Female Fitness Motivation: महिलाओंं को व्यायाम के लिए प्रेरित करने के आसान टिप्स

कई लोग व्यायाम ना करने के लिए समय की कमी की दुहाई देते हैं, खासकर महिलाएं। यह सच है की आजकल की व्यस्त जीवनशैली में वर्क-आउट के लिए समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल है पर यह नामुमकिन बिलकुल नहीं है। अगर आप चाह लें तो आपको आपके अलावा कोई नहीं रोक सकता बस इसके लिए खुद को प्रेरित करने की जरुरत है। Workout Motivation के लिए आपको अपने आप पर नियंत्रण रखने की जरूरत होती है।

दरअसल बहुत सारी महिलाओं के व्यायाम ना कर पाने का असली कारण खुद को इसके लिए प्रेरित न कर पाना होता है। इसके अलावा कई बार समय का प्रबंधन सही से ना कर पाने के कारण भी Womens Fitness की तरफ अधिक ध्यान नहीं दे पाती हैं । अपने समय का प्रबंधन अगर अच्छे से आपको करना आ गया तो हर कार्य के लिए आप के पास पर्याप्त समय रहेगा।

व्यायाम करने के लिए खुद को प्रोत्साहित करना पड़ता है तभी Exercise Motivation मिलती है, पर यह इतना आसान भी नहीं होता है। क्योंकि कई महिलाएं वर्क-आउट करना तो चाहती हैं पर इसे अक्सर कल पर टालती रहती हैं। खुद हीं बहाने बनती रहती हैं की बच्चों की स्कूल ख़तम हो जाये तो योग क्लासेज ज्वाइन करेगी। या फिर कल जल्दी काम निपटा लेंगी और सैर पर जाएगी। व्यायाम के नाम पर हर बार शब्दों में कल ही होता है आज कभी नहीं। पर वो कल कभी नहीं आ पाता है।

चाहे स्त्री हो या पुरुष व्यायाम करना सब के लिए बहुत ज़रुरी है और इसके लिए Fitness Motivation की भी बहुत जरुरत पड़ती है। व्यायाम करने से रक्‍त संचार अच्‍छा होता है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। कामकाजी महिलाओं को तो व्यायाम ज़रूर करना चाहिए। आज इस लेख में हम Female Fitness Motivation पर विस्तार से चर्चा करने जा रहें हैं। जिससे आप मोटिवेट हो कर व्यायाम के लिए जागरूक हो जाएंगी।

Female Fitness Motivation: महिलाएं व्यायाम के लिए इस प्रकार करें खुद को मोटिवेट

Female Fitness Motivation

सबसे पहले लक्ष्य बनाये

  • Female Fitness के लिए कई महिलाएं पहले ही इतना बड़ा लक्ष्य बना लेती है, की उसे कर पाना तो दूर उसके बारे में सोचकर ही थक जाती होगी।
  • इसलिए शुरुआत में साधारण और छोटा सा लक्ष्य रखे जिसे आप पूरा कर पाए। इस लक्ष्य के पूरे होने के बाद बड़ा लक्ष्य रख सकते है।
  • छोटे छोटे लक्ष्य को प्राप्त करने पर Fitness Motivation मिलने लग जाता है और आप ज्यादा जोश के साथ आगे बढ़ते हैं। इसके बाद आप बड़े लक्ष्य को भी आसानी से पा सकते हैं।

सुबह का समय चुने

  • व्यायाम के लिए एक निश्चित समय चुनना भी ज़रुरी होता है। फिर चाहे कुछ भी हो उस समय व्यायाम ज़रुर करे।
  • जितना हो सके सुबह का समय चुने, इससे सुबह सुबह आपका काम हो जायेगा, और किसी भी कारण-वश टलेगा नहीं।

वर्क-आउट की तैयारी पहले से हैं करना स्ट्रेट कर दें

  • Women Fitness के लिए वर्क-आउट में पैशन लाने के लिए आपको समय से पूर्व वर्क-आउट की तैयारियाँ शुरू कर देनी चाहिए।
  • अगर सुबह जल्दी आप वर्क-आउट जाने वाले है तो इसके लिए तैयारी आप रात से हीं शुरू कर सकते हैं।
  • वर्क-आउट पर इस्तेमाल किये जाने वाले कपड़े, जूते आदि आपको रात को हीं बाहर निकाल कर रख लेना चाहिए।
  • ऐसा करने से वर्क-आउट के प्रति जोश रात से हीं बनने लग जाता है और आप सुबह के समय आलस किये बिना जिम चले जाते हैं।

