Gulkand Benefits in Hindi:गुलकंद स्वाद में है स्वादिष्ट, शरीर को देता है अनेक बेनिफिट्स

गुलाब के फूलो से बनी हुई गुलकंद बहुत स्वादिष्ट लगती है। गुलकंद बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को खाने में बहुत पसंद आती है। पर शायद आप ये नही जानते होंगे की गुलकंद को खाने के कितने फायदे होते है।

गुलकंद खाने से एक दो नही बल्कि ढेर सारे फायदे होते है तो जो लोग गुलकंद खाना पसंद करते है उन्हें तो गुलकंद खाने से ये सभी स्वास्थ्य के लाभ मिलते ही है साथ ही जो लोग गुलकंद नही खाते है उन्हें भी हेल्थी रहने के लिए गुलकंद जरुर खाना चाहिए।

गुलकंद को वैसे तो आप सभी मौसम में खाये तो आपको इसे खाने से फायदा ही मिलेगा पर अगर गुलकंद गर्मी के मौसम में खायी जाये तो ये गर्मी के मौसम में विशेष लाभकारी होती है। गुलकंद को आप बनाने के लिए गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को मिश्री के साथ पीसकर बना सकते है।

गुलकंद को बनाना भी बहुत आसन होता है ये बनाने में जितनी सरल होती है खाने में गुलकंद उतनी ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। इसलिए गुल्कंद का सेवन हर उम्र के इंसान को करना चाहिए ये खाने में सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होती है। वैसे तो गुलकंद को खाने के अनेको लाभ होते है उनमे से कुछ Gulkand Benefits आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये बतायेंगे।

Gulkand Benefits in Hindi:जाने इसके अद्भुत और अनेक फायदे

Gulkand Benefits in Hindi

Gulkand Health Benefits:

  • गर्मियों में फायदे : अगर गुलकंद का सेवन गर्मियों में किया जाये तो आपके शरीर में शीतलता बनी रहती है जिससे आपको गर्मी में बीमारी बढने का खतरा कम रहता है। साथ ही ये गर्मी में लू लगने से भी बचाता है।
  • दिमाग तेज़ : अगर आपका नियमित रूप से गुलकंद का सेवन करते रहते है तो ये हमारे दिमाग को स्फूर्ति प्रदान करता है दिमाग को शार्प बनाता है यानि कह सकते है गुलकंद हमारे दिमाग को तेज रखता है। अगर भोजन करने के बाद प्रतिदिन इसका सेवन किया जाये तो ये हमारे दिमाग के लिए एक टॉनिक का काम करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर की थकान भी कम हो जाती है।
  • विषैले पदार्थ को बहार निकलता है : गुलकंद शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है और खून को साफ करता है।
  • मुंह के छाले : गुलाक्द खाने से शरीर में ठंडक रहती है जिससे ये हमारे मुंह के छालो को भी खत्म कर देता है। सामान्यत: मुंह के छाले शरीर की गर्मी के कारण ही होते है।
  • क्यूँ की गुलकंद ठंडा होता है इसलिए ये गर्भाशयम मलाशय और मूत्राशय में बढ़ी हुई गर्मी को भी यह खत्म करता है।
  • पाचन : गुलकंद के सेवन से हमारी पाचन शक्ति भी बढती है गुलकंद हमारी भूख को भी खोल देता है साथ ही हमारे पाचन तंत्र को भी सुधार देता है।
  • कब्ज : गुलकंद के सेवन से कब्ज, एसिडिटी, जलन जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। ये हमारे शरीर के डीहाईड्रेशन को भी ठीक कर देता है।
  • पसीना : गुलकंद के नियमित सेवन से पसीने से बदबू आने की समस्या से भी निजात मितली है। ये हमारे तन की दुर्गंध को दूर कर देता है।
  • मसूढ़ों को ताकत : सुबह शाम गुलकंद के सेवन से अगर आपके मसूढ़ों से खून आटा हो तो वो भी बन्द हो जाता है साथ ही अगर मसूढ़ों में सुजन हो तो गुलकंद उसे भी खत्म कर देता है। मसूढ़ों के लिए भी गुलकंद बहुत लाभकारी होता है।
  • अल्सर : अल्सर की बीमारी का भी इलाज किया जा सकता है गुलकंद से। गुलकंद के सेवन से अल्सर की समस्या खत्म होती है।
  • बच्चों के पेट में कीड़े होने पर बाइविडिंग का चूर्ण गुलकंद में मिलाकर एक-एक चम्मच सुबह-शाम 15 दिनों बच्चो को दे इससे पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे।
  • पीरियड्स में लाभकारी : गुलकंद के सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द में राहत मिलती है साथ ही अगर आपको ज्यादा रक्तस्त्राव होता है तो ये उसे भी कम करता है।
  • विटामिन C मिलता है : गुलकंद में प्रचुर मात्रा में विटामिन C और A होता है इसके सेवन से आपको इन विटामिन्स की कमी से होने वाले रोगों में आराम मिलता है।
  • Gulkand Benefits Pregnancy: गर्भवती महिलाओ को गुलकंद खाने के बहुत फायदे होते है। प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओ को कब्ज की शिकायत भी रहती है ऐसे में अगर गर्भवती महिला प्रतिदिन गुलकंद खाए तो उसे कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी।
  • गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण लोगों को नकसीर फूटने की समस्या हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए धूप में जाने से पहले 2 चम्मच गुलकंद का सेवन करें ये बहुत लाभकारी रहेगा
  • Gulkand Benefits for Acne : जिनकी त्वचा बेजान या रुखी हो उनके लिए गुलकंद खाना बहुत फायदेमंद होता है। प्रतिदिन गुलकंद के सेवन से त्वचा मुलायम रहती है साथ ही त्वचा में नमी भी बनी हुई रहती है। गुलकंद रक्त को साफ़ करता है जिससे त्वचा पर होने वाले मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है साथ ही रक्त की अशुद्धि के कारण होने वाली त्वचा की हर तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। गुलकंद का सेवन करने से हमारी स्किन ग्लो करती है। साथ ही ये रक्त की शुद्धि के साथ हमारी रंगत में भी निखार लाता है।
  • गर्मियों में गुलकंद का सेवन करने से हम हमारी त्वचा को सन बर्न से भी बचा सकते है गुलकंद में मोजुद एंटीबेक्टिरिअल गुण सुन से निकलने वाली खतरनाक किरणों से हमारी त्वचा को बचाकर रखते है
  • Gulkand Benefits for Weight Loss,: गुलकंद में गुलाब का अर्क मोजुद होता है जिसके नियमित सेवन से आप अपने बढ़े हुए वजन को नियंत्रित कर सकते है।
  • गुलकंद में विटामिन ए होता है जो आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है। गुलकन्द आँखों की रोशनी बनाए रखने और बढाने के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • ह्रदय रोगियों के लिए लाभकारी : हृदय रोगियों को गुलकंद का सेवन अर्जुन की छाल में मिलाकर करना चाहिए इससे न सिर्फ हृदय को मजबूती मिलती है साथ ही अनियमित धड़कन में भी राहत मिलती है। गुलकंद के नियमित सेवन से ह्रदय सम्बन्धित बीमारियों में राहत मिलती है।
Loading...

You may also like...