Winter Health Tips In Hindi: सर्दियों में रहे स्वस्थ और रोगमुक्त

सर्दियों के दिनों का ठंडा मौसम कई बुरी आदतों को जन्म दे सकता है। यहाँ तक की जो लोग स्वास्थ्य-सचेत लोग है जो हमेशा व्यायाम करते है, सब्जिया खाते है वे भी ठंड में बदल जाते है।

ठंड के दिनों में अधिकतर लोग घर के अंदर बैठे रहते है, टीवी देखते है और जंक फूड खाते हैं। जिसके चलते इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है और हम बीमार पड़ जाते है।

मौसम चाहे जो भी हो गर्म या ठंडा आपका स्वास्थ्य जीवन के सभी चरणों में महत्वपूर्ण है। अच्छे स्वास्थ्य के साथ आप ठंड के दिनों को भी एन्जॉय कर सकते है।

इसलिए आज के लेख में हम आपको कुछ Winter Health Tips In Hindi बता रहे है जो पूरे वर्ष आपको अच्छा स्वास्थ्य रखने में आपकी मदद करेगी।

Winter Health Tips In Hindi: इन उपायों से सर्दियों में रहे बीमारियों से दूर

Health and Wellness Tips for Winter

ठंड से बचाव करे

  • सर्दियों में बीमारियों से दूर रहने के लिए सबसे पहले तो ठंड से खुद का बचाव जरुरी है।
  • इन दिनों खुद को पूरा कवर रखे। ठंड ज्यादा होने पर स्वेटर्स के साथ साथ टोपी, ग्लव्स, मोज़े आदि पहने।
  • ठंडा खाना एवं ठंडा पेय पदार्थ भी पिने से बच्चे क्योकिं इससे शरीर में विषाक्त पदार्थ बनते है और आप बीमार पढ़ते है।

गर्म और स्वास्थप्रद भोजन

  • सर्दियों में इम्युनिटी को बढाने के लिए गर्म एवं हल्का भोजन करना चाहिए।
  • ऐसा भोजन बैक्टीरिया से तो लड़ता है ही साथ ही इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता है।
  • साथ ही आपको सर्दियों में जंक फ़ूड जैसे खाद्य पदार्थो से दुरी बना लेना चाहिए। इनसे गला ख़राब होने और मोटापा बढ़ने जैसी समस्याएँ होती है।
  • यहाँ आप सर्दियों के अच्छे और बुरे आहार जान सकते है।

सक्रिय रहे

  • सर्दियों में व्यायाम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन यदि आपको स्वस्थ रहना है तो व्यायाम के लिए मन ज़रूर बनाये।
  • स्वस्थ रहने के लिए वयस्कों को कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि की आवश्यकता होती है।
  • यदि आप कठिन व्यायाम नहीं करना चाहते है, तो हलकी धुप आपने के बाद आधे घंटे की वाक कर सकते है।

साफ़ सफाई का ध्यान रखे

  • ठंड का मौसम फ्लू का मौसम है। इसलिए अपने हाथों को अच्छे से धोये इससे कीटाणु दूर रहेंगे और आप बीमार नहीं पढ़ेंगे।
  • सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए रोज नहाना भी ज़रुरी है। लेकिन इन दिनों नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करे।
  • इन दिनों इम्युनिटी में सुधार करने के लिए गर्म पानी में थोड़ा तेल डालकर फिर स्नान करे।

अच्छी नींद

  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बहुत ज़रुरी है। यह आपको हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।
  • सर्दियों के मौसम में अच्छी नींद से आपका शरीर शारीरिक रोग का विरोध करता है और इससे आपकी इम्युनिटी में वृद्धि होती है।

हाइड्रेट रहे

  • आमतौर पर लोग सर्दियों में कम पानी पीते है। लेकिन इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।
  • इसलिए ठंड में भी भरपूर पानी पिए, ताकि शरीर को ऊर्जा मिले और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सके।
Loading...

You may also like...