Sabudana Benefits: पोषक तत्वो से भरपूर होता है साबूदाना, जाने Sabudana ke Fayde

साबूदाना से बनी रेसिपी चाहे साबूदाने की खीर हो या फिर खिचड़ी आखिर ये किसको पसंद नही होती है। साबूदाना सफेद मोतियो की तरह दिखने वाला छोटे आकार का होता है। इसका प्रयोग व्रत-उपवास में प्रमुख रूप से किया जाता है। वैसे तो इसका प्रयोग लोग फलाहर के रूप में करते है लेकिन क्या आप जानते है की यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है ?

साबूदाने में प्रचूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होते है। इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर उर्जा मिलती है, इस वजह से इसे उपवास में खासतौर से प्रयोग किया जाता है। उपवास के दौरान शरीर को ऊर्जा की ज्यादा जरुरत पड़ती है ऐसे में साबूदाने के सेवन से शरीर को दिनभर के लिए सम्पूर्ण ऊर्जा मिल जाती है।

साबूदाना को स्टार्च के रूप में सैगो पाम नामक पेड़ के तने के गूदे से बनाया जाता है। इसे Tapioca Pearls के नाम से भी जाना जाता है। साबूदाने को लोग कई प्रकार से बनाते है जैसे साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना खीर, उपमा, वडा आदि। भारत में ही नही बल्कि कई दूसरे देशों में इसके सूप और उपमा को बहुत पसंद किया जाता है। इसके अलावा यदि आप किसी भी भोजन की ग्रेवी को गाढ़ा बनाना चाहते है तो साबूदाने के रस को प्रयोग कर सकते है। इसमे उपस्थित स्टार्च ग्रेवी को गाढ़ा बनाने में मदद करता है।

साबूदाने हमारे स्वस्थ के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता हैं। इसमें मौजूद बहुत प्रकार के लाभकारी पोषक तत्व हमारे शरीर को आतंरिक एवं बाह्य रूप से बहुत अच्छा पोषण प्रदान करते है। आज के लेख में आइये जानते हैं की आखिर साबूदाना किस तरह से हमारे लिए फ़ायदेमंद होता है? यह जानने के लिए पढ़े Sabudana Benefits.

Sabudana Benefits: शारीरिक विकास व सम्पूर्ण पोषण के लिए लाभकारी है साबूदाना

Sabudana Benefits

पोषक तत्वों से भरपूर: Sabudana Nutrition

  • साबूदाना आकार में बहुत छोटा होता है, इसका व्यास 2 mm होता है। इसके बावजूद इसमे भरपूर मात्रा में कारबोहाइड्रेट और कैलोरी होती है।
  • शायद आप नही जानते होंगे कि 1 ग्राम साबूदाने में 355 कैलोरी और 93 ग्राम कारबोहाइड्रेट होता है।
  • साबूदाने में 87 ग्राम कारबोहाइड्रेट, 351 कैलोरी, 0.2 ग्राम फैट और 0.2 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है।

शरीर को उर्जा देता है

  • कारबोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण यह शरीर को भरपूर मात्रा में उर्जा प्रदान करने में मदद करता है।
  • इसमे फैट की बहुत कम मात्रा पाई जाती है।
  • व्रत में अक्सर लोग लंबे समय तक कुछ भी सेवन नहीं करते है। ऐसे में शरीर को कैलोरी की ज़रूरत पड़ती है। इसलिए साबूदाने को अक्सर व्रत में खाया जाता है।
  • Sabudana Khane ke Fayde में यह एक मुख्य फायदा माना जाता है।

दस्त लगने से रोके

  • यदि आपका किसी कारणवश पेट खराब हो जाए या फिर आपको दस्त या अतिसार की समस्या होने लगे तो आप साबूदाने की खीर का सेवन करें।
  • साबूदाना दस्त की समस्या में बहुत लाभकारी होता है और यह दस्त में तुरंत आराम पहुँचाती है।

उच्च रक्तचाप

  • साबूदाने में पोटैशियम की मात्रा भी पाई जाती है इस वजह से Sago Health Benefits शरीर की रक्त संचार को सही करता है।
  • साथ ही कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के तनाव को कम कर हृदय को स्वस्थ रखता है। जिससे उच्च रक्तचाप को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
  • इसके अलावा यह हमारे शरीर की मांसपेशियों के लिए भी लाभदायक होता है।

पेट की समस्याओं में लाभकारी

  • अधिकतर लोगो का मानना है कि साबूदाने खाने से बहुत गैस्ट्रिक होता है।
  • पर ऐसा नही है, हम आपको बताना चाहते है कि यह पेट की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।
  • यह पेट की पाचन क्रिया को ठीक कर पेट में बनने वाली गैस और अपच आदि की समस्या में बहुत लाभप्रद होता है।

गर्भावस्था के समय

  • Sabudana में फॉलिक एसिड और विटामिन बी (विटमिन-B) काम्प्लेक्स की भी अधिक मात्रा मौजूद होती है जो कि गर्भावस्था के समय गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में सहायक होती है।
  • इसके अलावा साबूदाना का सेवन न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट की समस्या से भी सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

  • साबूदाने में कैल्शियम, आइरन, विटामिन K की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
  • इस वजह से यह हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • इसके अलावा यह हमारे शरीर को लचीला बनाने में भी बहुत सहायक सिद्ध होता है।

वजन बढ़ाए साबूदाना

  • साबूदाना में कैलोरी की अधिक मात्रा होती है इस वजह से यह शरीर के वजन को बढ़ाने में मदद करता है।
  • जिन लोगो को ईटिंग डिसॉर्डर की समस्या होती है और जिनका वजन आसानी से नही बढ़ पाता है उनके लिए साबूदाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिससे वे अपना वज़न बढ़ा सकते हैं।

त्वचा के लिए

  • साबूदाने का प्रयोग त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जाता है।
  • साबूदाने का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे में कसाव आता है साथ ही झुर्रिया भी कम होती है।

जानें अन्य Sabudana Health Benefits

  • साबूदाने का प्रयोग शरीर की थकान को दूर करने में भी किया जाता है।
  • इसके अलावा साबूदाना का प्रयोग शरीर में कोलेस्टरॉल की मात्रा को नियंत्रित रखने के लिए भी किया जाता है।
  • यह शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने के साथ-साथ सभी मसल्स की ग्रोथ को बढ़ने में भी किया जाता है।
  • इसका प्रयोग शरीर की गर्मी को दूर करने में भी किया जाता है।
  • साबूदाने को चावल के साथ मिलाकर बनाए और इसका सेवन करे। इससे शरीर को ठंढक मिल जाती है।
  • इसके अलावा कई देशों में इसे शरीर की प्रक्रिया को सुधारने में भी प्रयोग किया जाता है।

आज के इस लेख में आपने जाना Health Benefits of Sago in Hindi के बारे में। साथ में आपने जाना की की प्रकार साबूदाना आपको बहुत सारे शारीरिक लाभ पहुंचा सकता है। अगर आप भी साबूदाना से बने पदार्थ खाने के शौकीन है तो टेंशन फ्री होकर आगे भी इसे खाते रहे और शरीर को स्वस्थ बनाये रहे। अगर आपने साबूदाना अभी तक नहीं खाया है तो इसका सेवन ज़रूर करें। यह स्वाद में भी अच्छा होता है और बहुत हेल्दी भी होता है।

Loading...

You may also like...