Foods That Reduce Inflammation: इन खाद्य पदार्थों के सेवन से करें शरीर का सूजन कम

शरीर में सूजन आने के कई कारण हो सकते है। साथ ही आज कल की बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते यह एक बहुत ही आम समस्या हो गयी है। एक उम्र के बाद हर दूसरे इंसान को अपने शरीर में सूजन आने की शिकायत रहती है।

सूजन आने के कुछ अहम् कारण जैसे की शरीर में खून की कमी होना, पेट संबंधित बीमारियों से ग्रसित होना या फिर बॉडी का कम मूवमेंट होना। यह सभी कारण शरीर में कई अलग अलग प्रकार की समस्याओं को उत्पन्न करते है।

शरीर में सूजन को कम करने के लिए कई प्रकार के उपचार किये जा सकते है लेकिन अपने आहार पर ध्यान दे कर भी आप अपने शरीर की सूजन को कम कर सकते है।

इस लेख में आज हम आपको बता रहे किस तरह से आप अपने शरीर में आई सूजन को कम कर सकते है। इस लेख में दिए आहारों का सेवन करे और बॉडी में सूजन से राहत पाए। इस लेख में पढ़े Foods That Reduce Inflammation.

Foods That Reduce Inflammation: इन आहारों के सेवन से सूजन कम करे

Foods That Reduce Inflammation

तरबूज के बीज

  • तरबूज के बीज में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व टखनो की सूजन को कम करने के लिए काफी फ़ायदेमंद होते है।
  • इस के लिए तरबूज के बीजो को निकाल के सूखा लें।
  • अच्छी तरह सुख जाने के बाद इन बीजो को पीस लें।
  • इसके बाद इस पाउडर में से 2 चम्मच अलग निकाल लें।
  • अब इसे एक कप उबले पानी में डाले इसके बाद इसे पानी में भीगे रहने दे।
  • कुछ घंटो के बाद इसे छान लें और फिर इस पानी का सेवन करें।
  • इस तरबूज के पानी का दिन में चार बार सेवन करे, कुछ दिनों बाद सूजन खुद ब खुद ठीक हो जायेगी। तरबूज के बीज को Anti Inflammatory Supplements तौर पर खाया जा सकता है।

करेले के रस का सेवन

  • स्वाद में भले ही कितना भी कड़वा हो ये करेला लेकिन यह बहुत सारे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।
  • करेले के इन पौष्टिक तत्वों के कारण यह सूजन की समस्या में भी मददगार साबित होता है।
  • शरीर की सूजन दूर करने के लिए करेले के 4 चम्मच रस में मकोय (एक तरह का सफेद फूल) का अर्क 5 चम्मच मिलाए।
  • इस मिश्रण का रोज़ सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए।
  • अगर आपको मकोय नहीं मिले तो रस में एक चम्मच सोंठ का चूर्ण मिला लें।
  • इससे शरीर में आयी सूजन दूर होगी। सूजन से छुटकारा पाने के लिए Anti Inflammatory Diet फॉलो करे।

काली मिर्च का सेवन

  • काली मिर्च में एंटीमाइक्रोबिएल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण प्राकृतिक तौर पर पाए जाते है।
  • सूजन कम करने के लिए काली मिर्च को कई अलग अलग प्रकार की चीज़ो में मिलाकर भी किया जा सकता है।
  • इसके लिए अगर चाहे तो 5 काली मिर्च को पीस कर ¼ चम्मच मक्खन के साथ मिलाकर सेवन करे।
  • इसके अलावा चाहे तो तरबूज के रस में काली मिर्च का चूर्ण डालें। फिर सेवन करे।
  • साथ ही चाहे तो सोंठ, सौंफ और कालीमिर्च तीनो को 2-2 चम्मच गुड़ में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।

अनानास के रस का सेवन

  • पाईनेपल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जिस वजह से यह सूजन कम करने में सहायक होता है।
  • इस फल में मिनरल्स, विटामिन बी, सी, के, फॉलेट, कार्बोहायड्रेट, वसा, कैल्शियम, फॉस्फोरस और एन्जाइम्स होता है।
  • इसी के साथ इसमें पाए जाने वाला ब्रोमिलेन सूजन और गठिया जैसी समस्या में भी फ़ायदेमंद होता है।
  • इसे रस के रूप में सेवन करना शरीर के लिए अत्यंत फ़ायदेमंद साबित होता है।

