Attractive Hand Accessories से आपके लुक में ग्लैमर ऐड करे

पिछले ही लेख में हमने बात की थी की लड़कियों को खूबसूरत दिखना बहुत अच्छा लगता है| अब तक हमने आपको ऑय मेकअप से लेकर फेस मेकअप तक बहुत कुछ जानकारी दी है| यहाँ तक आपकी खूबसूरती को निखारने के लिए परिधान और अच्छी अच्छी हेयरस्टाइल के बारे में भी बताया है|

लेकिन क्या आप जानते है इन सब के अलावा एक्सेसरीज भी आपको आकर्षक दिखाने में मदद करती है| ज्वेलरी से हर लड़की या औरत को प्यार होता है| अब लड़किया ज्वेलरी के मामले में भी कांशियस हो गई हैं, वो ऐसी ज्वेलरी पहनना पसंद करती है जिससे अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट बना सके|

पहले लड़किया ज्वेलरी में नेकलेस, इयर रिंग्स आदि पहनना पसंद करती थी| लेकिन जैसे जैसे जमाना मॉडर्न होते चला है उन्हें यह सब पसंद नहीं आता| आजकल वे सामान्यतः Hand Accessories पहनती है| ज्वेलरी फैशन में यह ट्रेंड इन दिनों काफी हिट है। कॉलेज से लेकर अॉफिस सब जगह लड़कियां इसे कैरी कर रही हैं।

Hand Accessories: हाथों का लुक बढ़ा कर पाए कॉम्प्लिमेंट्स

Attractive Hand Accessories

लेयर्ड रिंग्स

layered-ring

  • आजकल Hand Jewellery में सबसे ज्यादा ट्रेंड लेयर्ड रिंग्स का चल रहा है
  • इसमें आपको हाथो में एक, दो नहीं बल्कि हाथ की सारी उंगलियों की डिफरैंट डिजाइन्स और साइज की रिंग्स पहननी होती है|
  • कुल मिलाकर आप अपने हाथ में आप 10 अलग अलग रिंग्स भी पहन सकते है| यकीं मानिये इससे हाथ काफी अट्रैक्टिव लगते हैं।
  • आप यहाँ हाथो की देखभाल के तरीके भी जान सकती है|

लेटेस्ट बाजूबंद

bajuband

  • जिस तरह अभी बिच में इयरकफ बहुत ट्रेंड में था अभी उसकी जगह लेटेस्ट बाजूबंद याने आर्मकफ ने ले ली है|
  • जल्द ही राखी आने वाली है इन दोनों रखियो के साथ साथ बाजूबंद की भी बहुत बहार रहती है|
  • इससे आपकी बाजु और भी अट्रैक्टिव लगती है, इसे आप कुर्ते या फिर ट्रेडिशनल टॉप के साथ भी पहन सकती है|
  • जब भी आप इसे पहने, इसके साथ स्लीवलेस आऊटफिट्स ही पहने नहीं तो यह दिखेगा नहीं|

ब्रेसलेट

bracelet

  • ब्रेसलेट का फैशन तो पहले भी था और आज भी है| यह हमेशा से ही लड़कियों की फैवरेट एक्सेसरीज बनी हुई है।
  • आप इसे अपने पसंद के अनुसार चुन सकती है, यदि लाइट ड्रेस हो तो सिंपल और छोटा ब्रेसलेट पहने वही यदि हैवी ड्रेस पहनी है तो बड़ा ब्रेसलेट पहने|
  • यदि आप स्पैशल अवसर या पार्टी में जा रहे है तो ब्रेसलेट के साथ 2 या 3 अटैच रिंग्स सिलैक्ट करें| यह आपके ड्रेस के साथ एक दम परफेक्ट लगेगी|

हैंड चैन विथ रिंग

hand-chain-with-ring

  • हाथों को पूरी तरह से आकर्षक बनाने के लिए आप इस एक्सेसरी का इस्तेमाल कर सकते है।
  • यह हाथो की कलाई पर पतली और मोटी दोनों प्रकार की चैन में आता है।
  • यह चैन एक ओर चैन से कनेक्ट होती है जो ऊँगली की रिंग से जा कर मिलती है।
  • ऐसे  ब्रेसलेट दोनों टाइप में मार्किट में उपलब्ध होते है।
  • पहले थोड़े हैवी जो आप अपनी किसी भी पार्टी वियर ड्रेस के साथ केरी कर सकते है।
  • दूसरे सिंपल चैन वाले होते है जो आप कैज़ुअल ड्रेस के साथ भी केरी कर सकते है यह एक एलिगेंट लुक देता है।
  • इस टाइप के ब्रेसलेट काफी अट्रैक्टिव लगते है और साथ ही यह रिंग की जरूरत को भी पूरा कर देते है इसके बाद आपको अलग से रिंग पहनने की जरूरत नहीं होती है।
  • वैसे शादियों में Bracelets For Women में यह पैटर्न सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

