Fractionated Coconut Oil Benefits: त्वचा और बालों को स्वस्थ सुन्दर बनाये

हम सभी जानते है कि नारियल तेल कितना फायदेमंद है। फ्रेक्शनेटेड कोकोनट आयल, नारियल तेल का एक हिस्सा है। इसमें भी नारियल तेल की ही तरह अच्छी मात्रा में फेटी एसिड होते है, जिससे आपके मेटाबलिज़्म को बहुत फायदा मिलता है।

दिन पर दिन फ्रेक्शनेटेड कोकोनट आयल बहुत प्रचलित होता जा रहा है। क्योकि नारियल का कच्चा तेल फायदेमंद तो होता है और साथ ही उसमे इम्पुरिटीज़ भी नहीं होती है, लेकिन इसकी खुशबू और गाढ़ेपन के चलते इसका इस्तेमाल करना मुश्किल होता है, इसलिए फ्रेक्शनेटेड कोकोनट आयल को बनाया जाना शुरू किया गया।

इस तेल से लॉन्ग चैन ट्रीग्लायसेराइड्स की मात्रा को कम किया जाता है। इस तेल में रेगुलर कोकोनट आयल की तुलना में कैप्रिक एसिड अच्छा होता है।

यह रेगुलर नारियल तेल की तरह रूम टेम्प्रेचर पर जमता नहीं है। साथ ही साथ इसके इस्तेमाल से आपको कई तरह के फायदे मिलते है इसलिए ज्यादा प्राइस होने के बावजूद भी इसका इस्तेमाल आपके लिए वर्थफूल है। आइये जाने Fractionated Coconut Oil Benefits के बारे में।

Fractionated Coconut Oil Benefits: जानिए इसके क्या फायदे है

Fractionated Coconut Oil Benefits

त्वचा के दाग धब्बे दूर करे

  • अन्य आवश्यक तेलों के साथ फ्रेक्शनेटेड तेल को मिलकर मालिश करने से त्वचा के धब्बे कम होने लगते है।
  • स्ट्रेच मार्क्स के लिए यह बहुत ही उपयोगी होता है।
  • मुँहासे और घाव के निशानों के इलाज में इसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है।

कुकिंग में

  • आप बहुत अच्छी तरह से, खाना पकाने के प्रयोजनों के लिए फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं।
  • यह आसानी से बासी नहीं होता। इसी कारण आप इसे कुछ समय के लिए स्टोर कर सकते है।
  • यह तेल उच्च गर्मी में भी अच्छा रहता है, इसलिए इसे सुरक्षित रूप से खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह ट्रांस वसा रहित भी है। इसका उपयोग हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

बालो की देखभाल

  • इस तेल का उपयोग आप नौरीशिंग हेयर पैक बनाने में भी कर सकते है।
  • और चिंता मत करिये यह आपके सिर को बहुत चिपचिपा नहीं बनाता है।
  • आप इसे जैतून के तेल और जोजोबा तेल के साथ मिलाकर सिर पर गर्म तेल मालिश से मालिश कर सकते है।

एंटीबैक्टीरियल एक्शन

  • फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल में कुछ मात्रा में जीवाणुरोधी गुण होते हैं।
  • इसे अन्य आवश्यक तेलों के साथ मिलाकर उपयोग करने से त्वचा के घावों के उपचार के लिए यह एक शक्तिशाली एंटिफंगल का कार्य करता है।

स्किन केयर प्रोडक्ट्स

  • फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल का उपयोग स्किन केयर उद्योग में व्यापक रूप से किया जाता है।
  • इसका उपयोग लोशन, हेयर आयल, बॉडी क्रीम, लिप बटर और कई अन्य उत्पादों को बनाने में किया जाता है।
  • साबुन बनाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।

त्वचा को मॉस्चराइज़ रखे

  • फ्रेक्शनेटेड नारियल आपके लिए एक लाइट वेट मॉइस्चराइज़र का काम करता है।
  • आप इसका इस्तेमाल अपने फेस, लिप्स और हेयर्स पर आसानी से कर सकते है।
  • यह आपकी स्किन में काफी आसानी से एब्सॉर्ब हो जाता है और साथ ही आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है।

सबसे अच्छा मेकअप रिमूवल

  • फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल एक बहुत ही अच्छा मेकअप रिमूवल होता है।
  • यह दूसरे मेकअप रिमूवल की तरह हार्श केमिकल से युक्त नहीं होता है।
  • इससे त्वचा को किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं पहुँचती है यह सभी प्रकार की स्किन पर आसानी से मिल जाता है।
  • इसको मेकअप रिमूवल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए आपको कॉटन बॉल या फिर टिश्यू पर थोड़ा फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल लगाए।
  • यह वाटरप्रूफ मेकअप निकालने में भी काफी हद तक सक्षम होता है।

ऐड़ियो और कोहनियों को स्वस्थ रखे

  • अगर आप फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल की मसाज अपनी कोहनियों और ऐड़ियो पर करते है तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
  • यह ऐड़ियो और कोहनियों को ड्राई होने से बचाता है साथ ही फटी ऐड़ियो को स्मूथ बनाता है।
  • रोज़ रात को फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल को अफेक्टेड जगह पर लगाए फायदा होगा।

स्ट्रेच मार्क्स हटाए

  • फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • आपको 10 एमएल फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल में 2 बूँद लोबान और 3 बूँद नेरोली डालना चाहिए।
  • इस मिश्रण को आप अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाए जल्द ही फायदा मिलेगा।
  • फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल के साथ आप गाजर के बीज, हेलिक्रिस्म (Helichrysum), चमेली, लैवेंडर, और चन्दन के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है।

शेविंग लोशन के तौर पर इस्तेमाल करें

  • फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल एक नेचुरल शेविंग लोशन के तौर पर आप इस्तेमाल कर सकते है।
  • यह रेजर के इस्तेमाल के लिए आपकी स्किन को काफी ज्यादा स्मूथ बना देता है।
  • साथ ही यह आपकी स्किन को नॉरिश भी करता है।
  • आपको फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल की कुछ बूंदों को आपकी त्वचा पर लगाना चाहिए।
  • आपको शेविंग के पहले इसे जरूर लगाना चाहिए।

हेयर कंडीशनर

  • इसका इस्तेमाल आप हेयर कंडीशनर के तौर पर भी कर सकते है।
  • फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल को लें और अपनी स्कैल्प पर मसाज करें।
  • ध्यान रखे कि मसाज हल्के हाथो से करना है और 30 मिनट तक के लिए शावर कैप पहन रखना है।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से अपने बालो को शैम्पू कीजिए।
  • इससे आपके बाल मुलायम और चमकीले हो जाएंगे।
  • साथ ही यह बालो को ड्राई होने से भी बचाता है।

मेकअप ब्रुशेस को साफ़ करें

  • फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल ना केवल मेकअप रिमूव करने के काम आता है बल्कि मेकअप ब्रुशेस को साफ़ करने का भी काम करता है।
  • अक्सर ये देखा गया है कि मेकअप ब्रुशेस जल्दी खराब हो जाते है क्योंकि समझ नहीं आता उसे साफ़ कैसे किया जाये जिससे की वह फिर से इस्तेमाल करने लायक हो पाए।
  • इसके लिए आपको फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल का उपयोग करना चाहिए।

इस लेख में आज हमने आपको बताया कि फ्रेक्शनेटेड नारियल तेल से आपको क्या क्या फायदे होते है और इसका आप किस तरह से इस्तेमाल कर सकते है।

Loading...

You may also like...