Avoid these Food In Monsoon: बरसात के मौसम में रखें इन आहारों से परहेज

अधिकतर लोग मानसून के मौसम को बहुत ज्यादा पसंद करते है, और बारिश का इंतजार करते रहते हैं क्योंकि मानसून के आ जाने पर झमाझम बारिश से मन आनंदित हो जाता है। ख़ास कर तपती गर्मी के मौसम के बाद आने वाली पहली बारिश की भीनी भीनी खुशबू तो कई कवियों के लिए प्रेरणा बन जाती है और वे उनपर लंबी लंबी कविताएं लिख देते हैं।

पर क्या आप जानते है यह सुहाना मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियाँ भी लेकर आता है? जी हाँ भयंकर गर्मी के बाद जब बारिश की हलकी ठंढ आती है तो इस मौसम में आई बदलाव की वजह से बहुत सारे लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित अलग अलग प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं। ऐसा देखा जाता है की अधिकतर लोगो की तबियत मानसून के मौसम में ही बहुत ज्यादा ख़राब हो जाती है।

बरसात के दिनों कई तरह के इंफेक्शन और फ्लू का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिस कारण मानसून का यह मौसम खूबसूरत और अच्छा होते हुए भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत बुरा बन जाता है। इसलिए मानसून के मौसम में भी हमे अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए और स्वस्थ रहने की कोशिश करनी चाहिए।

क्या आप जानते है मानसून के मौसम में बहुत प्रकार की सब्जी और फल का सेवन भी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित होता है और इसके कारण हमारा स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। तो इस मौसम में बाहर का खाना तो हमेशा हीं अवॉयड करना चाहिए साथ ही साथ कुछ सब्जियों और फलों के सेवन से भी दूरी बना कर रखनी चाहिए। आइये जानते है Avoid these Food In Monsoon.

Avoid these Food In Monsoon: भूलकर भी न खाएं मॉनसून के दौरान यह आहार

Avoid these Food In Monsoon

प्राचीन काल से हीं हमारे समाज में ऐसा बताया जाता है की हर मौसम की अपनी विशेषताएँ और नुकसान होते हैं। हर मौसम की अपनी अलग अलग तरह की सामान्य बीमारियाँ होती है तो वहीं हमें किस मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इस बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि हम मौसम के अनुसार Unhealthy Food का वर्गीकरण कर पाए और उससे परहेज रख सकें। जानते हैं Healthy Food and Unhealthy Food.

आईये आपको बताते है की कौन से फ़ूड मानसून के वर्तमान मौसम में नहीं खाना चाहिए और क्यों:-

पत्तागोभी और पालक

  • मॉनसून के इस मौसम में पत्ता गोभी और पालक में छोटे छोटे कीड़े निकलने लगते है और फिर उन कीड़ों के अंडे भी होने लग जाते हैं।
  • इसलिए इसे ना ही खाये तो बेहतर और अगर आप इसे खाने के बहुत ज्यादा इच्छुक है तो इसे आप गुनगुने पानी से पहले अच्छे से धो लें और फिर इसके बाद इसे खाएं।

सी फूड

  • मानसून के मौसम में अक्सर मछलियाँ और झीगें प्रजनन करते हैं और अपने बच्चों को जन्म देते है। बरसात में ये फ़ूड Bad Food बन जाते हैं।
  • इसलिए इस मौसम में भूल कर के भी इसे ना खाये। इससे आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

मशरूम

  • इस मौसम में मशरूम के सेवन से भी इन्फेक्शन होने की आशंका बाकी मौसमों की अपेक्षा ज्यादा बढ़ जाती है।
  • इसलिए मशरूम को पसंद करने वाले इस बात का विशेष ध्यान रखें और इसका सेवन इस मौसम में करने से बचें।

मसालेदार पकौड़े

  • मानसून के मौसम में पेट की खाना पचाने की क्षमता कम हो जाती है पर इसी मौसम में हमें चटपटा और मसालेदार चीजें खाने की इच्छा भी ज्यादा होती है।
  • इसलिए बाहर बाजार में मिलने वाले इस तरह के खाद्य पदार्थ से जितना बच सकें आपके स्वास्थ्य के लिए यह उतना हीं अच्छा होगा।
  • ऐसा विशेष कर के इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम में बहुत ज्यादा साफ़ सफाई रख पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है जिसके कारण यह बिमारियों का कारण बन जाता है।

कटे हुए फल

  • मानसून के मौसम में बरसात और गंदगी के कारण मक्खियां बहुत ज्यादा मात्रा में हो जाती हैं।
  • इसलिए बाहर बिकने वाले कटे हुए फल तो बिलकुल भी नहीं खाने चाहिए क्योंकि ये मक्खियां उन कटे हुए फलों को दूषित कर देती हैं।

जूस

  • मानसून के मौसम में ज्यादा जूस पीने से बचना चाहिए खासकर बाजार में मिलने वाले जूस से ।
  • ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि बाहर मिलने वाले जूस में मिला पानी दूषित हो सकता है।
  • इस दूषित पानी के कारण जूस भी दूषित हो जाता है और इसके कारण पेट में इन्फेक्शन की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

कच्चा सलाद

  • जितना हो सके मानसून के मौसम में कच्चा सलाद खाने से बच कर रहें ।
  • ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि इस मौसम में कई प्रकार के सूक्ष्म जीव सब्जियों में उत्पन्न हो जाते है।
  • इसलिए यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते है। हो सके तो इसे स्टीम करके खाये।

आलू और अरबी

  • आलू, अरबी, भिंडी, मटर और फूलगोभी इस मानसून के मौसम में ना खाये तो अच्छा होगा ।
  • इनका सेवन इसलिए नहीं करना है क्योंकि इस मौसम में ये आसानी से पचते नहीं है, और इनसे इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है।

इनसे भी रखें मॉनसून में परहेज

  • बरसात के इस मौसम में हमें ज्यादा तले हुए और मिर्च-मसाले वाले आहार और फ़ास्ट-फ़ूड आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • मूंगफली, सरसों, शीशम आदि के भारी तेल के सेवन से भी इस मौसम में परहेज रखना बेहतर माना जाता है।
  • बहुत ज्यादा नमक डले भोजन के सेवन से भी मॉनसून के मौसम में बच कर रहना चाहिये, इससे उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ जाती है साथ ही शरीर में यह अनावश्यक पानी को भी रोक देता है।
  • ज्यादा चाय और काफी के सेवन से भी हमें परहेज रहना चाहिये।
  • बहुत ज्यादा मात्रा में मौसमी फलों जैसे तरबूज, खरबूज और आम आदि के सेवन से भी परहेज रखनी चाहिये। आईएस इसलिए करते हैं क्योंकि आम का अतिसेवन पिम्पल्स को जन्म दे सकता है।

इस तरह आप अपने Rainy Season Food की आदतों पर विशेष ध्यान दे कर और नियंत्रण रख कर एक स्वस्थ जीवन जी सकते है, और साथ हीं वर्षा ऋतु के मौसम का भी भरपूर आनंद उठा सकते है। ध्यान रखे की आप मानसून के मौसम में सब्ज़ियाँ या फल का उपयोग करने से पहले उसे अच्छे से धो कर ही उपयोग करे और साथ ही सब्जियों को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करे।

Loading...

You may also like...