Foods To Eat During Period: मासिक धर्म के दौरान इन आहारों को खा कर रहें स्वास्थ्य

अक्सर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कई महिलाओं को असहनीय दर्द भी झेलना पड़ता है और कुछ महिलाएं दर्द के कारण कुछ भी खाने पीने में असमर्थ हो जाती हैं।

कभी कभी कुछ महिलाओं को इसके कारण शरीर में सूजन और अकड़न की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। साथ ही उनके मूड़ में भी तुरंत तुरंत परिवर्तन देखा जाता है।

दर्द के कारण शरीर में हमेशा सुस्ती बनी रहती है। कोई भी कार्य करने में मन नहीं लग पाता है। कुछ महिलाओं का स्वास्थ्य भी मासिक धर्म के कारण प्रभावित हो जाता है।

मासिक धर्म के दौरान खाने पीने पर बारीकी से ध्यान देना चाहिए ताकि आप इन समस्याओं से बच सके। इसके लिया यह जानना भी ज़रुरी है की आपको कौन से आहार का सेवन करना चाहिए। इसके लिए जानते है Foods To Eat During Period विस्तार से।

Foods To Eat During Period: जाने किन आहारों का सेवन करे और किन से करे परहेज

Foods To Eat During Period

दही का सेवन

  • कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करने से मासिक धर्म में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।
  • दही में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • दही में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया भी पाचन के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
  • मासिक धर्म के दौरान दही का सेवन करना अच्छा होता है।

डार्क चॉकलेट का सेवन

  • डार्क चॉकलेट मासिक धर्म के दौरान खाना लाभकारी होता है।
  • डार्क चॉकलेट का सेवन करने से शरीर में एक प्रकार का हॉर्मोन उत्पन्न होता है। इस हार्मोन को सेरोटोनिन के नाम से जाना जाता है।
  • यह सेरोटोनिन नामक हार्मोन मूड को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • इसलिए मासिक धर्म के दौरान डार्क चॉकलेट का सेवन करे इसे खाने से आप अपना दर्द भूल जाएगी और आपको अच्छा फील होगा।
  • डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सिडेंट्स और मैग्नीशियम की उच्च मात्रा पायी जाती है जो की मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐठन और मूड स्विंग को दूर करने में सहायक होती है।
  • डार्क चॉकलेट एंडोर्फिन हार्मोन्स को भी उत्पादित करती है। जो आपके मन को शांत और खुश रखने में मदद करता है।

ब्राउन राइस है फ़ायदेमंद

  • मासिक धर्म के दौरान महिलाएं सुस्त और थका हुआ फील करती है इसलिए उस समय उन्हें एनर्जी की आवश्यकता होती है।
  • इसलिए ब्राउन राइस का सेवन करना लाभकारी होता है।
  • आपको बता दे की ब्राउन राइस में शुगर और कार्बाहाइड्रेट्स जैसे तत्व पाए जाते है जो की शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते है।

मिर्ची का असर

  • ऐसा कहा जाता है की मासिक धर्म के दौरान मिर्च मसालों का सेवन नहीं करना चाहिए । परन्तु आप मासिक धर्म के दौरान लाल मिर्च का सेवन कर सकती है यह बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • लाल मिर्च का सेवन करने से रक्त वाहिकाएं फैलने लगती है जिसके कारण रक्त का प्रवाह सही ढंग से बना रहता है और मासिक धर्म में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।

केले हैं लाभकारी

  • केले का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी होता है। यह हड्डियों को मजबूत करने का कार्य करता है।
  • केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम और विटामिन बी 6 होता है जो की मासिक धर्म के दौरान होने वाली सूजन को कम करता है साथ ही इसका सेवन करने से मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।
  • केले में पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  • साथ ही यह आपके मूड को भी ठीक रखने में सहायक होता है।

विटामिन से भरपूर आहार

  • मासिक धर्म के समय महिलाओं को अपने आहार में विटामिन और प्रोटीन की मात्रा का सेवन करना चाहिए।
  • यदि आप इस दौरान बेर, अंगूर आदि रसयुक्त फल का सेवन करती है तो उससे विटामिन की भरपूर मात्रा प्राप्त होती है।
  • साथ ही यह विटामिन आपके पाचन तंत्र को भी अच्छा रखने में मदद करते है।
  • विटामिन इ का सेवन करने से मासिक धर्म के पूर्व के सिंड्रोम से भी निजात मिल जाता है।
  • विटामिन इ मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करता है और हार्मोन्स को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है।
  • विटामिन इ का सेवन करने के लिए आप अंडा, बादाम, एवोकेडो का सेवन कर सकती है इसके अतिरिक्त विटामिन इ के सप्लीमेंट भी ले सकती है।

आयरन का सेवन

  • मासिक धर्म के दौरान आयरन का सेवन करना बहुत ही ज़रूरी होता है क्योंकि इस दौरान रक्त का स्त्राव होता है जिसके लिए नए रक्त की शरीर में आवश्यकता होती है। आयरन के सेवन से रक्त की पूर्ति हो जाती है।
  • साथ ही आयरन एनीमिया से भी बचाता है। शरीर की कमजोरी को भी यह दूर करता है।
  • मासिक धर्म के दौरान तनाव की समस्या भी होती है जो की आयरन की मदद से दूर हो जाती है।
  • आयरन की मात्रा का सेवन करने के लिए हरी सब्ज़ियाँ, पालक, अंडे, सूखे बीन्स आदि को अपने भोजन में शामिल कर सकती है।

आहार के साथ पानी भी है ज़रूरी

  • पानी पीना तो सबके लिए अच्छा होता है परन्तु मासिक धर्म के दौरान शरीर को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है।
  • इसलिए इस दौरान पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो पाए।
  • पानी पीने से शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलने में भी मदद मिलती है। साथ ही शरीर भी फ्रेश हो जाता है।

इन आहारों से करे परहेज

  • आप इस समय में कैफीन का सेवन न करे इससे परेशानी और भी बढ़ सकती है। कैफीन के सेवन से मासिक धर्म अनियमित हो सकता है।
  • ज्यादा वसा युक्त पदार्थो का सेवन भी कम कर दे।
  • ज्यादा मीठा खाना भी मासिक धर्म के दौरान हानिकारक होता है। इसलिए इसका भी सेवन कम करे।
  • शराब भी इस समय के लिए सही नहीं होती है यह आपके मूड को ख़राब करती है साथ ही इसके सेवन से तनाव बढ़ जाता है।
  • चीज, क्रीम और आइस क्रीम जैसे चीजों से भी परहेज करे। इन पदार्थों में चीनी और फैट दोनों की मात्रा अधिक होती है जो की मासिक धर्म के समय नुकसानदायक होती है।

नोट– उपरोक्त जानकरी को मासिक धर्म के दौरान अपनाये । यदि फिर भी आपको समस्या आती है तो आप इसके लिए अपने डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते है।

Loading...

You may also like...