Home Remedies For Insect Bite: कीड़े के काटने से हो सकती है परेशानी, ऐसे करे बचाव

बारिश के मौसम में घरों में कीड़े मकौड़े का बढ़ जाना एक बहुत ही सामान्य सी बात है पर अगर आपको कोई कीड़ा मकौड़ा काट खाए तो उसका उचित उपचार आवश्यक हो जाता है। सही समय पर सही उपचार नहीं करवाने से इसकी परेशानी और ज्यादा बढ़ने लग जाती है।

कुछ कीड़े मकौड़े तो सामान्य ही रहते है जिनके काटने पर कोई नुकसान नही होता पर वही कुछ कीड़े मकौड़े ऐसे होते है जिनके काटने पर आपको कई तरह के नुकसान हो सकते है चाहे स्किन इन्फेक्शन हो या फिर कोई भी और परेशानी। कुछ कीड़े मकौड़े इतने ज्यादा जहरीले होते है की उनके काटने पर अगर समय पर उपचार नही किया जाये तो वो अपना जहर हमारे शरीर में फैला सकते है और ये हमारे लिए बहुत ज्यादा हानिकारक भी हो सकता है।

कुछ छोटे मोटे कीड़े मकौड़े तो ऐसे होते है जो आपको कब काटकर चले जाते है आपको पता भी नही चलता है। बाद में जब आपको खुजली होती है या स्किन की कोई परेशानी होती है तब आपको पता लगता है आपको किसी कीड़े मकौड़े ने काटा है।

अगर आपके घर में बगीचा है या आपके घर में कहीं भी गंदा पानी इकट्ठा होता है तो आपको कीड़े मकौड़े के काटने का ज्यादा डर रहता है। अगर आपको कोई भी कीड़ा काट ले तो आप बिना देर किए घरेलू इलाज करे इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। जानते है Home Remedies For Insect Bite.

Home Remedies For Insect Bite: जाने किस तरह करे कीड़ों के काटने पर अपना उपचार

Home Remedies For Insect Bite

कीड़े मकौड़े के काटने पर आप घर में उपस्थित चीजों का इस्तेमाल कर सकते है जानते है वह कौन सी चीजे है।

कीड़े मकौड़े के काटने पर घरेलू उपचार: Insect Bites Treatment

गाय के घी का उपयोग

  • गाय का घी कीड़े मकौड़े के काटे हुए स्थान पर तुरंत आराम देता है।
  • गाय के घी में थोड़ा सा कपूर मिला ले फिर उसे उस स्थान पर लगाकर थोड़ा मले जहाँ किसी कीड़े-मकोड़े ने काटा हो बहुत जल्दी फायदा होगा।

नीम के पत्ते का इस्तेमाल

  • नीम का पत्ता एक औषधीय पेड़ माना जाता है जिसका इस्तेमाल बहुत स्थानों पर किया जाता है।
  • जहाँ भी किसी कीड़े मकौड़े ने काटा हो उस जगह पर नीम के पत्ते के साथ काली मिर्च पीसकर के लगाये यह एक बहुत अच्छा घरेलू इलाज है।

शहद लगाएं

  • कीड़े मकौड़े के काटने पर आप राहत के लिए शहद भी लगा सकते है।
  • इससे तुरंत आराम भी मिलेगा और कीड़े मकौड़े का जहर भी शरीर में नही फैलेगा।

एलेवेरा जेल का उपयोग

  • एलेवेरा जेल आपको बहुत ठंडक देता है इसलिए आपको कोई भी कीड़े मकौड़े ने काटा हो आप उस जगह पर तुरंत एलोवेरा जेल लगाये।
  • इससे आपको जलन भी कम होगी और बहुत ठंडक भी मिलेगी साथ ही कीड़े मकौड़े के काटने पर होने वाली खुजली में भी फायदा हो जायेगा।
  • एलेवेरा जेल का एंटीओक्सिडेंट गुण बहुत लाभकारी होता है। ये कीड़े मकौड़े के काटने पर होने वाली सुजन को भी कम कर देता है।

प्याज का रस

  • प्याज का रस बहुत लाभकारी होता है कीड़े मकौड़े के काटने वाले स्थान पर लगाने के लिए।
  • प्याज में कुछ ऐसे घटक होते हैं जो दर्द व जलन बढ़ाने वाले यौगिकों को कम करते हैं।
  • इसलिए प्याज के टुकड़े को प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता हैं।
  • साथ ही प्याज का रस लगाने के बाद आपको इन्फेक्शन का खतरा भी खत्म हो जाता है।

