Radish Health Benefits: मूली खाएं और इसके चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ पाएं

मूली को वैसे तो कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप सब्जी, सलाद, पराठे आदि कई रूप में सेवन कर सकते है। यह आपको हर प्रकार से फायदा ही पहुँचाता है।

मूली को इंग्लिश में रेडिश बोलते है और इसका साइंटिफिक नाम ब्रस्सिकासेआए (Brassicaceae) है। मूली को काफी पुराने समय से गुणकारी माना जाता है। यह कई प्रकार के रोगों को दूर करने में सहायक होती है।

मूली में आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, मैग्नीशियम आदि मौजूद होता है। इसी के साथ इसमें विटामिन ए, बी और सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मूली के साथ साथ इसके पत्ते भी काफी फायदेमंद होते है।

आपको भी मूली का सेवन करना चाहिए यह शरीर को सामान्य रखने में मददगार होती है। इस लेख में आप पढ़ेंगे मूली के क्या क्या स्वस्थ लाभ है। आइये जाने Radish Health Benefit.

Radish Health Benefits: इम्युनिटी बढ़ाये दिल को फायदा पहुंचाए मूली

Radish Health Benefits

मूत्र विकार रोके

  • जिन लोगों को मूत्र विकार की समस्या रहती है उन्हें मूली का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • चाहे तो मूली के रस का भी सेवन कर सकते है यह आपको इस समस्या से राहत दिलाने में सक्षम है।
  • मूली जितनी गुणकारी है उतने ही Benefits of Radish Juice भी होते है। अगर आप चाहे तो इसका सेवन जूस के रूप में भी कर सकते है।

रेड ब्लड सेल्स बढ़ाए

  • मूली का नियमित सेवन बॉडी में रेड ब्लड सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।
  • यह बॉडी में सही तरीके से और सही मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई करता है।
  • साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई करने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

फाइबर से भरपुर

  • रोज़ाना सलाद के रूप में मूली का सेवन करने से शरीर में कभी भी फाइबर की कमी नहीं होती है। यह आपके शरीर की पाचन क्रिया को सुधारता है।
  • यह लिवर को भी सुरक्षित रखता है और साथ ही पित्त की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
  • गॉल ब्‍लैडर की समस्या में राहत दिलाता है।

दिल के लिए फायदेमंद

  • मूली एक बहुत ही अच्छा सोर्स है अंथॉयनिंस पाया जाता है जिससे की हार्ट की कार्यक्षमता बढ़ती है।
  • इसी के साथ यह कार्डियोवैस्कुलर की समस्या को भी खत्म करता है और इस समस्या को बढ़ने से रोकता है।
  • इसके अलावा मूली में अधिक मात्रा में विटामिन सी, फोलिक एसिड, और फ्लैवोनॉइड पाए जाते है।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

  • मूली में काफी अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो कि बॉडी के बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करता है।
  • रोज़ाना रेडिश का सेवन करने से आपकी बॉडी में ब्लड फ्लो काफी अच्छा बना रहता है।
  • अगर कोई व्यक्ति हाइपरटेंशन से जूझ रहा है तो मूली का सेवन उनके लिए फायदेमंद साबित होता है।
  • आयुर्वेद के समय से यह माना जाता है कि मूली के सेवन से ब्लड पर ठंडा प्रभाव पड़ता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

  • मूली में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है।
  • इसका सेवन सर्दी खांसी में करने से काफी फायदा मिलता है।
  • यह आपकी बॉडी में इम्युनिटी सिस्टम को सुधारता है।
  • लेकिन अपने इम्युनिटी सिस्टम को सुधारने के लिए आपको मूलि का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
  • इसके अलावा यह बॉडी में हानिकारक फ्री रेडिकल्स से भी बॉडी को बचाता है।
  • शरीर में अगर किसी पार्ट में सूजन है तो उसमें भी लाभ मिलता है और साथ ही बॉडी में एंटी एजिंग के लिए भी काम करता है।

ब्लड वेसल्स को मजबूत बनाए

  • रेडिश में कई प्रकार के तत्व होते है उनमें से एक कोलेजन होता है जो कि एक टाइप का प्रोटीन माना जाता है।
  • जो की बॉडी में ब्लड वेसल्स को बूस्ट करता है और साथ ही ऐथिरोस्क्लेरोसिस होने की समस्या को कम करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

  • मूली मेटाबॉलिसिम को बढ़ाने में काफी मददगार होता है।
  • यह आपकी पाचन क्रिया को सुधरता है क्योंकि मूली फाइबर युक्त होती है।
  • इसके अलावा यह एसिडिटी, मोटापा, गैस की समस्या, जी मचलाना जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

कई तत्वों से भरपूर

  • मूली कई प्रकार के तत्वों से भरपुर है इसमें विटामिन ए, इ, सी, के और बी 6 होता है।
  • इसी के साथ यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होती है और इसमें फाइबर, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, कैल्शियम और मैंगनीज पाया जाता है।
  • यह सभी तत्व आपकी बॉडी को स्वस्थ रखते है और साथ ही एनर्जी भी प्रदान करते है।

पथरी की समस्या में लाभकारी

  • जिन लोगों को पथरी की समस्या होती है उन्हें रोज़ाना मूली का सेवन करना चाहिए।
  • मूली का नियमित रूप से सेवन करने से आपकी पथरी की समस्या दूर हो जाएगी।

गले की समस्या से भी छुटकारा दिलाए

  • गले से जुडी कई प्रकार की बीमारियों में भी मूली का सेवन लाभकारी होता है।
  • मूली का सेवन करके आप अपने गले की समस्याओं को दूर कर सकते है।
  • गले में अगर सूजन है तो मूली के पानी का सेवन करना लाभदायक होगा।
  • आप मूली के पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिला लें और उसमे गुनगुना कर के गरारे करें।

Radish Benefits: मूली के अन्य फायदे

दांतों के लिए

  • मूली का सेवन करने से दांतों का पीलापन दूर होता है।
  • चाहे तो मूली के ऊपर निम्बू रस लगा ले इससे इसका स्वाद बढ़ेगा और दांतों का राग भी सफ़ेद होगा।
  • दांतों को चमकदार बनाने के लिए मूली के रस से कुल्ला करें।

कान के दर्द में राहत

  • अपने कान के दर्द से राहत पाने के लिए आप मूली के रस में तिल का तेल मिला ले।
  • इसके बाद इस मिश्रण को हल्का गर्म कर लें फिर इसे छानकर इसका इस्तेमाल करें।
  • अच्छे परिणाम पाने के लिए दिन में तीन बार जरूर इस्तेमाल करें।

यहाँ आपने जाना मूली खाने से आपको क्या क्या लाभ होंगे। इसी के साथ मूली आपके लिए किस तरह सेहतमंद है और इसके सेवन से बॉडी को कौन कौन से तत्वों की प्राप्ति होती है। ऊपर दिए सभी फायदे आपको नियमित रूप से मूली का सेवन करने से मिलेंगे, इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

Loading...

You may also like...