How to Choose a Perfume – अपने लिए सही परफ्यूम खरीदने की टिप्स

परफ्यूम आज के समय में लगभग हर किसी की ज़रूरत बन चुका है| खासकर गर्मियों में तो कुछ लोगो को इसको लगाना मस्ट है| परफ्यूम कमाल की खुशबू तो देता ही है साथ ही साथ आजकल लोगो खुद को अट्रैक्टिव प्रेजेंट करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते है|

वैसे तो आपको मालुम होगा लेकिन फिर भी हम आपको बतादे की परफ्यूम बिना कहे आपकी पसंद और क्लास को रिप्रेजेंट करते है| इसलिए इसका चुनाव भी आपको थोड़ा सोच समझकर करना होता है|’

आजकल मार्किट में हजारो प्रकार के परफ्यूम मौजूद है| आपको अंदाजा नहीं होगा लेकिन कुछ तो अजीब सी स्मेल वाले परफ्यूम भी मिलियन डॉलर्स का बिज़नेस कर रहे है|

अब आपके लिए यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है की आपके लिए कौनसा परफ्यूम बेस्ट है तो परेशान मत होइए| परफ्यूम को जांचने के लिए कई तरीके होते है, जिससे आप अपने लिए बेस्ट परफ्यूम सेलेक्ट कर सकते है| आज हम आपको बता रहे है How to Choose a Perfume.

How to Choose a Perfume: चुने अपने लिए सही और बेहतर परफ्यूम

How to Choose a Perfume

कॉफी बीन

  • यदि आप परफ्यूम की सही फ्रेग्नेंस पता करना चाहते है तो हर प्रोडक्ट को सूंघने से पहले कॉफ़ी बीन को सूंघे।
  • कॉफ़ी बीन सूंघने के बाद आप हर सेंट को फ्रेश तरीके से सूंघ पाएंगे|
  • क्योकि जब आप एक परफ्यूम सूंघते है तो आपकी नाक दूसरे परफ्यूम को अच्छी तरह सूंघने की एबिलिटी खो देती है|
  • अधिकतर परफ्यूम बेचने वाले कॉफी या कोको का बॉक्स रखते है, तो आप उनसे इस बारे पूछकर गलत परफ्यूम खरीदने से बच सकते है|

ऑयल कंटेंट

  • यदि आप ऐसा परफ्यूम तलाश रहे है जिसकी खुशबू लम्बे समय तक रहे तो आप परफ्यूम में ऑयल कंटेंट देखना ना भूले|
  • आपकी बॉटल में जितनी ज़्यादा ऑयल की मात्रा होगी आपके परफ्यूम की खुश्बू उतनी ज्यादा चलती है|
  • आप अपने हिसाब से ऑयल कंटेंट/ अरोमा परसेंटेज़ का कॉम्पज़िशन चुन सकते है|
  • यदि फिर भी आपको समझ नहीं आ पा रहा है हमने यहाँ महिलाओ के लिए बेस्ट परफ्यूम के ऑप्शन्स बताये है|

हलकी खुशबू वाला हो परफ्यूम

  • आपने देखा होगा बहुत से लोगो का परफ्यूम का इफ़ेक्ट उनके वहां से जाने के बाद भी बरकरार रहता है|
  • और हमें भी इसी तरह का परफ्यूम लगाने की इच्छा होती है हमारे जाने के बाद भी वो जगह महके|
  • यह सोचकर हम बहुत लाउड परफ्यूम ले आते है| लेकिन यह गलत परफ्यूम सिलेक्शन है|
  • लाउड परफ्यूम की खुशबू इतनी जल्दी फैलती है आधे, एक घंटे में इसका असर ख़तम हो जाता है|
  • इसलिए थोड़े हलके लेकिन टिकने वाली खुशबू के परफ्यूम ही ख़रीदे|

छोटे बोतल ख़रीदे

यदि आपको ऐसा परफ्यूम पसंद आ रहा है तो समझौता करने से बेहतर आप उसी ब्रांड की छोटी वाली 30 ml या 50 ml वाली बोतल खरीद ले|

Loading...

You may also like...