के लिए आवश्यक हैं क्योंकि यह पैल्विक मांसपेशियों को मजबूत करते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए कीगल व्यायाम अच्छा होता है खासकर जब उन्हें लेबर पेन होने वाला हो।
  • विशेषज्ञों का सुझाव है कि महिलाओं को अपने जीवन भर कीगल व्यायाम करना चाहिए इससे योनि टाइट रहती है और ब्लेडर हेल्थी रहता है।

तितली आसन

  • तितली आसन एक स्ट्रेचिंग आसन होता है।
  • इसे करने के लिए पैरों के ऊपर बैठे और एक पैर को बाहर की ओर खींचे उतना ही खींचे जितना आसानी से खींच पाएं।
  • इस दौरान आपका हाथ जांघ पर होना चाहिए।
  • यही प्रक्रिया दूसरे पैर से भी करें।

व्यायाम से होने वाले लाभ

  • व्यायाम करते रहने से आखिरी महीने में होने वाले दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • साथ ही इसे करते रहने से मन अच्छा रहता है और तनाव भी दूर हो जाता है।
  • व्यायाम करते रहने से अतिरिक्त चरबी भी नहीं बढ़ पाती है।
  • नियमित व्यायाम करने से महिलाओं की टांगे मजबूत बनती हैं, कूल्हे खुलते हैं जिसके कारण उन्‍हें प्रसव के दौरान समस्‍याएं नहीं होती।
  • डायबिटीज़, डिप्रेशन व उच्च रक्तचाप का खतरा भी कम हो जाता है।
Loading...

You may also like...