Home Remedies For Knee Pain In Hindi: घरेलू नुस्खे से घुटनों के दर्द को ठीक करे

कई लोग घुटने के दर्द की शिकायत करते है। स्त्री हो या पुरुष किसी को भी किसी भी उम्र में यह समस्या हो सकती है। वैसे तो घुटनो में दर्द के कई कारण होते है लेकिन इसकी सबसे बड़ी वजह है ओवरवेट होना।

व्यायाम में अनियमितता के चलते शरीर का वजन बढ़ने लगता है और यदि आपके शरीर का वजन अधिक है तो जाहिर सी बात है कि आपका भार सहने में आपके घुटनों को तकलीफ़ होगी।

इसके अतिरिक्त कैल्शियम की कमी और ठीक तरह से खानपान ना होना भी Knee Joint Pain का एक कारण है। घुटने हमारे मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिससे की पैरो को मुड़ने की क्षमता मिलती है।

नियमित रूप से व्यायाम और कुछ घरेलू उपचारों को अपना कर आप Knee Pain की समस्या से राहत पा सकते है। आइये आज के इस लेख में जानते है कुछ फ़ायदेमंद और असरकारी Home Remedies For Knee Pain In Hindi के बारे में।

Home Remedies For Knee Pain In Hindi: घुटनों में होने वाली दर्द की समस्या से छुटकारा पाएं

Home Remedies for Knee Pain

जानते है Knee Pain Home Remedies के बारे में जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है। कुछ असरकारी उपाय निम्न है।

बर्फ का सेक

  • घुटनों के दर्द में राहत पाने के लिए ठंडा सेक लेना एक प्रभावी और आसान तरीका है।
  • इसके लिए आप एक तौलिये में बर्फ के कुछ टुकड़े रख ले और प्रभावित हिस्से पर सेक करे।
  • इस उपाय को कुछ दिनों तक दिन में दो बार तक करे।
  • घुटनों को ठंडा सेक देने से यह रक्त वाहिकाओं को कसता है जिससे सूजन घटती है।

अदरक

  • अदरक से भी घुटनो का दर्द दूर होता है, चाहे दर्द मांसपेशियों में तनाव के कारण हो रहा हो या गठिया के कारण
  • अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है जो घुटने की सूजन तथा दर्द को कम करते है।
  • इसके लिए आप रोज इसकी चाय पी सकते है या फिर आधा चम्मच अदरक के रस को आधा चम्मच शहद के साथ ले।
  • यह उपाय Knee Pain Relief में बहुत मददगार साबित होता है।

हल्दी

  • हल्दी एक फ़ायदेमंद घरेलू औषधि है जो कई रोगों को दूर करने में मदद करती है।
  • घुटने के दर्द में भी हल्दी की मदद से राहत पायी जा सकती है।
  • प्रयोग के लिए एक गिलास दूध में हल्दी डालकर उबालें और इस दूध को पिए। स्वाद के थोड़ी सी चीनी डाल सकते है।
  • हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होता है जो दर्द कम करने में सहायक है।

अखरोट

  • रोज सुबह भूखे पेट तीन से चार अखरोट खाने से भी घुटनों का दर्द समाप्त हो जाता है।
  • अखरोट के घुटनो के लिए फायदे आप यहाँ जान सकते है।

मेथी दाना

  • मेथी दाना भी जोड़ों तथा घुटनों के दर्द में राहत प्रदान करता है।
  • प्रयोग के लिए 8-10 मेथी दाने पानी में भिगोकर रखे और सुबह उठते ही खा ले।
  • दो से तीन महीने तक यह उपाय करने पर पुराने से पुराना घुटनो का दर्द ठीक हो जायेगा।

एप्पल साइड विनेगर

  • घुटनो के दर्द को दूर करने के लिए एप्पल साइड विनेगर का उपयोग किया जा सकता है। इसका उपयोग करने से दर्द कम हो जाता है।
  • यह हानिकारक विषाक्त पदार्थों को नष्ट करने में मदद करता है।
  • इसका उपयोग करने के लिए दो कप पानी ले लें और उसमे दो चम्मच एप्पल साइड विनेगर को मिला ले और इस पानी को दिन भर पिए। ऐसा करने से दर्द जल्द ही ठीक हो जाता है।
  • इसके अलावा आप गर्म पानी में दो कप एप्पल साइड विनेगर को मिला ले और उसमे अपने पैरों को आधे घंटे तक डालकर रखे।
  • ऐसा करने से घुटनो का दर्द ठीक हो जाता है।

लाल मिर्च दर्द से दिलाये राहत

  • लाल मिर्च भी घुटनो के दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है। लाल मिर्च में केपसाइसिन तत्व होता है जो दर्द को कम करने का कार्य करता है।
  • एक कप तेल में दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिला ले और उसका पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को घुटनो पर लगाए। प्रतिदिन इसे लगाने से घुटनो का दर्द ठीक हो जाता है।
  • इसके अलावा आधा चम्मच मिर्च पाउडर में एक कप सिरके को मिला ले और इस पेस्ट को घुटनो पर लगाए। यह भी दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

नींबू का उपयोग

  • निम्बू का उपयोग करने से भी दर्द से छुटकारा मिलता है। निम्बू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो दर्द को दूर करता है।
  • निम्बू का उपयोग करने के लिए एक निम्बू ले और उसके छोटे छोटे टुकड़े कर ले।
  • इसके बाद टुकड़ो को एक कॉटन के कपड़े में बांध ले। फिर तिल के तेल को गर्म कर ले और इस कपड़े को उसमे डुबोकर रखे।
  • इसके बाद इस कपड़े को घुटनो पर लगा कर रखे। इससे दर्द से राहत मिलती है।
  • एक दो दिन तक इसका उपयोग करने से दर्द पूरी तरह से दूर हो जाता है। इसके अतिरिक्त एक ग्लास पानी में निम्बू के रस को डालकर पीने से भी दर्द दूर होता है।

Knee Pain Treatment के लिए आवश्यक जानकारी

  • उपरोक्त उपायों को अपनाने के साथ साथ आपको अपने वजन को भी नियंत्रित करना ज़रुरी है।
  • इसलिए रोजाना व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करे। गैस और कब्ज के कारण भी दर्द की समस्या होती है इसलिए कोशिश करे की आपको इस प्रकार की समस्याएं ना हो।
  • भोजन भी आपके घुटनो के दर्द को बढ़ा सकता है इसलिए तली हुई चीजों का सेवन कम से कम करे।
  • जितना हो सके पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करे। पानी भी दर्द को दूर करने में मदद करता है।
  • शरीर में कैल्शियम की कमी होने से भी घुटनो में दर्द होने लगता है इसलिए ऐसा आहार का सेवन करे जिसमे कैल्शियम की भरपूर मात्रा हो। यह भी घुटनो के दर्द को रोकता है।
  • दर्द से राहत पाने के लिए आराम करे। यह भी बहुत ही ज़रुरी होता है।
  • प्रतिदिन थोड़ा थोड़ा करके पैदल चले यह भी घुटनो के दर्द को दूर करने में आपकी मदद करेगा और आपकी सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा। इसलिए नियमित रूप से पैदल चलना शुरू करे।

इस तरह आप कुछ उपायों को अपना कर घुटनो के दर्द को दूर कर सकते है लेकिन यदि आपको इन उपायों से भी आराम नहीं मिल पा रहा है तो आप घुटनो के दर्द को अनदेखा न करे। डॉक्टर से इसके लिए सलाह ले।

Loading...

You may also like...