Goat Milk Benefits: स्वस्थ और रोगमुक्त शरीर के लिए जाने बकरी के दूध के फायदे

रोज़ाना एक ग्लास दूध का सेवन करना स्वास्थ के दृष्टिकोण से बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है। दूध के नियमित सेवन से शरीर में बहुत प्रकार के पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है, इसलिए छोटे बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ो तक को नियमित तौर पर दूध पीने की सलाह दी जाती है। जब दूध की बात आती है तो ज्यादातर लोगों को गाय के दूध का ख्याल आता है पर क्या आप जानते है की गाय के दूध के अलावा बकरी का दूध भी बहुत प्रकार के पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होता है?

बकरी का दूध पीने से भी शरीर में कैल्शियम के साथ साथ कई और दूसरे न्यूट्रीशन की भी पूर्ति की जा सकती है। इसके साथ ही बकरी का दूध डाइजेशन की समस्या में राहत देने से लेकर शारीरिक वीकनेस आदि को भी कम करने में भी बहुत मददगार साबित होता है।

बकरी का दूध, माँ के दूध के बराबर पौष्टिक माना जाता है । यदि किसी कारण से शिशु को माँ का दूध नही मिल पाता है तो उन्हे Goat Milk Nutrition पिलाया जाता है। यह दूध आसानी से पच जाता है जिससे पाचन संबंधी कोई भी परेशानी नही होती है और बच्चे को संपूर्ण पोषण भी मिल जाता है।

भले ही कुछ लोगो को बकरी के दूध की गंध पसंद नही होती लेकिन इसमे शरीर के लिए ज़रूरी कार्बोहायड्रेट, लिपिड, विटामिन, खनिज और बहुत सारे अन्य लाभकारी यौगिक पाए जाते है। इस दूध का प्रयोग बहुत से रोगों से बचने और उसके उपचार के लिए किया जाता है। यह हमारे लिए किस तरह से फ़ायदेमंद होता है इसे जानने के लिए आज के लेख में पढ़े Goats Milk Benefits.

Goats Milk Benefits: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये असरकारी बकरी का दूध

Goat Milk Benefits

बकरी के दूध में वो सभी न्यूट्रीशन, विटमिन्स और ज़रूरी मिनरल्स होते है जो कि हमारे शरीर के लिए ज़रुरी होते है। आइये अब जानते हैं Bakri ke Doodh ke Fayde.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

  • बकरी का दूध शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
  • इसमे अन्य पोशाक तत्वों की अपेक्षा सेलेनियम नमक मिनरल्स की अधिक मात्रा पाई जाती है। इस वजह से यह शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम को बनाए रखता है।
  • इसके अतिरिक्त यह दूध शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाने में भी सहायक होता है।
  • चिकित्सकों की माने तो एड्स पीड़ित व्यक्तियों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही कम होती है इसलिए उन्हे बकरी का दूध पीने की सलाह दी जाती है।
  • कहा जाता है कि इस दूध के पीने से उनकी उम्र भी बढ़ जाती है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

  • बकरी का दूध में गाय के दूध की तुलना में कही ज्यादा न्यूट्रिशन, आइरन और कॉपर पाया जाता है।
  • इसलिए रोजाना एक ग्लास दूध पीने से शरीर में 40% कैल्शियम, 20% विटामिन बी, पोटैशियम और जरुरी फोस्फोरस की पूर्ति हो जाती है।
  • इस वजह से यह शरीर की कार्य प्रणाली क्षमता को भी बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

कैल्शियम की पूर्ति करे

  • शरीर में कैल्शियम की पूर्ति से हड्डियाँ मजबूत बनती है इसलिए ही लोग हमेशा गाय का दूध पीना पसंद करते है।
  • लेकिन शायद आपको नही पता होगा कि बकरी के दूध में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो की हड्डियों के लिए बहुत फ़ायदेमंद है।
  • इसके साथ ही इसमे एमिनो ट्रीप्टोफन भी मौजूद होता है जो कि शरीर को तंदरुस्त बनाने में मदद करता है।
  • कैल्शियम की अधिकता होने के कारण यह दांतो को भी मजबूत बनाने में सहायक होता है।

सूजन से राहत दे

  • बकरी का दूध में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते है जो कि शरीर में किसी भी प्रकार की जलन और सूजन से राहत दिलाने में मदद करते है।
  • इसलिए रोज़ाना सुबह और शाम एक ग्लास बकरी का दूध पीने की सलाह दी जाती है।

वजन कम करने में सहायक

  • जो लोग अपने बढ़ते हुए वजन की समस्या से परेशान रहते है उनके लिए बकरी का दूध बहुत ही लाभकारी होता है।
  • इस दूध में फैटी एसिड होता है जो कि शरीर के अतिरिक्त फैट को कम कर वसा को बढ़ने से रोकता है।
  • इस वजह से यह शरीर के वजन को कम करने के साथ-साथ मोटापे को भी कम करने में सहायक होता है।

हृदय के लिए फ़ायदेमंद

  • बकरी का दूध हृदय संबंधित रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी बहुत ज्यादा लाभकारी होता है।
  • इसमें गाय के दूध से कही ज्यादा फैटी एसिड मौजूद होते है जो कि कोलेस्टरॉल के लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते है।
  • इस वजह से दिल का दौरा, स्ट्रोक और कई प्रकार की कोरोनरी परेशानियों से बचा जा सकता है।

कई प्रकार के रोगों के लिए लाभकारी

बकरी के दूध के सेवन से होने वाले अन्य लाभ इन्हें भी पढ़े

  • बकरी के दूध के काफी समय तक रखे रहने के बाद भी इसमें मलाई की नई परत नहीं बनती है। इस वजह से इससे बनाया गया दही बहुत ही सॉफ्ट होता है।
  • पोटैशियम की उपस्थिति के कारण यह दूध ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक सिद्ध होता है।
  • बकरी के दूध में कई प्रकार के फैटी एसिड होते है जो कि भोजन के पाचन की सुगमता में मदद करते है।
  • इसमे विटामिन ए की भी बहुत अधिक मात्रा होती है जिससे यह आँखो की रोशनी के लिए अच्छा होता है।
  • बकरी का दूध उल्टी, दस्त, पेट दर्द और सांस लेने में होने वाली समस्या को भी दूर करने में सहायक होता है।
  • इसमे उपस्थित प्रोटीन की मात्रा कोशिकाओं और हड्डियों के विकास में मदद करती है। साथ ही बकरी का दूध बच्चों की बढ़ती उम्र और उनके विकास के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।

आज के इस लेख में आपने जाना Goats Milk Benefits in Hindi. इस दूध में कई सारे फायदे होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं। अगर आप इसका सेवन नहीं करते हैं तो इसका सेवन ज़रूर करें और इसके गुणकारी फ़ायदों का लाभ ज़रूर उठायें। बकरी के दूध का प्रयोग कर के आप भी अपने शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त बना सकते है।

Loading...

You may also like...