Foods to Improve Night Vision: रात में देखने की क्षमता को बढ़ाये

बहुत सारे लोग रात की सुंदरता को नहीं देख पाते, क्योकि उन्हें नाईट ब्लाइंडनेस की समस्या रहती है| और सुंदरता देखना ही नहीं, यह लोग रोजमर्रा के कार्य जैसे पढ़ना, लिखना, चलना आदि भी नहीं कर पाते है|

यह समस्या ज्यादातर उम्र बढ़ने के साथ होती है| जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है आँखों की पुतलिया सिकुड़ने लगती है जिससे कम रौशनी में देखना मुश्किल हो जाता है|

रात को देख ना पाने की समस्या बहुत मुश्किल भरी होती है| लेकिन बुढ़ापे की उम्र में इसे नकारा नहीं जा सकता है| ऐसे लोग रात को यदि पानी पिने या फिर अन्य किसी कार्य से उठते है तो घर में भी चोट लगने की समस्या रहती है|

लेकिन चिकित्सक के मुताबित यदि आप अपनी आँखों को धुप से बचाये और ऑय साइट बूस्टिंग आहारों का सेवन करे| तो लम्बी उम्र में भी इससे बच सकते है| आइये जाने Foods to Improve Night Vision.

Foods to Improve Night Vision: आँखों की रौशनी बढ़ाने में मदद करे

Foods to Improve Night Vision

सब्जियां व फल

  • आँखे हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है यह बात तो हम सभी जानते है| इसलिए नाइट ब्लांइडनेस से बचने के लिए अपने खान पान का अच्छे से ध्यान रखे|
  • संतरे में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन होता है| इसलिए नाईट विज़न की समस्या को दूर रखने के लिए यह अच्छा ऑप्शन है|
  • आँखों के लिए विटामिन ए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन होता है| इसकी कमी को पूरा करने के लिए हरी पत्‍तेदार सब्जिया खाना चाहिए|
  • हरी सब्जियों में पालक, पुदीना, मेथी, ककड़ी आदि का सेवन करें।
  • विटामिन सी और विटामिन ए की पूर्ति के लिए अमरूद, संतरे, अनानास, तरबूज और अंगूर का सेवन करे|

सूखे मेवे

  • सूखे मेवे तो फायदों से भरपूर होते है, इसके कई फायदों में से एक फायदा आँखों के लिए है|
  • यदि आप आँखों की रोशनी बढ़ाना चाहते तो आपको नियमित ड्राईफ्रूट्स का सेवन करना चाहिए|
  • किशमिश में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और ए-कैरोटीनॉइड मौजूद होता है जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है।
  • बादाम में अच्छी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो आँखों को फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करता है।
  • सूखी खुबानी में विटामिन ए, विटामिन सी और बी कॉम्लेक्स की अच्छी मात्रा होती है जो आँखों के लिए फायदेमंद है।
  • यदि आप नियमित तौर सूखे मेवों का सेवन करते है तो इससे आँखों की कमजोरी, मसल्स डैमेज, मोतियाबिंद आदि नहीं होता।

अन्य आहार

  1. अंडे में हेल्दी फेट और लुटेइन होता है, जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है|
  2. प्याज और लहसुन को अपने भोजन में शामिल करने से मोतियाबिंद होने की संभावना कम हो जाती है|
  3. कोको पाउडर में भरपूर मात्रा में ज़िंक होता है जो आँखों की नजर कमजोर नहीं होने देता|
Loading...

You may also like...