Hand Care In Winter In Hindi: सर्दियों में भी हाथों की सुंदरता बरकरार रखे

सर्दियों के आते ही त्वचा को कुछ ज्यादा देखभाल की जरुरत पड़ने लगती है। खासकर हाथों को क्योंकि यह हवा और पानी के संपर्क में ज्यादा रहते है।

हाथों के रूखे और बेजान होने से इसका असर सुंदरता पर भी पड़ता है। सभी चाहते है की सर्दियों में भी हाथ कोमल और सुन्दर बने रहे। इसके लिए कभी कभी हाथों की कुछ केयर भी कर लेना चाहिए।

हाथों को रूखे और बेजान होने से बचने के लिए सिर्फ एक बार की केयर काफी नहीं होती है। इसके लिए आपको हर दिन हाथों का ख्याल रखना होता है ताकि आपके हाथ पुरे सर्दियों में सुन्दर बने रहे।

सर्दियों में भी आपके हाथ खूबसूरत बने रहे उसके लिए इस लेख में कुछ टिप्स बता रहे है, उसे ज़रूर फॉलो करे। जानिए Hand Care In Winter In Hindi.

Hand Care In Winter In Hindi: इस प्रकार करे सर्दियों में भी हाथों की सुरक्षा

Hand Care Tips for Winter in Hindi

साबुन का उपयोग कम करे

  • बार बार साबुन से हाथ धोने पर वह रूखे हो जाते है। क्योंकि एंटीबैक्टिरियल साबुन में कठोरता होती है।
  • इसलिए माइल्ड साबुन या फिर मॉश्चरराइज साबुन का ही उपयोग करे।
  • बाजार में ऐसे कई साबुन आते है जो हाथों को नमी में प्रदान करते है।

मॉश्चरराइजर का उपयोग

  • सर्दियों में मॉश्चरराइजर की अहम् भूमिका होती है। यह हाथों को कोमल और सुन्दर बनाते है।
  • इसलिए रात को हाथों में मॉश्चरराइजर लगाना न भूले।
  • ध्यान रहे जब भी आप अपने हाथों को धोती है तो उसके बाद भी मॉश्चरराइजर जरूर लगाए।

जैतून तेल का उपयोग

  • इस्तेमाल के लिए जैतून के तेल में आधा चम्मच चीनी मिलाइए।
  • इसके बाद तेल से हाथोंं की मालिश कीजिये और 15 मिनट तक इसे लगा रहने दे और फिर धोले।
  • ऐसा करने से भी हाथ कोमल और सुन्दर बनते है।

दस्ताने पहनना न भूले

  • दस्ताने हाथों की सुरक्षा के लिए एक अच्छा साधन होते है।
  • यह हाथों को गर्म रखने के साथ साथ उसे शुष्क हवा से भी बचा कर रखते है। जिसके कारण हाथों की त्वचा फटती नहीं है।
  • इसलिए जब ही घर से बाहर निकले तो हाथों में दस्ताने पहनना कभी न भूले।

मेनिक्योर से देखभाल

  • हाथों को सुन्दर बनाने के लिए मेनिक्योर करना भी ज़रुरी होता है। इससे हाथों पर होने वाली डेड स्किन हट जाती है।
  • इसलिए सर्दियों में भी महीने में एक बार मेनिक्योर जरूर करवा ले। इससे हाथों की त्वचा कोमल और चमकदार बनी रहेगी।

हाथों के लिए कुछ अन्य टिप्स:-

  1. बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे पानी के साथ काम न करें। यदि ऐसा करना ज्यादा आवश्यक होता है तो उपयोग के बाद हाथ में क्रीम और लोशन का प्रयोग ज़रूर करें।
  2. रात में हाथोंं पर एक अच्छे लोशन से मसाज करे।
  3. यदि हांथो पर मामूली कट या फिर दरारे है तो एलोवेरा का उपयोग कर सकते है।
Loading...

You may also like...