Home Remedies For Dark Inner Thighs: घरेलू नुस्खों से करे भीतरी जांघो के कालेपन को दूर

हर महिला चाहती है की उसकी त्वचा गोरी और निखरी हुयी रहे। इसके लिए त्वचा की देखभाल करना ज़रुरी होता है नहीं तो त्वचा का रंग काला पड़ने लगता है।

हमारे कुछ अंग लगातार ढके होने के कारण काले पड़ जाते खास कर अंडरआर्म्स और जांघों के भीतरी भाग। इनकी भी देखभाल करना ज़रुरी होता है।

Dark Inner Thighs होने से जब भी कभी आप शॉर्ट स्कर्ट या फिर छोटी ड्रेसेस पहनती है तो वह आपके लुक को ख़राब कर देते है। साथ ही यह आपको देखने में भी अच्छे नहीं लगते है।

आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इसके कालेपन को आसानी से दूर कर सकती है। इसके लिए यह जानना ज़रुरी होता है की आप क्या चीज उपयोग करे जिसे की जांघो के अंदरूनी भाग का कालापन दूर हो जाए। घरेलू नुस्खे में उपयोग की जाने वाली चीजें आपको आसानी से घर पर ही मिल जाती है। जानते है Home Remedies For Dark Inner Thighs के बारे में विस्तार से।

Home Remedies For Dark Inner Thighs : जाने इसके कारण और इसके असरकारी उपाय

Home Remedies For Dark Inner Thighs

Dark Inner Thighs के कारण

जांघों के अंदरूनी भागों के काले होने के कई कारण हो सकते है। जिनमे से कुछ कारण इस प्रकार है।

  • कपड़ों को टाइट पहनने से भी जाँघे काली हो जाती है।
  • कपड़ों के घर्षण के कारण भी यह परेशानी होती है।
  • शरीर में मोटापा होने से भी इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • जांघ में खुजली होने से भी कालापन हो जाता है।
  • महिलाओ में हार्मोन्स असंतुलन के कारण भी जाँघे काली हो जाती है।
  • त्वचा के रूखेपन से भी यह समस्या होती है।

बाजार में जांघों के कालेपन को दूर करने के लिए कई Inner Thigh Whitening Cream आते है। लेकिन सारे प्रोडक्ट्स असरकारी नहीं हो पाते है।

आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इस समस्या को कम कर सकते है। जानते है आप कौन कौन से घरेलू नुस्खे अपना सकते है।

निम्बू के रस के साथ नारियल का तेल

  • निम्बू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह विटामिन सी Hyperpigmentation के लिए सहायक होता है।
  • साथ ही नारियल का तेल एक मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है। यह जांघों को नरम रखने में मदद करता है।

कैसे करे उपयोग

  • निम्बू के रस को निकाल ले और उसमे कुछ चम्मच नारियल का तेल मिला ले।
  • इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए प्रभावित हिस्से पर लगा कर उसकी मालिश करे। इसके बाद उस स्थान को अच्छे से साफ कर ले।
  • निम्बू में उपस्थित गुण त्वचा को साफ रखने में मदद करते है।

एलोवेरा जेल का उपयोग

  • एलोवेरा जेल भी त्वचा के लिए लाभकारी होता है यह त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है।
  • साथ ही इससे त्वचा में नमि आती है। जो कालापन को दूर करने में सहायक होती है।

कैसे करे उपयोग

  • एलोवेरा को आप बाजार से भी ले सकते है या फिर एलोवेरा के पत्तों से इसका जेल निकाल सकते है।
  • थोड़े से जेल को हाथ में ले और उसे प्रभावित स्थान पर हलके हाथों से गोल गोल करके लगाए।
  • लगभग 5 मिनट तक मसाज करे। इसके बाद कुछ समय के लिए उस स्थान को ऐसे भी छोड़ दे।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से प्रभावित स्थान को साफ करे।

चीनी का स्क्रब

  • शक्कर त्वचा को एक्सफोलिएट करने में सहायक होता है।
  • इसलिए आप प्रभावित स्थान पर शक्कर का स्क्रब लगा सकते है।

कैसे करे उपयोग

  • इसके लिए एक चम्मच शक्कर को ले लें उसमे निम्बू के रस को मिला ले साथ ही उसमे शहद की कुछ बूंदो को भी मिला ले।
  • इस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर स्क्रब करते हुए लगाए।
  • उसके बाद उस स्थान को साफ कर ले।

दही का उपयोग

  • दही का उपयोग करने से भी त्वचा के कालेपन को दूर किया जा सकता है।
  • आप इसके लिए दही को घर पर भी बना सकते है।

कैसे करे उपयोग

  • घर पर दही को बनाये और उसमे कुछ मात्रा में निम्बू का रस, हल्दी और बेसन को मिला ले। इस मिश्रण को जांघों के प्रभावित हिस्से पर लगाए।
  • फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दे। जब यह सुख जाए तो उसे धो ले।
  • इस बात का ध्यान रखे की इसे ज्यादा लम्बे समय तक के लिए लगाकर नहीं रखा चाहिए।

दही के साथ ओटमील का उपयोग

  • दही और ओटमील के मिश्रण से भी त्वचा के कालेपन को दूर किया जा सकता है।
  • ओटमील एक्जिमा और त्वचा की सूजन को ठीक करने में मदद करती है।
  • साथ ही दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

कैसे करे उपयोग

  • इसका मिश्रण बनाने के लिए सामान मात्रा में दही और ओटमील को मिला ले।
  • इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्र में लगाए और धीरे धीरे हलके से मसाज करे।
  • इसके बाद अपने पैरों को साफ कर ले।

अन्य उपाय

उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त भी आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते है जैसे –

  • बेकिंग सोडा का उपयोग भी त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। यह स्किन के कालेपन को धीरे धीरे हल्का कर देता है।इसका उपयोग करने के लिए सोडा में थोड़ा पानी मिलकर प्रभावित स्थान पर लगाए और फिर उसे साफ कर ले।
  • आलू को भी प्रभावित हिस्से पर लगाने से यह असरकारी होता है। आप आलू के स्लाइस को भी लगा सकते है या फिर आलू के रस का भी उपयोग कर सकते है।
  • बेसन और हल्दी का उपयोग करने से भी मदद मिलती है यह त्वचा के रंग को हल्का कर देती है। बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलकर उसका पेस्ट बना ले और उसे कालेपन पर लगाए। सूखने के बाद उस स्थान को धो ले।
  • टमाटर त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसके उपयोग से त्वचा की मृत कोशिकाएं भी हट जाती है।
  • आप जांघों के कालेपन को दूर करने के लिए खीरे का उपयोग कर सकते है। यह भी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • आप इसके लिए पपीते का पेस्ट भी उपयोग कर सकते है यह भी त्वचा के कालेपन को दूर करने में असरकारी होता है।

इस तरह आप Inner Thigh Whitening के घरेलू नुस्खों को अपना कर अपनी इस समस्या को दूर कर सकते है। लेकिन इसके लिए इसका उपयोग नियमित रूप से करे ताकि यह प्रभावी होता है।

Loading...

You may also like...