Home Remedies for Dysentery: पेचिश से निजात के लिए अपनाएँ ये असरकारी नुस्खे

कभी कभी भोजन की अनियमितता से अपच और दस्त जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। पेचिश भी उनमे से एक है। मनुष्य में पेचिश का होना सबसे आम और सबसे पुरानी जठरांत्र संबंधी विकारों में से एक है।

डिसेंट्री जिसे पेचिश भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का आंत का संक्रमण होता है, जिससे आंतो में सूजन आ जाती है। जब यह समस्या बढ़ जाती है तो यह डायरिया अर्थात अतिसार जैसे रोगों में परिवर्तित हो जाती है। अतिसार में मल से साथ साथ श्लेष्मा और रक्त भी आने लगता है।

यदि पेचिश की समस्या को सही समय पर नहीं रोका गया तो यह एक घातक बिमारी का रूप भी ले सकती है। इसलिए इसका उपचार करना आवश्यक होता है।

पेचिश की समस्या बहुत आराम से कुछ घरेलू उपचार के मदद द्वारा भी ठीक किया जा सकता है। इसके लिए जानते है Home Remedies for Dysentery के बारे में।

Home Remedies for Dysentery: जानिए किन उपायों से करे पेचिश का उपचार

Home Remedies for Dysentery

पेचिश की रोकथाम के लिए अनेक घरेलू उपचार होते है । जैसे

पेय पदार्थ – ब्लैक टी

  • पेचिश होने पर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है जितना हो सके अधिक से अधिक मात्रा में तरल पदार्थो का सेवन करना।
  • तरल पदार्थो का सेवन करने से पेचिश में राहत मिलती है।
  • ब्लैक टी का सेवन भी पेचिश में लाभकारी होता है।

उपयोग विधि

  • ब्लैक टी का सेवन करने के लिए ब्लैक टी का एक टी बैग लें और हल्के गरम पानी में उसे डालकर ब्लैक टी बना ले। आप ब्लैक टी को ऐसे भी पी सकते है। इसके अतिरिक्त आप इसे निम्बू की कुछ बुँदे और शहद की कुछ बुँदे भी मिला सकते है इससे स्वाद अच्छा हो जाता है। इसका सेवन हल्का गर्म रहने तक ही करे।
  • ब्लैक टी का सेवन आप दिन में दो बार कर सकते है।
  • ब्लैक टी का सेवन करने से आंत में होने वाली सूजन कम हो जाती है। यह पेट को ठंडक प्रदान करता है क्योंकि इसकी तासीर जीवाणुरोधी होती है।

पानी

  • पानी पीना तो बहुत ही ज़रुरी होता है।
  • पेचिश के दौरान आप जितना हो सके पानी पीये। पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
  • पेचिश के दौरान शरीर में तरल पदार्थो की कमी हो जाती है।
  • पानी पीने से यह कमी दूर होती है और साथ ही शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते है।

छाछ का सेवन

  • छाछ का सेवन भी पेचिश के दौरान होने वाली निर्जलीकरण की समस्या को रोकने में मदद करता है।
  • साथ ही यह संक्रमण होने से भी बचाव करता है।

उपयोग विधि

  • छाछ को आप नमक मिला कर पी सकते है। इसके अतिरिक्त आप छाछ में काला नामक, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाकर इसका सेवन करते है। यह फ़ायदेमंद होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी लगता है।
  • छाछ को आप दिन में दो बार ले सकते है यह पेचिश की समस्या के निदान के लिए लाभकारी होता है।

फलों द्वारा

बेल फल

  • बेल का फल पेचिश की समस्या से निदान दिलाने के लिए एक प्रभावी उपचार होता है।
  • इसमें एंटी पैरासिटिक गुण होते है जो पाचन में मदद करते है।

उपयोग विधि

  • एक बेल फल ले और उसके गूदे को किसी चम्मच या फिर हाथों की सहायता से निकाल ले।
  • इसके गूदे को पानी में अच्छे से मिला दे। स्वाद के लिए आप इसमें शक्कर भी मिला सकते है। इस तरह इसका जूस तैयार हो जायेगा। इस जूस का दिन में तीन बार सेवन करे। पेचिश से राहत मिलेगी।

अनार का छिलका

  • अनार का छिलका भी पेचिश के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • अनार का छिलका एक अस्ट्रिन्जन्ट की तरह कार्य करता है। इसके कारण पेट का संक्रमण जल्दी ही ठीक हो जाता है।

उपयोग विधि

  • 50 ग्राम अनार छिलका और 250 मिलीलीटर दूध ले। फिर दूध में आनर के छिलके को अच्छे से उबाल ले। इसे इतना उबाले की यह एक तिहाई हो जाए। इस मिश्रण को बराबर मात्रा में तीन भागो में बाँट ले और इसका सेवन दिन में तीन बार करे।

केला

  • पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए केले का फल बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से पेचिश की समस्या दूर हो जाती है।
  • केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे पेट की सूजन भी दूर हो जाती है।

उपयोग विधि

  • पेचिश को दूर करने के लिए पके हुए केले का सेवन करे इससे राहत मिलती है।
  • इसके अतिरिक्त केले को छाछ के साथ खाने से भी असर होता है। इसके लिए एक केला ले और उसे 1 कप छाछ में अच्छे से मैश कर ले।
  • इस मिश्रण को प्रतिदिन एक बार पिए। ऐसा तब तक करे जब तक की पेचिश पूरी तरह से ख़त्म नहीं हो जाती है।

आवश्यक तेल

अरंडी का तेल

  • अरंडी का तेल का उपयोग भी पेचिश को कम करने में मदद करता है।
  • पेचिश होने पर रोगी को तनाव हो जाता है। अरंडी का तेल का सेवन करने से यह तनाव को दूर करता है।
  • अरंडी का तेल शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में भी सहायक होता है।

उपयोग विधि

  • इसका सेवन करने के लिए 1/2 कप गर्म पानी ले और उसमे 1 चम्मच अदरक का रस मिला ले।
  • इस मिश्रण को दिन में दो बार लेना चाहिए इससे पेचिश दूर हो जाती है।

अन्य उपाय

उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त भी बहुत से घरेलु नुस्खे होते है जो की पेचिश की समस्या को दूर करने में मदद करते है जैसे-

  • सौंफ भी इसके लिए लाभकारी होती है। इसके इस्तमाल लिए सौंफ का पानी बनाये और उसे दिन में तीन से चार बार ले आराम मिलेगा ।
  • सेब के छिलके का उपयोग भी कर सकते है इसके लिए सेब के छिलके ले और उसमे थोड़ी सी कालीमिर्च डाल लें। दोनों की चटनी तैयार कर ले और उसका खाने के साथ सेवन करे। पेचिश से छुटकारा मिल जायेगा।
  • अदरक के दो चम्मच रस में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला ले और रोज भूखे पेट कुछ भी खाने से पहले इसका सेवन करे। पेचिश में फायदा मिलता है।

नोट– उपरोक्त घरेलु उपायों से भी यदि आपको पेचिश में लाभ नहीं हो रहा है तो आप डॉक्टर से संपर्क करे और इस समस्या से निजात पाए।

Loading...

You may also like...