Fiber Foods for Weight Loss: जल्द से वजन कम करने के लिए खाये

क्या आप अपने मोटापे से परेशान है? क्या आप अपने पसंदीदा कपडे नहीं पहन पा रहे है? इसके लिए आप व्यायाम भी कर रहे है पर ज्यादा फर्क नजर नहीं आ रहा?

आपको व्यायाम के साथ साथ अपने खानपान में भी थोड़ा परिवर्तन लाना होगा। हम आपको बता दे कि वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है अपने आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ को शामिल करना।

तो हम आपको कुछ Fiber Foods For Weight Loss के बारे में बता रहे है, जो आपको पतला बनाने और आपके स्वास्थ्य में सुधार करने में मददगार है। फाइबर दो प्रकार के होते है घुलनशील और अघुलनशील है।

जब घुलनशील फाइबर पानी के संपर्क में आता है, तो एक चिपचिपे पदार्थ में परिवर्तित हो जाता है और बड़ी आंत में भोजन अवशोषण को धीमा कर देता है। यह लंबी अवधि के लिए महसूस होता है। अघुलनशील फाइबर वसा अणुओं को फसाने में मदद करता है और स्टूल बुलिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है।

कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए यह अधिक सहायक है, क्योंकि यह बल्क बढ़ाता है और बोवेल मूवमेंट को बढ़ावा देता है। इससे आपका मेटाबोलिज्म सही रहता है और आप मोटे नहीं होते है।

Fiber Foods For Weight Loss: वजन घटाने में करे आपकी मदद

Fiber Foods for Weight Loss

हरे मटर

  • एक कप मटर के दाने में लगभग 9 ग्राम फाइबर होता है।
  • साथ ही यह विटामिन्स ए, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्त्रोत है।

आड़ू

  • यह फल घुलनशील और अघुलनशील फाइबर का एक अद्भुत स्रोत है।
  • सूखे आड़ू के एक कप में 6 ग्राम घुलनशील फाइबर और 7 ग्राम अघुलनशील फाइबर मिलता हैं
  • यह विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम का भी एक समृद्ध स्रोत है।
  • आप अपने नाश्ते में सूखे पीच को ओट्स के साथ ले सकते हैं या भुना हुआ टर्की या चिकन के साथ ले सकते हैं।

जाम

  • यह फल फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। एक कप कटे हुए जाम में लगभग 9 ग्राम फाइबर होता है।
  • यह विटामिन सी, ए, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम से भरपूर होता है।
  • आप शाम के नाश्ते में रोज अमरूद ले सकते हैं या अमरूद की चटनी भी बना सकते है।
  • यह वजन को नियंत्रित रखता है और एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है।
  • इसी के साथ ही यह मेटाबोलिज्म को भी बूस्ट करता है।
  • अमरुद एक ऐसा पदार्थ है जो कि High Fiber Foods List Lose Weight में शामिल है।

जौ

  • जौ एक उच्च प्रकार का फाइबर अनाज है। एक कप जौ में लगभग 31.20 ग्राम फाइबर होता है।
  • यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6 और लोहे का भी एक उत्कृष्ट स्रोत है।
  • आप जौ वाला दलिया बना सकते हैं या रात के खाने में जौ के आटे की सब्जी बना सकते है।

मसूर की दाल

  • 1 कप मसूर में लगभग 15 ग्राम फाइबर होता है।
  • यह दाल प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और खनिज जैसे मैंगनीज, थाइमिन, पोटेशियम भी इसमें पाए जाते है।
  • आप अपने खाने में इसे उबाल कर भी शामिल कर सकते है।

रसबेरी

  • रसबेरी में प्रति कप 8.40 ग्राम फाइबर मौजूद होता है और यह विटामिन सी, ए, ई, के, और फोलेट का एक समृद्ध स्रोत है।
  • यह बोवेल मूवमेंट को बढ़ाता है और पेट की सूजन को कम करता हैI

ओट्स (oats)

  • ओट्स को फाइबर का एक बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
  • ओट्स में घुलनशील और बिना घुलने वाला दोनों प्रकार का फाइबर मौजूद होता है।
  • आपको 100 ग्राम ओट्स से 1.7 ग्राम फाइबर मिलता है।
  • इसका सेवन आप कई प्रकार के रूप में कर सकते है।
  • जो अपना वेट लूज़ करना चाहते है उन्हें ओट्स को अपने रोज़ाना के भोजन में शामिल करना चाहिए यह Weight Loss Tips बहुत कारगर साबित होती है।

दाल

  • दालों में प्रोटीन के साथ फाइबर भी होता है।
  • दालों में पाए जाना वाला कार्बोहाइड्रेट बॉडी में एनर्जी लेवल बढ़ा देता है और साथ ही पाचन क्रिया को धीरे कर देता है। जिससे बॉडी में एनर्जी लम्बे समय के लिए बनी रहती है।
  • 100 ग्राम उबली हुई दाल में 8 ग्राम तक फाइबर होता है।

फ्लेक्स सीड (अलसी)

  • फ्लेक्स सीड में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
  • 100 ग्राम फ्लेक्स सीड में 27 ग्राम फाइबर पाया जाता है।
  • इसमें पाए जाने वाले दूसरे तत्व भी काफी आसानी से पच जाते है।
  • आप फ्लेक्स सीड को पीस कर भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • चाहे तो स्मूथीज में या भी कुकीज़ में और ब्रेड आदि में इस इसका इस्तेमाल कर के सेवन कर सकते है।

सेब

  • सेब में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
  • आप इसका सेवन साबुत या फिर पीस कर भी खा सकते है।
  • 100 ग्राम सेब में 2.4 ग्राम फाइबर मौजूद होता है।
  • साथ ही ध्यान रखे इसका सेवन छिलकों के साथ करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

नाशपाती

  • नाशपाती में भी काफी भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।
  • 100 ग्राम नाशपाती में 3.1 ग्राम फाइबर होता है।
  • और इसका सेवन भी आपको छिलकों के सहित करना चाहिए।

ब्रोकली

  • ब्रोकली में विटामिन सी, कैल्शियम के साथ साथ फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • इसका सेवन भाप कर या उबाल कर करना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
  • अगर आप ब्रोकली का सेवन भून कर करते है तो आपको उसको तब तक भूनना चाहिए जब तक की उसका गाढ़ा हरा रंग ना हो जाए।
  • 100 ग्राम ब्रोकली से आपको 2.6 ग्राम फाइबर मिलता है।

एवोकाडो

  • एवोकाडो में प्रोटीन और फाइबर दोनों की काफी अच्छी मात्रा होता है।
  • एवोकाडो के सेवन से पेट काफी देर तक के लिए भरा हुआ लगता है जिससे भूख कम लगती है।
  • जिस वजह से यह पेट की चर्बी को कम करने में सक्षम होता है और वजन को नियंत्रित रखता है।

आज आपने जाना How to Lose Weight Fast वो भी फाइबर युक्त पदार्थो का सेवन कर। ऊपर दिए सभी पदार्थ फाइबर युक्त है जिनके सेवन से आप अपना वजन जल्द ही कम कर सकते है।

Loading...

You may also like...