बर्फ से सिकाई

  • बर्फ ठंढक पहुंचाने का काम करता है अतः इससे जलन की समस्या को दूर किया जाता है।
  • कीड़े के काटी हुई जगह पर 15-20 मिनट तक बर्फ से सिकाई करने से दर्द और जलन में कमी आती है।
  • इसके अलावा इस से सूजन और खुजली भी कम हो जाती है।

लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल

  • लैवेंडर के तेल से भी कीड़े के काटने पर राहत पाई जाती है।
  • लैवेंडर के तेल को रूई में लगाकर प्रभावित जगह पर लगाया जाय तो उससे खुजली व सूजन में राहत मिलती है।

अन्य जीवों के काटने पर घरेलू उपाय

चींटी काटने पर

  • चींटी के काटने पर आप डंक वाली जगह पर टूथपेस्ट या खाने का चूना लगा सकते है इससे तुरंत आराम मिलेगा और खुजली भी नही होगी।
  • खाने का मीठा सोडा भी अगर थोड़े से पानी में मिलाकर डंक वाली जगह पर लगाया जाये तो तुरंत आराम मिलता है।

बिच्छु के काटने पर

  • अगर बिच्‍छू किसी भी व्‍यक्‍ति को डंक मारे तो तुरंत प्याज का रस निकालकर उसमे थोड़ा नौसादर मिला कर उसे डंक वाले स्‍थान पर लगायें।
  • पीसी हुई हल्दी को तवे पर हल्का सा गरम करके काटने वाले स्थान पर लगाये आराम मिलेगा।
  • लहसुन की ताज़ा कलियाँ छीलकर उसे पीसकर के बिच्छू की काटी हुई जगह पर लगाये इससे जल्दी से फायदा होगा।

मच्छर के काटने पर तुलसी से करें उपचार

  • आयुर्वेदिक उपचार में तुलसी का पत्ता बहुत उपयोगी साबित होता है।
  • मच्छर के काटने पर तुलसी के पत्ते का रस उस जगह पर लगा ले जहाँ भी मच्छर ने काटा हो इससे बहुत जल्दी मच्छर का काटा हुआ सही हो जाता है।

कुत्ते के काटने पर

  • अगर आपको किसी कुत्ते ने काट लिया हो तो आप घाव पर तुरंत कालीमिर्च पीसकर लगाये।
  • ऐसा करने पर घाव में बहुत आराम मिलता है। इसके बाद चिकित्सक से सलाह अवश्य ले।

मधुमक्खी के काटने पर

  • मधुमक्खी के काटने पर सिरके के साथ धनिया पीसकर लगाये इससे मधुमक्खी के डंक से छुटकारा मिल जाता है।
  • मधुमक्खी के काटने पर डंक वाले स्थान पर निम्बू के बीज को पीसकर उसके साथ सेंधा नमक मिलाकर लगावे और इसे मरीज को पिलाये भी।
  • ये एक बहुत ही उपयोगी नुस्खा है मधुमक्खी के डंक से छुटकारा पाने के लिये।
  • इसके अलावा मधुमक्खी के काटने पर तम्बाकू का प्रयोग प्रभावित भाग पर करें। इसे डंक पर काफी जोर से तब तक दबाकर रखें जब तक आपको दर्द तथा सूजन से छुटकारा प्राप्त नहीं हो जाता।

सांप के काटने पर

  • अगर सांप ने काटा हो तो सबसे पहले सांप के काटने वाले स्‍थान को दोनो ओर से कस कर बांध दें ताकि रक्‍त प्रवाह धीमा हो जाये और जहर पूरे शरीर में ना फैल सके।
  • इसके बाद 50 ग्राम देशी घी में करीब 1 ग्राम फिटकरी अच्छी तरह पीसकर मिला लें इसे साप के काटने वाली जगह पर लगायें इससे जहर उतर जायेगा उसके बाद डॉक्टर को भी ज़रूर दिखाए।

कीड़े मकौड़े के काटने पर ये क्रीम है असरदार (Insect Bite Cream) :

  • कैलामिन लोशन: प्रभावित भाग पर कैलामिन लोशन लगाएं,इससे डंक का असर कम हो जाएगा। इसे 45 मिनट तक छोड़ दें और चार घंटे बाद इसे दोबारा लगाएं।
  • हाइड्रोकॉर्टिसोन क्रीम: आप प्रभावित भाग पर हाइड्रोकॉर्टोसोन क्रीम को एक बार लगा सकते है इसे कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दे। इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है।

अगर किसी विषैले कीड़े मकौड़े ने काटा हो तो इन उपचार के बाद भी किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि किसी कीड़े मकौड़े में कितना जहर है इसका अनुमान हम खुद से नही लगा सकते है इसलिए पूरी तरह इलाज आवश्यक है।

Loading...

You may also like...