धनिये की पत्तिया

  • आयरन से भरपूर होने के कारण धनिये  पत्तियों का सेवन खून की कमी को पूरा करता है।
  • साथ ही धनिये की पत्तियाँ एंटी टय़ुमेटिक और एंटीअर्थराइटिस के गुणों से भरपूर होती है।
  • इस वजह से यह शरीर की सूजन कम करने में सहायक होती है।
  • इससे जोड़ों के दर्द में भी काफी राहत मिलती है।
  • इसके सेवन के लिए पहले पानी में धनिये की पत्तियों को उबाल लें।
  • फिर इस पानी को अच्छी तरह छान लें और दिन में दो बार इस पानी को पिए।
  • अगर इस पानी को पी नहीं पाते है तो इस पानी में सब्जियों को बनाए और फिर सेवन करे।

गुड़ का सेवन करे

  • गुड़ स्वस्थ के लिए काफी ज्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है।
  • गुड़ का सेवन करने से सूजन को भी आसानी से दूर किया जा सकता है।
  • पुराने गुड़ को सोंठ के साथ मिलाकर खाने से शरीर की सूजन में जल्द ही लाभ होता है।
  • इसके अलावा चाहे तो दो चम्मच सूखी हल्दी तवे पर भुने और उसके साथ थोड़ा सा गुड़ मिलाकर सेवन करे।

काशीफल (कद्दू) का सेवन करे

  • प्राचीन समय से ही कद्दू जिसे काशीफल भी कहा जाता है को गुणों की खान कहा जाता है।
  • काशीफल के बीज भी बेहद गुणकारी माने जाते है।
  • काशीफल में और इसके बीजो में विटामिन सी, इ, आयरन, कैल्शियम, मैग्निशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, ज़िंक, प्रोटीन, और फाइबर आदि काफी ज्यादा मात्रा में होते है।
  • इसका सेवन हर प्रकार से फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • सूजन को दूर करने के लिए काशीफल के 8 से 10 बीजो की चटनी बना कर शहद के साथ चाटे।
  • यह शरीर की सूजन को कम करने और उससे छुटकारा दिलाने में काफी हद तक सक्षम होगी।
  • यह एक Anti Inflammatory Foods है।

साबुत अनाजों का सेवन

  • साबुत अनाजों में काफी सारा फाइबर मौजूद होता है।
  • जिससे खून में सी रिएक्टिव प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है और इस वजह से शरीर में आई सूजन भी कम हो जाती है।
  • साबुत अनाज का सेवन करने में चावल, बाजरा, वाइट ब्रेड आदि का भी सेवन कर सकते है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन

  • हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ काफी ज्यादा पौष्टिक होती है।
  • इन हरी पत्तेदार सब्जियों में आप पत्तागोभी, ब्रॉकली, पालक, आदि सब्जियों का सेवन कर सकते है।
  • ऐसी सब्ज़ियाँ जिसमे आयरन के साथ साथ विटामिन इ भी काफी अधिक मात्रा में मौजूद हो।
  • इससे शरीर की सूजन जल्द ही कम होगी।

टमाटर का सेवन

  • टमाटर स्वास्थ्य के लिए काफी फ़ायदेमंद माना जाता है।
  • इसमें लाइकोपेन नामक तत्व पाया जाता है।
  • यह तत्व शरीर में आई हुई सूजन को कम करने में काफी फ़ायदेमंद होता है।
  • कच्चे टमाटर से ज्यादा पका हुआ टमाटर फ़ायदेमंद होता है।
  • टमाटर का किसी भी रूप में सेवन किया जा सकता है चाहे तो इसका सॉस या फिर सब्ज़ियाँ या चटनी और सलाद के रूप में सेवन किया जा सकता है।

इस ऊपर दिए लेख में आज हमने आपको Sujan ka Ilaj in Hindi बताया। साथ हीं आपने जाना की कौन से पदार्थ को खाने पर सूजन की समस्या से राहत मिलती है। ऊपर दिए सभी फूड्स के सेवन से सूजन से छुटकारा मिलने के साथ साथ शरीर को और भी पौष्टिक तत्वों की प्राप्ति होगी।

Loading...

You may also like...