घड़ियाँ

watches

  • अपने हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए आप घड़ियों का इस्तेमाल भी कर सकते है।
  • आज कल चाहे कितना भी समय देखने के लिए मोबाइल रखे लेकिन हाथो की शोभा बढ़ाने के लिए घड़ियाँ जरूर पहनी जाती है।
  • मार्किट में कई तरह की अलग अलग पैटर्न की घड़ियाँ उपलब्ध है।
  • चाहे तो चैन वाली घडी पहने या फिर चाहे तो बेल्ट वाली घडी पहने।
  • बेल्ट और चैन दोनों ही टाइप की घडियो में काफी कलर, प्रिंट और डिज़ाइन उपलब्ध है।
  • बेल्ट वाली घड़ियाँ ज्यादातर पार्टी वियर ड्रेस के साथ केरी की जाती है यह धारणा गलत है कैज़ुअल में भी लड़कियां चैन वाली घड़ियों को भी कैज़ुअल में पहनती है।
  • बेल्ट वाली घड़ियां भी काफी ज्यादा डिज़ाइनर आने लग गयी है इस वजह से इसे पार्टी वियर के साथ भी केरी किया जा सकता है।  
  • वैसे आज ज्यादातर घड़ियों में डायल प्रिंटेड आ रहे जो कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच में काफी ज्यादा प्रचलित है।

क्लच रखें साथ

clutch

  • क्लच को हाथ में रखना आजकल का एक नया ट्रेंड बन गया है।
  • लड़कियां कहीं भी किसी भी पार्टी में जाये तो अपने साथ एक मैचिंग क्लच जरूर केरी करती है।
  • जरुरी नहीं है कि क्लच मैचिंग ही हो पर कन्ट्रोस में मैचिंग भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आज कल क्लच कई प्रकार के आने लग गए है।
  • पार्टी वियर वाले क्लच में आपको कई प्रकार के वर्क करे हुए क्लच मिलेंगे।
  • इन वर्क में सबसे ज्यादा मोतियों का वर्क या फिर जड़ाव वर्कर कुंदन वर्क होता है।
  • इसके अलावा लेदर के क्लच भी काफी पसंद किये जाते है।
  • इन लेदर के क्लच को सिर्फ सिंपल ड्रेसेस के साथ ही केरी किया जाता है या तो फिर कैज़ुअल ड्रेस के साथ।
  • पार्टी वियर के लिए तो वर्क वाले क्लच ही ज्यादा चलन में है।
  • इन वर्क वाले क्लच को हाथ में रखने और पकड़ने से हाथ बेहद खूबसूरत लगते है।

सिंपल रिंग्स

simple-ring

  • रिंग्स उंगलियों की काफी आकर्षक बनाने के लिए पहनी जाती है।
  • आज कल 5 उंगलियों में रिंग पहनने का फैशन है।
  • सिंपल रिंग्स के ऐसे सेट आते है जिन्हें पांचो उंगलियों में ऊपर नीचे पहना जाता है, समान लेवल पर नहीं पहनते।
  • यह सिंपल रिंग्स को अपने हिसाब से एक ऊँगली या दो में भी पहन सकते है जरुरी नहीं है पांचो में ही पहनी जाए।
  • अगर किसी पार्टी में जा रहें है तो आप पांचो उंगलियों में रिंग्स केरी करें।
  • और अगर कैज़ुअल कही पहन के जाना है तो अपने हिसाब से सेट बनाकर पहन सकते है।
  • इसमें एक हैवी सेट में भी रिंग्स आती है जिसमे एक रिंग काफी हैवी और बाकी की उसे थोड़ी सिंपल होती है।
  • पार्टी वियर के साथ अगर चाहे तो इन रिंग्स को भी केरी कर सकते है।

आज हमने आपको बताया कि किस तरह से आप अपने हाथों को ओर ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कौन-सी एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकते है। ऊपर दी गई सभी एक्सेसरीज मार्किट में आसानी से उपलब्ध है आप अपने हाथो के हिसाब और चॉइस के अकॉर्डिंग किसी को भी पहन सकते है।

Loading...

You may also like...