Health Benefits of Quercetin: कैंसर, उच्च रक्तचाप जैसे रोगों में लाभप्रद

आप सभी ने फ्लेवोनोइड्स के बारे में तो सुना ही होगा| क्वेरसेटिन भी एक तरह का फ्लैवोनॉइड है जिससे आपको कई तरह के फायदे मिलते है|

यह फल, सब्जियां, प्याज, और सेब में मौजूद होता है| इसके अलावा अंगूर, काले जामुन और जैतून का तेल इसके अन्य स्त्रोत है| ग्रीन टी, रेड वाइन जैसे पेय पदार्थो में भी क्वेरसेटिन  की पर्याप्त मात्रा होती है|

एक हालिया शोध के अनुसार, यह आपके पुरे स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है| आपको बतादे की यह कैंसर से भी आपको राहत दिलाता है|

यह एक फ्लेवोनोइड् एंटीऑक्सीडेंट है, जिसे हमें अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए| यह फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता  है और एजिंग के लक्षण को दूर रखने में मददगार है| यह इतना फायदेमंद तत्व है तो बिना देर किये हम आपको बता रहे है Health Benefits of Quercetin ताकि आप भी इससे स्वास्थ्य लाभ को प्राप्त कर सके|

Health Benefits of Quercetin: क्वेरसेटिन के लाजवाब फायदे

Health Benefits of Quercetin

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद

  • क्वेरसेटिन सभी मधुमेह रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है|
  • मधुमेह के मरीजों में होने वाली सबसे बड़ी समस्याओं में से एक ग्लूकोज का उच्च स्तर जो की फ्रुक्टोज़ और सोर्बिटोल में परिवर्तित हो जाता है|
  • और यह स्तिथि मोतियाबिंद व अन्य तंत्रिका संबंधी बीमारियों जैसे खतरनाक स्थितियों का कारण बन सकती है|
  • क्वेरसेटिन ग्लूकोस के इस परिवर्तन को रोकता है और आपको मधुमेह से बचाता है।

उच्च रक्तचाप

  • उच्च रक्तचाप इन दिनों लोगो को प्रभावित करने वाली सामान्य समस्या है|
  • इसने लाखों लोगों को प्रभावित किया है और इससे पीड़ित लोगो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है|
  • रक्तचाप की समस्या को दूर करने के लिए क्वेरसेटिन से ज्यादा प्रभावी कोई दूसरा फ्लेवोनॉइड नहीं है|
  • इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते है जो आपके दिल की सेहत का ख्याल रखता है|

मासिक धर्म

  • महिलाओ और लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्या होती है|
  • आप यदि पेट दर्द की इन समस्याओ से छुटकारा पाना चाहते है तो आपको क्वेरसेटिन से भरपूर आहार लेना चाहिए|
  • इसका सेवन करने पर आपको अपने पीरियड्स के दिनों में तनाव कम होता है और आप एक्टिव फील करते है|

अनिद्रा (नींद ना आने पर)

  • आजकल लोगो में अनिद्रा की समस्या भी बहुत देखने को मिल रही है|
  • यदि आप भी ठीक से नींद नहीं ले पा रहे है तो आपको क्वेरसेटिन से भरपूर फल और सब्जिया खाना चाहिए|
  • इससे आपको नींद ना आने की समस्या भी दूर हो जाएगी और आप वजन का बढ़ना जैसी समस्याओ पर भी नियंत्रण लगा पाएंगे|
  • आपको बता दे की जो लोग कम सोते है उनमे वजन का बढ़ना जैसी समस्या ज्यादा दिखाई देती है|

ऊपर बताई गयी समस्याओ के अलावा क्वेरसेटिन के अन्य फायदे भी है जैसे धमनियों की सख्त होना, उच्च कोलेस्ट्रॉल, पेट का अल्सर, विषाणु संक्रमण, प्रोस्टेट, मूत्राशय और अंडाशय की सूजन, त्वचा विकार आदि|

Loading...

You may also like...