How to Attract Guys -इन बातों से लड़के हो जायेंगे आप पर फ़िदा

हर लड़की की चाहत होती है की उसके लाइफ में कोई ऐसा लड़का हो जो उसे पसंद करे, उसकी तारीफे करे, उसका ख्याल रखे| जब किसी लड़की से आप पूछेंगे की उसे कैसा लड़का पसंद है तो अधिकतर का कहना होगा की जो दीखता अच्छा हो, जिसका बातचीत का तरीका अच्छा हो और कुछ केसेस में कमाता भी अच्छा हो|

जैसे लड़किया लड़को में इतनी खुबिया ढूंढ़ती है उसी तरह लड़के भी लड़कियों में बहुत सारी खूबियां ढूढ़ते है। सभी को ऐसा लगता है की लड़के केवल बाहरी सौंदर्य ही देखते है लेकिन ऐसा नहीं है लड़कियों की बहुत सारी खूबियां उन्हें लुभाती है। जिससे वो उनकी तरफ अट्रेक्ट हो जाते है।

वह देखते है की आप उनसे किस तरह बात करती है उनकी बातों पर किस तरह रियेक्ट करती है आपका बॉडी लैंग्वेज कैसा है।

यदि आप किसी को पसंद करती है, या फिर चाहती है की आपका बॉयफ्रेंड आप पर फ़िदा हो जाये तो यहाँ जानिए How to Attract Guys. जिनसे आप लड़को को दीवाना बना सकती है।

How to Attract Guys: लड़को को आकर्षित करने के टिप्स

How to Attract Guys

जो हो आत्मविश्वाशी

  • लड़कियों का सिर्फ सुन्दर होना लड़को को आकर्षित नहीं करता| लड़के चाहते है की लड़की में आत्मविश्वास हो ,जो लड़कियों की पर्सनालिटी और लुक्स को सुट करे।
  • लड़के ऐसे लड़की कभी नहीं चाहते जो दूसरों पर निर्भर रहे।
  • जब कभी भी लड़की कॉन्फिडेंस के साथ बात करती है तो लड़के उससे तुरंत ही अट्रेक्ट हो जाते है।
  • यह हमेशा देखा गया है की जिन लड़कियों में हर वक्त ही इन्सिक्युरिटी होती है लड़के उनसे दूर भागते है।

मुस्कुराती हुई खुशमिजाज लड़की

  • कहते है की एक मुस्कान किसी भी व्यक्ति का दिल जीत सकती है| वही बात यहाँ भी लागु होती है क्योंकि लड़को को लड़कियों की स्माइल बहुत पसंद होती है।
  • फिर क्या आप भी सामने वाले से बात करते करते स्माइल पास करना ना भूले| क्योंकि लड़के आपकी एक स्माइल पर भी फ़िदा हो जाते है।

सकारात्मक सोच

  • लड़को को वो लड़कियां बिलकुल भी पसंद नहीं आती जो हमेशा नेगेटिव सोचती है।
  • वो लड़कियां जो दुःख के समय भी एडजस्ट करके चलती हो, हर सिचुएशन में खड़े रहना जानती हो| लड़को को ऐसी लड़कियां काफी पसंद आती है।

मजाकिया स्वभाव

  • लड़को को ज्यादा बात करने वाली लड़कियां पसंद नहीं आती। पर अगर आपका स्वभाव मजाकिया है। तो आप जरूर पसंद आएंगी।
  • क्यूंकि लड़को को मजाक करने वाली लड़कियों का साथ बहुत पसंद आता है। वे उस वक्त को एन्जॉय कर पाते है|

विनम्रता भी जरुरी

  • हमने यह कहा की लड़कियों को मजाकिया लड़की पसंद है लेकिन इसका मतलब यह नहीं की यह हर वक्त हो|
  • लड़कियों का विन्रम होना भी जरुरी है| क्योंकि अधिकतर लड़को को स्वीट गर्ल्स पसंद आती है।
  • अगर आप किसी लड़के से बात करना चाहती है तो ये बात हमेशा याद रखे। हमेशा अच्छे स्वभाव और विनम्रता का परिचय दे। क्यूंकि लड़को को बनावटी लोग पसंद नहीं होते|

खुला स्वभाव

  • कम दिमाग वाली लड़कियां भी लड़को को पसंद नहीं आती। लड़को को चाहिए की उनकी लाइफ में मौजूद लड़की समझदार हो|
  • इसके अलावा लड़कियों को लाइफ में क्या करना है ये भी उन्हें पता होना चाहिए। क्यूंकि ऐसी लड़कियां लड़को को पसंद आती है।

Attitude लेकिन पॉसिटिव

  • कभी कभी लड़को को लड़कियों में ऐटिटूड भी अच्छा लगता है। पर देखा जाये तो लड़किया अक्सर इसे गलत समझने लगती है|
  • इसलिए यदि आपके अंदर नेगेटिव है तो इसे जल्दी दूर करदे, यह अच्छा नहीं है|

