Aankho Ke Liye Juice: आँखों की रौशनी बढ़ाने में लाभदायक होंगे ये पेय पदार्थ

आँखे अनमोल है इसलिए हमें हमारे शरीर के साथ साथ इसका विशेष ख्याल भी रखना बहुत ज़रुरी होता है। इसलिए बचपन से ही हमें डॉक्टर हरी सब्ज़ियाँ और फलो का सेवन करने के लिए कहते है ताकि हमारी आँखें स्वस्थ्य रहे और उनकी रौशनी बढ़े।

आँखों की रौशनी कम हो जाने पर हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आजकल तो हम देख सकते है की छोटी सी उम्र में ही कई सारे बच्चों को हाई पावर वाले चश्मे लग जाते है।

इसलिए यह बहुत ज़रूरी है की आप पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करे। ताकि आप अपनी आँखों को हमेशा स्वस्थ बनाये रख सके।

यदि आपको ज्यादा फल या सब्जियों का सेवन करना पसंद नहीं है तो आप उनके द्वारा निर्मित जूस का भी सेवन कर सकते है। जिससे आप फलों और सब्जियों की ज्यादा क्वांटिटी को आसानी से ग्रहण कर सकते है। जानते है Aankho Ke Liye Juice जो आँखों के लिए लाभकारी होते है।

Aankho Ke Liye Juice: आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये लाभकारी ड्रिंक्स

Healthy Drinks for Eyes in Hindi

आइये जानते हैं Drinks to Improve Eyesight

नारियल पानी

  • नारियल के पानी में कई प्रकार के विटामिन (Eye Vitamin), अमीनो एसिड, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट मौजूद होते हैं, जो आंखों की रोशनी में वृद्धि करते है।
  • साथ ही ये एक लो-कैलोरी ड्रिंक भी है तो इससे आपको वजन नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।
  • नारियल पानी के उपयोग से आँखों के नीचे के काले घेरे भी कम हो जाते है।

एलोवेरा जूस

  • एलोवेरा जूस भी आँखों के लिए लाभकारी होता है।
  • एलोवेरा में उच्च मात्रा में विटामिन ए, बी, सी और ई पाए जाते है जो फ्री रेडिकल से रक्षा करते है।
  • एलोवेरा में भरपूर मात्रा में जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशियम होता है जो आँखों की दृष्टि के लिए गुणकारी होते हैं।
  • एलोवेरा जूस के सेवन से आँखों की रौशनी तो बढ़ती ही है साथ ही आँखों में होने वाला दर्द भी दूर हो जाता है।
  • इसका नियमित रूप से सेवन करने पर आँखों की थकान भी कम हो जाती है।

एलोवेरा जूस बनाने की विधि

  • एलोवेरा का जूस बनाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों को लेकर अच्छी तरह से धो लें।
  • इसके बाद चाकू की मदद से कांटेदार हिस्से को निकाल दे। फिर इसे छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
  • अब इसके पत्तियों को चाकू की मदद से काट कर एलोवेरा के सफ़ेद भाग को निकाल कर अलग कर ले। इस सफ़ेद गूदे को एक बर्तन में एकत्रित करके उसे मिक्सी में पीस ले।
  • मिक्सी में पीसने से एलोवेरा का जूस बनकर तैयार हो जायेगा। फिर आप इसका सेवन कर सकते है।

गाजर का जूस

  • गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटिन होता है। यह विटामिन ए में रूपान्तरित हो जाता है, जो की आँखो के लिए फ़ायदेमंद है।
  • गाजर में ल्युटिन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो की आँखो की रेटिना के लिए काफी अच्छा होता है।
  • गाजर के जूस का सेवन करने से मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी बीमारियों से आँखों की रक्षा हो जाती है।

गाजर का जूस बनाने की विधि

  • गाजर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धो लें और उसे छील लें।
  • इसके बाद उसके छोटे छोटे टुकड़े काट लें। इन टुकड़ो को मिक्सी में डालकर पीस लें।
  • इसे पीसने से पहले आप उसमे स्वाद के लिए अदरक के टुकड़े, पानी, काला नमक, भुना हुआ जीरा आदि भी मिलाकर पीस सकते है।
  • इस तरह आपका गाजर का जूस बनकर तैयार हो जायेगा। इसका सेवन आप आसानी से कर सकते है।

चुकंदर का जूस

  • चुकंदर में ल्यूटेन और जीजानथिन पाया जाता है, जो मैक्यूलर और रेटिना को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
  • आँखों और चेहरे की सुंदरता के लिए चुकंदर विशेष लाभकारी होते हैं।

चुकंदर का जूस बनाने की विधि

  • चुकंदर का जूस बनाने के लिए आप सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धो कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
  • साथ ही अदरक के टुकड़ो को भी काट ले यह चुकंदर का स्वाद बढ़ा देता है।
  • इसके बाद जार में चुकंदर, अदरक, नमक और निम्बू के रस को भी डालकर पीस लें।
  • इस तरह आपका स्वादिष्ट चुकंदर का जूस बनकर तैयार हो जायेगा। उसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

सेब का जूस

  • सेब में बायोफ्लेवोनॉइड होते हैं जो की आँखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायता करते है।
  • एक गिलास सेब का जूस प्रतिदिन पीने से शरीर में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी की पूर्ति होती है।
  • यह आँखों की रोशनी बढ़ाने के अलावा आँखों के अन्य रोगों से भी छुटकारा दिलाता है।

सेव का जूस बनाने की विधि

  • सेव का जूस बनाना भी बहुत ही आसान होता है। इसके लिए सेव को अच्छे से धोकर उसे टुकड़ो में काट ले।
  • साथ ही पुदीने के पत्ते, निम्बू आदि को भी तैयार कर लें। यदि सेव में आपको थोड़ी चीनी मिलानी है तो वह भी ले सकते है।
  • अब सेव के टुकड़े को जार में डाल दे साथ ही उसमे पुदीने के पत्ते, निम्बू का रस, चीनी और आवश्यकता अनुसार नमक भी मिला सकते है।
  • इस मिश्रण को पीस लें। यदि मिश्रण गाढ़ा हो जाता है तो उसमे थोड़ा सा पानी भी डाल सकते है।
  • इस तरह आपका स्वादिष्ट सेव का जूस बनकर तैयार हो जायेगा।

संतरे का जूस

  • संतरे में विटामिन सी होने के कारण से यह आँखों की रोशनी के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • यह आँखों की रक्त कोशिकाओं को मजबूत करके आँखों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।
  • संतरे में फोलेट भी पाया जाता है जो भ्रूण की दृष्टि विकास के दौरान आवश्यक होता है।
  • प्रतिदिन एक गिलास संतरे का जूस पीना चाहिए।

संतरे का जूस बनाने की विधि

  • संतरे का जूस बनाने के लिए सबसे पहले संतरे को अच्छे से धो कर उसे छील ले। फिर इसे एक जार में डाल दे।
  • आप चाहे तो इसमें निम्बू का रस मिला सकते है।
  • इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीस ले। इससे संतरे का जूस तैयार हो जायेगा।
  • टेस्ट के लिए आप इसमें शक्कर भी मिला सकते है और साथ ही शहद मिलाने से भी इसका स्वाद बढ़ जाता है।

उपरोक्त जूस Eye Problems के लिए बहुत ही लाभकारी होते है। ये जूस Eye Supplements होते है साथ ही इसका सेवन करने से शरीर को अन्य तत्व भी मिल जाते है। इसलिए इन जूस को अपने आहार में ज़रुर शामिल करे।

Loading...

You may also like...