Ladko Ko Samjhne Ke Tips: लड़कों की इन आदतों से जाने उनके मन की बात

सभी जानते है की रिश्ते बनाना काफी आसान होता है। सबसे ज्यादा मुश्किलें तब आती है जब उसे निभाने की बात आती है। क्योंकि रिश्तों को अच्छे से निभाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।

कुछ लोग होते है जो अपने रिश्तों को बहुत ही आनंद के साथ जीते है और कुछ लोगो को एक दूसरे को समझने में ही पूरी जिंदगी निकल जाती है।

ऐसा माना जाता है की लड़कियों को समझना नामुमकिन होता है। पर क्या लड़कों को समझ पाना आसान है? जी नहीं उनको भी समझना इतना आसान नहीं होता है।

यह भी देखा गया है की जब लड़कियाँ किसी लड़के को पसंद करती है तो उससे यह कह भी नहीं पाती है, क्योंकि उनको यह दुविधा होती है की क्या वह भी उसे पसंद करता है की नहीं। वह लड़के को समझ नहीं पाती। लड़कों को समझने के लिए आज के लेख में हम आपको बता रहे है Ladko Ko Samjhne Ke Tips.

Ladko Ko Samjhne Ke Tips: ऐसे मिलेगी लड़कों को समझने में मदद

Facts to Understand Men in Hindi

उन्हें सीधी बात करना पसंद होता है

  • अक्सर लड़कियाँ अपनी बातों को पहेली की तरह घूम फिरा कर करती है।
  • उन्हें ही पता नहीं चलता की वह क्या बोलना चाहती है।
  • लड़कों को लड़कियों की इस तरह की आदते पसंद नहीं आती है। वह चाहते है की आप उन्हें सीधी भाषा में ही बात करे।
  • कभी कभी गुमा फिरा के बोलने पर लड़के उनका गलत मतलब भी निकल लेते है इसलिए ज़रुरी है की आप उनसे सीधे तरीके से ही बात करे।

हारने पर भी अच्छा महसूस नहीं करते

  • हमें लगता है की कॉम्पिटिशन की भावना केवल लड़कियों में ही होती है।
  • पर लड़कियों की अपेक्षा कॉम्पिटिशन की भावना लड़कों में ज्यादा देखी जाती है।
  • और यह भी ज्यादा देखने में आता है की लड़के मन ही मन कॉम्पिटिशन की भावना करते रहते है।
  • लड़के कभी भी यह नहीं चाहते की वह अन्य लड़कों से हारे, हारने पर वे अच्छा महसूस नहीं करते।

उन्हें भी पसंद होता है कॉम्प्लीमेंट्स

  • सभी जानते है की लड़कियों को हर समय कॉम्प्लीमेंट्स पसंद होते है। जिसके लिए वह की कुछ न कुछ करती रहती है।
  • आपको बता दे की लड़कों में भी कॉम्प्लीमेंट्स को पसंद किया जाता है।
  • यदि कोई लड़की उनको कोई कॉम्प्लीमेंट्स दे दे तो उनको यह बात हमेशा के लिए याद रहती है और वह उसे फॉलो भी करते है।

उनमें भी होती है फीलिंग को शेयर करने की भावना

  • लड़को को भी लगता है की कोई हो जो उनकी बात सुने, समझे और जिससे वह अपने दिल की बात कह सके।
  • यह देखा जाता है की जब भी कोई लड़का अपनी फीलिंग शेयर करने की कोशिश करता है तो लड़किया उन्हें बीच में ही टोक देती है और उनसे प्रश्न करने लगती है जिसके कारण लड़के अपनी फीलिंग शेयर करने से कतराते है।
  • इसलिए यदि कोई लड़का आपसे फीलिंग शेयर करे तो आप उसकी बात ध्यान से सुने और उसे बोलने का मौका दे।

लड़कियों का किसी और के साथ फ़्लर्ट करना अच्छा नहीं लगता

  • यदि कोई लड़की उसे छोड़कर किसी दूसरे लड़के के साथ हसी मज़ाक करती है या फिर फ़्लर्ट करती है तो लड़कियों का ऐसा करना लड़कों में जलन पैदा करता है ।
  • इस बात को वह सबके सामने दिखता नहीं है।
  • परंतु यदि यही चीजें आप उनके साथ करते है तो उन्हें यह अच्छा लगता है और वह इस बात को ज्यादा महत्व देने लगते है।
Loading...

You may also like...