Ghee Health Benefits: अनेक पौष्टिक गुणों से भरपूर है घी, नियमित करें इसका सेवन

घी आमतौर पर कई प्रकार की चीज़े बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते है। इसी के साथ यह आपको कई प्रकार के फायदे भी पहुंचाता है।

कई लोग है जो घी का सेवन सिर्फ इसलिए नहीं करते क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि घी मोटापा बढ़ाता है पर ऐसा नहीं है। एक सामान्य व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 10 से 15 ग्राम फैट का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसलिए अगर आप घी का सेवन करते है तो यह आपके लिए सिर्फ फायदेमंद ही साबित होगा। घी के फायदों को लेकर आयुर्वेद में भी उल्लेख किया गया है। ठण्ड के समय इसका सेवन ज्यादा लाभदायक माना जाता है और साथ ही इसके गुणों की वजह से ही मक्खन की जगह इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है।

इस लेख में आज हम आपको बता रहे की घी का सेवन करने से किस प्रकार के स्वास्थ लाभ मिल सकते है। इस लेख में पढ़े Ghee Health Benefits.

Ghee Health Benefits: जानिए घी के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

Ghee Health Benefits

शक्ति बनाए रखता है

  • घी का सेवन सही मात्रा में करने से एक बूढ़ा व्यक्ति भी युवा समान महसूस करता है।
  • आयुर्वेदिक मान्यता है कि एक गिलास दूध में अगर एक चम्मच घी और मिश्री को मिलकर पीने से मानसिक और शारीरिक कमज़ोरी दूर हो जाती है।
  • Desi Cow Ghee Benefits में यह काफी असरकार नुस्खा है।
  • अगर किसी प्रेग्नेंट महिला को घी का सेवन करवाया जाए तो उसका शिशु सेहतमंद और बलवान होता है।
  • बच्चों को घी का सेवन अवश्य करवाना चाहिए इससे बच्चे हष्ट-पुष्ट और बुद्धिमान होते है।

जोड़ो के दर्द में फायदेमंद

  • आयुर्वेद में भी यह बतया गया है कि घी जोड़ो के दर्द में काफी हद तक मददगार है।
  • घी शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाये रखता है और हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है।
  • घी की मालिश करने से जोड़ो के दर्द में भी राहत मिलती है।

Ghee for Weight Loss रोकने के लिए

  • घी का इस्तेमाल वजन कम होने से रोकने के लिए भी किया जाता है।
  • जब घी बनता है तो इसमें 3 लेयर्स बनती है एक पानी की जिसे बाहर निकाल दिया जाता है।
  • दूसरी दूध के ठोस भाग की होती है जो एक सुनहरी लेयर छोड़ता है जो सेचुरेटेड चर्बी को छोड़ देता है।
  • इसमें कंजुगेटेड लाइनोलिक एसिड होता है जो वजन कम करने से रोकता है।

पाचन क्रिया में फायदेमंद

  • वैसे तो हमारा शरीर पानी में युक्त हानिकारक पदार्थो को बाहर निकालता है लेकिन घी हमारे शरीर में चर्बी के घुलनशील पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • यह आपकी पाचन क्रिया को आसान बनाता है।
  • घी का शरीर में एल्कलाइन फार्म होने के कारण यह ज्यादा एसिडिक खाने से हुई पेट की सूजन (गेस्ट्राइटिस) से भी राहत दिलाता है। इस पेट की सूजन को अक्सर लोग एसिडिटी मान लेते है।

आँखों की समस्या में फायदेमंद

  • आँखों की किसी तरह की तखलीफ होने पर उसमे घी आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। यह एक बहुत अच्छा Ghee Benefits साबित होगा।
  • आँखों की समस्या में आपको एक चम्मच गाय के घी के साथ काली मिर्च का सेवन सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले करना चाहिए।
  • इसके बाद एक ग्लास दूध पी लें इससे अापकी आँखों की प्रॉब्लम थोड़े ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

कैंसर की समस्या में फायदेमंद

  • गाय के दूध में कैंसररोधी गुण पाए जाते है जो आपको कैंसर में फायदा पहुंचाता है।
  • इसलिए गाय के दूध से बना घी भी कैंसर में फायदेमंद होता है।
  • रोज़ाना गाय के घी का सेवन करने से कैंसर की संभावना कम हो जाती है।
  • खासकर के यह ब्रैस्ट कैंसर और किडनी कैंसर में फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करें

डेरी प्रोडक्ट से एलर्जी की समस्या में मददगार

  • जिन लोगो को डेरी प्रोडक्ट खाने से एलर्जी की शिकायत रहती है उनके लिए घी एक अच्छा ऑप्शन है।
  • तो उन्हें आपकी बॉडी को पौष्टिक आहार देने के लिए रोज़ाना घी का सेवन करना चाहिए।

इम्युनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद

  • Desi Ghee Nutrition से भरपूर होता है।
  • घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड आपके इम्यून सिम्टम के लिए फायदेमंद होता है।
  • घी के सेवन से शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है और साथ ही ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है।

माइग्रेन की समस्या में फायदेमंद

  • आधे सिर में जब माइग्रेन का दर्द होता है तो वह काफी पीड़ादायक होता है।
  • माइग्रेन के मरीजों के लिए घी का इस्तेमाल एक बहुत ही अच्छा उपाय होता है।
  • इसके लिए आप गाय के घी की दो बूंद अपनी नाक में डालें।
  • ऐसा अगर आप सुबह और शाम करेंगे तो आपका माइग्रेन का दर्द दूर हो जायेगा।

ब्लड सर्कुलेशन में फायदेमंद

  • वैसे Ghee Vitamins के अलग अलग प्रकार से युक्त होता है लेकिन गाय के घी में विटामिन K2 पाया जाता है जो ब्लड सेल्स में जमे कैल्शियम को हटाता है।
  • जिससे बॉडी में सही प्रकार से ब्लड फ्लो बना रहता है।

इंटोक्सिकेशन में फायदेमंद

  • शराब और अन्य मादक पदार्थो का नशा उतारने में गाय का घी काफी सहायक साबित होता है।
  • नशा उतारने के लिए 5 से 6 चम्मच घी को तवे पर भुने और उसमे 1 चम्मच चीनी डालें और थोड़ी देर भून कर अलग निकाल लें।
  • अब इस मिश्रण को नशा रोगी को पीला दें इससे नशा जल्द ही उतरेगा।

कोमा के मरीजों के लिए फायदेमंद

  • कोमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है गाय का घी।
  • आपको घी को थोड़ा गुनगुना करके कोमा के मरीज की नाक में 2-3 बूँद डालना चाहिए।
  • इससे का मरीज़ होश में आ जायेगा और साथ ही उसकी याददाश्त भी।

अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि घी खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। घी का सेवन आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही बेहतर होता है। यहाँ बताये गए Desi Ghee Benefits को ध्यान में रखें और इसके सेवन से लाभ उठाएं।

Loading...

You may also like...