Fish Khane Ke Fayde: मछली के सेवन से अपनी स्मृति बढ़ाएं और उच्च रक्तचाप कम करे

यदि आपको नॉनवेज खाना अच्छा लगता है तो आपको मछली ज़रूर खाना चाहिए। मछली खाने में तो अच्छी लगती ही है साथ ही साथ इसे खाने के कई फायदे है। मछली एक बहुत ही पोष्टिक आहार है और इसका सेवन आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

मछली में कई प्रकार के ज़रुरी तत्व मौजूद होते है जैसे प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड जो हमारे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत फ़ायदेमंद होते हैं और हमें स्वस्थ बनाये रखते हैं। बता दें की हमारे देश के कई राज्यों जैसे कि बिहार, पश्चिम बंगाल तथा असम में मछली से तैयार भोजन को बहुत ही अधिक पसंद किया जाता है और बड़े चाव से इसे खाया जाता है।

मछली बंगाली लोगो का एक ख़ास व्यंजन है। यह तक कहा जाता है कि बंगाली लोग मछली का सेवन बहुत ज्यादा ही करते है, इसलिए उनका दिमाग बहुत ज्यादा स्ट्रांग रहता है। इसके सेवन से न केवल शरीर स्वस्थ्य रहता है बल्कि दिमाग को भी यह भरपूर पोषण प्रदान करता है।

इसके अलावा भी मछली खाने के ढ़ेर सारे फायदे और भी है। यह सुपर फ़ूड माना जाता है इसलिए इसके फायदे भी बहुत सारे होते हैं। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि बहुत ज्यादा किसी भी चीज का सेवन नुक्सान पहुंचा सकता है। आइये आज के लेख मे हम आपको अवगत करवाते हैं Fish Khane Ke Fayde के बारे में विस्तार से।

Fish Khane Ke Fayde: आँखों की रौशनी बढाए मछली का सेवन, विद्यार्थी ज़रूर खाये

Fish Khane Ke Fayde

मछली पोषक तत्वों का भंडार होती है इसीलिए मछली का सेवन करने वाले शरीर से भी स्वस्थ रहते हैं साथ ही साथ दिमागी तौर पर भी बहुत बुद्धिमान होते हैं। इसके सेवन से और भी कई लाभ प्राप्त होते हैं। आइये जानते हैं इनसे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से।

बालों के लिए लाभदायक

  • आज के वक्त में बहुत से लोगो को बालों के झड़ने की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। अच्छे बाल पाना भी आज के समय में बहुत मुश्किल है। अगर आप अच्छे बाल पाना चाहते है तो मछली का सेवन शुरू कर दे।
  • यकीन मानिए जो लोग मछली का सेवन करते है उनके बाल बहुत घने और मजबूत होते है। इसका कारण है मछली में मौजूद बालों के लिए फ़ायदेमंद तत्व।
  • मछली मे ओमेगा 3 मौजूद होता है, जो बालों और त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • मछली के सेवन से फायदे प्राप्त करना चाहते है तो उसे तलने के बजाय उबाल कर या फिर बेक कर के खाया करे।

कैंसर से करे बचाव

  • जैसा की हमने ऊपर ही बताया कि मछली मे ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है, यह न केवल बालों के लिए फ़ायदेमंद होता है बल्कि कैंसर जैसे रोगों को भी शरीर से दूर रखने मे बहुत सहायक सिद्ध होता है।
  • यदि आप नॉनवेज खाते है तो कैंसर से बचने के लिए आपको मछली का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
  • महिलाओं को तो इसे ज़रूर खाना चाहिए, क्योंकि इससे ब्रैस्ट कैंसर होने की संभावना बिलकुल दूर हो जाती है।

मस्तिष्क को तेज बनाए

  • क्या आप चाहते है की आपके बच्चे का दिमाग तेज हो, वो अपने क्लास में सबसे होशियार हो जाए? तो बिना कुछ सोचे अपने बच्चे को मछली खाने के लिए दिया करे।
  • मछली में ऐसे बहुत सारे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते है जिससे इंसानी मस्तिष्क तेज होता है।
  • इसमें मौजूद प्रोटीन, नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक है वही इसमें मौजूद फैटी एसिड याददाश्त को बढ़ाता है।
  • जिन लोगो को भूलने की बीमारी होती है उन्हें तो नियमित रूप से मछली का सेवन करना चाहिए। इससे उनकी भूलने की समस्या धीरे धीरे ठीक हो जायेगी।

उच्च रक्तचाप में पहुँचाए लाभ

  • यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या बनी रहती है तो आपको मछली जरूर खाना चाहिए, इससे उच्च रक्तचाप कम होता है।
  • उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति को मछली के अलावा दूसरी मासाहारी चीज़े नहीं खाना चाहिए। आप मछली इसलिये खा सकते हैं क्योंकि इसमें लौ फैट होता है।
  • मछली का सेवन कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ने देता है। इससे दिल और उसकी मांसपेशियां मजबूत बनती है।
  • यदि आप दिल के रोगों से दूरी बनाये रखना चाहते है तो भी आपको मछली को अपने भोजन मे शामिल कर लेना चाहिए।

आँखो के लिए फ़ायदेमंद

  • पहले के समय में अधिक उम्र के लोगो को आँखों की समस्याएं जैसे की कम दिखाई देना, रात को धुंधला दिखने की समस्या होती थी, लेकिन आज के समय में तो छोटे बच्चों में भी यह दिक्कत देखने को मिलती है। इतनी कम उम्र में बच्चों को चश्मा लग जाता है।
  • बच्चों को मोटे चश्मे लगने का मुख्य कारण भोजन में पोषक तत्वों की कमी होती है। आहार मे ओमेगा 3 फैटी एसिड कम होने पर दृष्टि दोष या आँखों की अन्य समस्याएं होती है।
  • मछली का सेवन करने से शरीर में ओमेगा 3 की पूर्ति होती है और आँखों की रौशनी बढ़ती है।

मछली खाने के अन्य फायदे, इन पर भी गौर करे

  • जो लोग बहुत ज्यादा डिप्रेशन मे रहते है उनके लिए मछली का सेवन बहुत लाभदायक साबित होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 अवसाद को कम करता है और आपको आराम देता है।
  • मछली का सेवन हार्ट अटैक के खतरे को कम कर देती है। इसलिए इसका सेवन रोज करना चाहिए।
  • एक शोध के अनुसार जो पुरुषों को अपने आहार मे मछली को भी शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से पुरुषों के स्पर्म स्वस्थ और सक्रिय होते है।
  • सेहत के साथ साथ सौंदर्य के लिए भी मछली बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसे खाने वाले व्यक्ति को झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती है।

आज के इस लेख में आपने जाने Machli Khane Ke Fayde. मछली जहाँ आपको शारीरिक फायदे देती है वहीं इससे कई बीमारियाँ भी दूर हो जाती है। जब मछली खाने के इतने सारे फायदे मिलते हैं तो इसे आपको अपने आहार में ज़रुर शामिल कर लेना चाहिए । यह स्वप्रतिरिक्षित रोगों को रोकने का प्रयास भी करता है।

Loading...

You may also like...