Home Remedies to Increase Appetite in Kids: बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए

शरीर का अधिकतर विकास बचपन में होता है| इसलिए इस उम्र में खानपान का ठीक होना बहुत जरुरी है| लेकिन छोटे बच्चे खाना खाने में बहुत नाटक करते है|

बच्चो के पास हमेशा ही खाना ना खाने के बहाने होते है| और तो और आजकल की लाइफस्टाइल भी ऐसी हो गयी है की बच्चों को भूख लगना भी कम हो गयी है|

लेकिन यदि आप उन्हें खाना नहीं खिलाएंगे तो वो बहुत कमजोर हो जायेंगे और बार बार बीमार पढ़ने लगेंगे, साथ ही साथ उनका विकास बाधिक होगा वो अलग|

बच्चो को सही से खाना खिलाना थोड़ा ट्रिकी है, क्योंकि इन्हे बहुत सारी चीज़े अच्छी नहीं लगती| लेकिन आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बता रहे है Home Remedies to Increase Appetite in Kids.

Home Remedies to Increase Appetite in Kids: बच्चों के विकास में लाभप्रद

Home Remedies to Increase Appetite in Kids

पुदीना खिलाये

  • कब्ज से मुक्ति दिलाने और भूख बढ़ाने के लिए पुदीना काफी मददगार होता है|
  • आप थोड़ी सी पुदीना की पतियों का रस निकाल कर उसमे थोड़ा शहद मिलाकर रख ले और सुबह शाम इस मिश्रण को 1-1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ दे|
  • इससे पेट साफ़ हो जायेगा और बच्चो को भूख लगने लगेगी|

हरी पत्तेदार सारी सब्जियां

  • हरी पत्तेदार सब्जियों में काफी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है।
  • आपका बच्चा अगर सारी सब्जिया नहीं खाता है तो आप बच्चे की भूख बढ़ाने के लिए उसे इन सब्जियों का सुप भी दे सकते है।
  • इससे भूख बढ़ने के साथ साथ, शरीर कई बीमारियों से भी दूर रहता है|

बच्चो की डाइट में सेब शामिल करे 

  • अपने बच्चे की डाइट में सेब को जरूर लाये क्यूंकि प्रतिदिन एक सेब खाने से कई बिमारियों से बचा जा सकता है।
  • इसे खाने में शरीर में खून बनता है साथ ही साथ यह भूख भी बढ़ाता है।
  • सेब को आप काले नमक के साथ भी दे सकती है इससे पेट भी साफ हो जायेगा|
  • यदि बच्चे सेब खाने में आना कानि कर रहे है तो आप इसका जूस भी दे सकते है।

लीची 

  • हम सभी जानते है की हर फल लाभदायक होते है|
  • लेकिन अगर आप अपने बच्चे को भोजन से पहले लीची देते है तो इससे भूख बहुत जल्दी बढ़ जाएगी।
  • क्यूंकि लीची खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है।

अजवायन का चूर्ण दे

  • अजवायन भूख बढ़ाने के लिए बहुत चमत्कारिक उपाय है।
  • अजवाइन को पीस कर इसका चूर्ण बना ले और उसमे काला नमक मिला ले और कुछ दिन तक रोज बच्चे को दे|
  • इसके अतिरिक्त आप चाहे तो एक चम्मच अजवाइन में 2 चम्मच चुटकी नमक डाल कर इसे एक कप पानी में उबाल ले।
  • फिर इसे ठंडा कर ले और फिर इसे उपयोग करे। इसे प्रतिदिन लेने से भी भूख बढ़ती है|
Loading...

You may also like...