दूसरी बातें जो लड़कों को इम्प्रेस करने में मदद करती है:-

खूबसूरत आँखे

खूबसूरत आँखे किसे पसंद नहीं होती है। लड़को को भी सबसे पहले आँखे ही पसंद आती है| जब हम किसी लड़के से बात करते है तो सबसे पहले वह ऑय कांटेक्ट करता है क्युकी आँखों से आपके बारे में पता चलता है जिसे वो जानना चाहता है। यदि लड़को को आपकी आँखों से प्यार हो गया तो समझ लीजिये आपसे भी प्यार हो गया| आँखों में आईलाइनर लगाकर आप इसकी खूबसूरती बढ़ा सकती है| इस वीडियो में देखे आईलाइनर लगाने का तरीका|

अच्छा फिगर

एक सुन्दर,सुडोल और सेक्सी फिगर लड़को को बहुत आकर्षित करता है। लड़के उनके दीवाने हो जाते है। एक परफेक्ट बॉडी आपके व्यक्तित्व को निखरती है। मोटा शरीर बहुत ही कम लोगो को पसंद आता है। इससे यह भी पता चलता है की आप अपने शरीर का कितना ध्यान रखते है।

इसलिए अपना ध्यान आज से ही रखना शुरू कर दीजिये। क्यूंकि कहा जाता है की जो अपना ध्यान नहीं रख सकते वो दूसरो का ध्यान कभी नहीं रख सकते। बॉडी के साथ साथ आपकी बॉडी लैंग्वेज़ भी लड़को के लिए खाफी मायने रखती है। कई बार आपके चलने का स्टाइल भी लड़को को पसंद आ जाता है|

सुन्दर बाल

कहा जाता है की आपके बाल जितने सुन्दर होते है आपका लुक उतना ही अच्छा दिखता है और लोग आपकी तारीफ भी करते है। लड़को को लड़कियों के बाल पसंद आते है। ज्यादा कर लड़को को लड़कियों के लंबे और सिल्की बाल पसंद आते है। अगर आप चाहे तो समय समय पर आप अपने हेयर स्टाइल को चेंज करती रहे।  ताकि आपको नया लुक मिलेगा और देखने वालो को आप अच्छी लगेंगी। क्यूंकि लड़के लड़कियों की हेयर स्टाइल को भी नोटिस करते है|

आपके दोस्त

हमेशा लड़के ये जानने की कोशिश करते है की आपका फ्रेंड सर्कल कैसा है। आपका किन लोगो के साथ उठना बैठना होता है। क्यूंकि इससे पता चलता है की आप किस तरह के माहौल में रहना पसंद करती  है।

आउटफिट्स

कहते है ना की फर्स्ट इंप्रेशन इस दी लास्ट इंप्रेशन। कपडे आपका फर्स्ट इंप्रेशन दिखiते है। जिससे पता चलता है की आपका रहन सहन कैसा है। आप उस तरह के आउटफिट्स पहन  सकते  है जिससे आप खुद में  कॉंफिडेंट महसूस कर सके। क्युकी अगर आप खुद में कॉंफिडेंट रहेंगी तो आप सामने वाले को इम्प्रेस कर सकती है।

हाईट

किसी को आकर्षित करने के लिए एक अच्छी हाईट का होना भी जरुरी होता है। क्यूंकि हर लड़का ये सोचता है ही उसके पार्टनर के साथ उसकी जोड़ी अच्छी दिखनी चाहिए। एक अच्छी हाईट भी आपके पर्सनालिटी को दर्शाती है। यदि आपकी हाइट थोड़ी कम है तो थोड़ी बहुत हील्स पहनकर चलने की प्रैक्टिस करना स्टार्ट कर दे| कुछ लड़को को ऊंची हील की सैंडल पहनने वाली लड़कियां भी पसंद आती है।

स्वस्थ त्वचा

हैल्थी स्किन किसे अच्छी नहीं लगती है। सभी लड़किया एक अच्छी स्किन चाहती है ताकि वो सुन्दर दिख सके। लड़को को लड़कियों की ग्लोइंग स्किन पसंद आती है। क्योंकि ग्लोइंग स्किन होने से आप स्मार्ट और सुन्दर दिखती है। अच्छी त्वचा पाने के लिए आप यहाँ टिप्स जान सकती है|

गुलाबी होंठ

लड़को को लड़कियों के गुलाबी होंठ अच्छे लगते है। तो कोशिश कर की आपके होंठ अच्छे दिखे। होंठ फटे हुए है तो अच्छे लिप बाम का इस्तेमाल करे|

ऊपर आपने जाना How to Attract Guys. अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखेंगी तो बहुत संभावना है जिसे भी आप पसंद करती है वो आपको नोटिस करे और आप पर फ़िदा हो जाये|

Loading...

You may also like...