किसी पार्टनर के साथ करें व्यायाम

  • अकेले व्यायाम और योग करना या फिर जिम जाना कभी कभी उबाऊ सा हो जाता है।
  • इसके लिए आप चाहें तो किसी दोस्त को एक्सरसाइज के लिए अपना पार्टनर बना के।
  • आप किसी दोस्त या फिर परिवार के किसी सदस्य को भी अपने व्यायाम का पार्टनर बना सकते हैं।
  • ऐसा करने से आपका व्यायाम के समय मन भी लगेगा और इस दौरान आप बात-चीत भी कर पाएंगे ।

कुछ नया करना है जरूरी

  • कुछ लोग व्यायाम करने के लिए खुद को इसलिए भी प्रोत्साहित नहीं कर पाते, क्योंकि वे इससे बहुत जल्दी बोर हो जाते है।
  • इसलिए आपको अपनी वर्क-आउट रूटीन को बदलते रहना चाहिए, इससे आपको हर रोज कुछ ना कुछ नया करने को मिलेगा और इसे करने में मजा भी आएगा।
  • आप को महिलाओं के लिए वर्क-आउट की सूची बना कर उसका अलग अलग दिन रूटीन बना लेना चाहिए। इससे आपको पता रहेगा की आपको किस दिन क्या करना है।

पसंदीदा वर्क-आउट करें

  • हो सकता है की आपको कुछ वर्क-आउट करने में मजा नहीं आता हो।
  • ऐसी अवस्था में आप चाहें तो जो वर्क-आउट आपको पसंद है उसे हीं कर सकते हैं।
  • बहुत सारे ऐसे एक्सरसाइज होते हैं जिसे कर के बहुत लोगों को मजा आता है और वो अच्छा फील करते हैं।
  • आप भी जब बोर होने लगें तो अपने पसंदीदा वर्क-आउट करने लगें।
  • बस इस बात का ध्यान रखें की वर्क-आउट की निरंतरता बनी रहे।

जिम जाने का मन ना करे तो घर पर हीं करें वर्क-आउट

  • लोग सोचते हैं की वर्क-आउट या व्यायाम के लिए किसी जिम में जाना हीं ज़रूरी होता है पर ऐसा नहीं है।
  • आप चाहे तो बिना जिम गए भी बहुत सारे वर्कआउट घर पर हीं कर सकते हैं।
  • इनमे साइकलिंग, स्विमिंग, जॉगिंग, योगा, डांस आदि प्रमुख हैं।
  • इन सब के करने से भी आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं और आपका शरीर हेल्दी बना रहता है।

व्यायाम के साथ संगीत

  • व्यायाम करने के दौरान संगीत सुने, इससे आपका मूड अच्छा होता है।
  • इस टाइम केवल ऐसा गाना चुने जिससे आपको ऊर्जा मिले।

खुद को पुरस्कृत करें

  • पुरस्कार हर काम को अच्छे से करने कि भावना का विकास करती है।
  • जब हम वर्क-आउट करते है उसके 1 घंटे के बाद तक हमारा शरीर किसी भी खाद्य पदार्थ को बड़ी हीं तेज़ी से पचाता है।
  • इसलिए उस वक़्त वज़न बढ़ने की फ़िक्र किये बगैर हम अपनी मनचाही चीज़ें खा सकते हैं।
  • इस समय आप अपनी पसंदीदा चीज़ खुद को दे कर खुद को प्रोत्साहित कर सकते हैं।

इस लेख में आपने जाना Fitness Body Woman टिप्स, इन टिप्स को जानने के बाद आप जरूर नियमित रूप से वर्क-आउट करना शुरू कर देंगे और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगे। आज से हीं ऐस दृढ संकल्प कर लें की चाहे कुछ भी हो जाए वर्क-आउट तो हमेशा होगा हीं । इसके अतिरिक्त रात को अच्छी और पर्याप्त नींद ले। इससे आपको सुबह उठने में आलस नहीं आएगा और आपका लक्ष्य नहीं टूटेगा।

Loading...

You may also like...