Fruits Benefits In Hindi: फलों के सेवन से पाएं स्वस्थ एवं सुन्दर शरीर, जानें Fruit Ke Fayde

अलग अलग प्रकार के फल हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमंद साबित होते है। फलो का नियमित तौर पर सेवन करने से न केवल हम अनेक प्रकार की बीमारियों से दूर रह पाते है बल्कि इसकी मदद से हमारी त्वचा और बालों का भी अच्छे से पोषण होता रहता है।

अलग अलग प्रकार के फलों में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है। कुछ फल ऐसे भी होते है जिनमे एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, यह फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते है। नींबू, संतरा, सेब आदि फलो में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है जो कि हमारे शरीर के वसा को कम कर शरीर के वजन और मोटापे को कम करने में सहायक होता है।

फलो का प्रयोग खाने के साथ-साथ पूजा में प्रसाद के रूप में भी किया जाता है। फलो के साथ-साथ इसका जूस भी स्वास्थ के लिए सहायक होता है। फलो में कई प्रकार के प्राकृतिक लवण भी होते है जो की हमारे शरीर को कमजोर होने से बचाते है।

फलों का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। आप चाहे तो खाना खाने के बाद फलो का रस भी पी सकते हैं। खाना खाने के बाद फलों का रस पीने से सुस्ती और थकान दूर हो जाती है साथ हीं ताज़गी महसूस होती है। आइये आज के इस लेख में हम जानते है अलग अलग प्रकार के फलों के फायदे क्या क्या होते हैं। पढ़ें Fruits Benefits In Hindi.

Fruits Benefits In Hindi: जानिए अलग अलग फलो के फायदे और स्वास्थ्यवर्धक गुण

Fruits Benefits In Hindi

Apple ke Fayde: सेब खाने के फायदे

apple

सेब हमारे स्वस्थ के लिए कई तरीक़ो से फायदा पहुंचते है। इसमे उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को मधुमेह, कैंसर और दिमाग से संबंधित परेशानियो को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमे फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है जो कि शरीर से वसा की मात्रा को कम कर वजन और मोटापे को कम करने में सहायक होता है। सेब शरीर से शर्करा और कोलेस्टरॉल की मात्रा को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। आइये जानते है अन्य Fruits Ke Fayde.

Anar ke Fayde: अनार के फायदे

pomegranate

अनार में मोजूद विटामिन ए, बी,सी और फॉलिक एसिड शरीर को कई प्रकार की बीमारियो और संक्रमण से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करते है। यह भी शरीर को हृदय के रोग, कैंसर से बचाने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओ के लिए भी फयदेमंद होते है।

Kele ke Fayde: केला है फायदेमंद

banana

केला उर्जा का अच्छा सोर्स होता है। साथ ही इसमे पानी की 64.3%, प्रोटीन 1.3%, कारबोहाइड्रेट 24.7% मात्रा पाई जाती है। केला शरीर को अनेमिया, उच्च-रक्तचाप जैसी बीमारियो से बचाता है। रोजाना सुबह 1 ग्लास दूध के साथ केले का सेवन करने से हम ओवर-ईटिंग से भी बच सकते है। विटामिन-सी से भरपूर होने की वजह से यह गर्भवती महिलाओ और त्वचा के लिए बहुत ही फयदेमंद होता है। इसके अलावा केले को मैश करके बालो पर लगाने से बाल नर्म, मुलायम और चमकदार हो जाते है।

Papita ke Fayde: जाने पपीता फायदे

papaya

पपीता में विटामिन-सी के साथ-साथ खनिज पदार्थ, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे यह पेट के लिए बहुत ही फयदेमंद होता है। फाइबर की वजह से यह शरीर के वजन को कम करने में भी सहायक होता है। इसलिए नियमित रूप से पपीते का सेवन करना चाहिए। विटामिन-सी होने से यह त्वचा के दाग-धब्बे को हटाने और त्वचा को कोमल बनाने में भी सहायक होता है।

Angoor ke Fayde: अंगूर के फायदे

grapes

अंगूर को बलवर्धक फल कहा जाता है। इसमे विटामिन ए और पोटैशियम, सोडियम, आइरन आदि पोषक तत्व पाए जाते है। अंगूर, शरीर के खून को बढ़ाने, जोड़ो और कमर दर्द को दूर करने, गठिया रोग, बदहज़मी, शरीर में सूजन आदि जैसी बीमारियो से दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा अंगूर का सेवन करने से फोड़े-फुंसी और मुहासे जल्द ही सूखने लगते है।

Orange ke Fayde: जाने संतरा कैसे है फायदेमंद

orange

संतरे को नारंगी भी कहा जाता है। यह शरीर में विटामिन-सी (Vitamin C) की कमी को पूरा करने में मददगार साबित होता है। यह शरीर को चुस्त और दुरस्त करने के साथ-साथ शरीर की सुंदरता को बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसमे उपस्थित पोटैशियम और मैग्नीशियम शरीर को उच्च रक्तचाप में राहत दिलाते है। इसके अलावा यह एसिडिटी, मधुमेह और कैंसर से बचाने में भी मदद करता है।

Blueberries: ब्ल्यूबेरी के लाभ

blueberry

ब्ल्यूबेरी भी स्वास्थ के लिए बहुत ही फयदेमंद होती है। अमेरिका में सबसे ज़्यादा खपत होने वाले फलो में स्ट्रॉबेरी का दूसरा स्थान है।यह शरीर से बुरे कोलेस्टरॉल की मात्रा को कम कर अच्छे कोलेस्टरॉल (HDL) की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आँखो की रोशनी और याददाश्त बढ़ाने, कैंसर और मूत्रमार्ग को संक्रमण से रोकने, दिल की बीमारी से बचाने, मोटापा कम करने आदि में भी मदद करता है।

Strawberry ke Fayde: स्ट्रॉबेरी है लाभकारी

strawberry

स्ट्रॉबेरी में मोजूद फेवोनोइल, फोलिक और विटामिन सी (Vitamin C) शरीर को कैंसर से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से यह हमारी त्वचा और बालो के स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमे उपस्थित सैलिसाइलिक एसिड और एल्लगिक एसिड, त्वचा के सभी डार्क स्पॉट्स को हटाने में मदद करते है। इसके साथ ही यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा की मात्रा को कम कर वजन और मोटापे को भी कम करने में सहायक होता है।

आज के इस लेख में आपने जाना फल के फायदे के बारे में। वैसे तो सामान्य रूप से हम सभी फलों का सेवन करते है, परंतु आम तौर पर हम सिर्फ उन्हीं फलों का सेवन करते हैं जो हमे ज्यादा पसंद होते है। हमें पसंदीदा पलों के अलावा हर मौसम के सभी फलों का सेवन करना चाहिए क्योंकि सभी पहलों में बहुत सारे स्वास्थ्यवर्धक फायदे मौजूद होते हैं जिनके बारे में आमतौर पर सभी को मालूम नहीं होता है। आज के लेख में हमने इन्हीं फलों के लाभदायक फ़ायदों के बारे में क्रमशः जाना है। इनका सेवन आप भी ज़रुर करें और इसके फ़ायदों का लाभ उठायें।

Loading...

You may also like...