How to Earn Respect in Marriage: जानिए रिलेशनशिप में सम्मान क्यों है जरुरी

पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम से भरा होता है, लेकिन इसे सहजता से संभालना जरुरी है, क्योंकि यह बहुत नाजुक भी होता है| हमारे देश में अधिकतर विवाह अरेंज होते है जिसमे दो अनजान लोग विवाह बंधन में बंधकर ‘एक होते है और पूरी उम्र साथ निभाते है|

जब दो लोग पति पत्नी के रिश्ते में आते है तो उनका अलग अलग कुछ नई होता उनके सपनो से लेकर सुख-दु:ख तक सब एक हो जाता है| यही वजह है की हमारे देश में विवाह को सात जन्मों का बंधन कहा गया है|

घर में कई बार झगडे होने के बावजूद भी इन लोगो के बिच कोई दुरी नहीं होती| यहाँ तक की हमारी संस्कृति तो ऐसी है की कई बार किसी कारणवश तलाक हो जाता है तब भी पति पत्नी के बिच का अपनापन खतम नहीं होता| फिर आखिर ऐसी क्या वजह है जो रिश्तो में दरार आ जाती है?

अगर कोई चीज़ रिश्तो को तोड़ती है तो वो है पति पत्नी में एक दूसरे के प्रति सम्मान की कमी। तो चलिए आज विस्तार से जानते है How to Earn Respect in Marriage.

How to Earn Respect in Marriage: पति पत्नी के बीच सम्मान जरुरी, जाने वजह

How to Earn Respect in Marriage

इसके पीछे की वजह क्या है?

बहुत पुराने समय से ही हमारे देश में लड़कों को ज्यादा अहमियत दी जाती है। जिसके चलते पुरुष खुदको बेहद महत्वपूर्ण समझने लगते है| इसके चलते वे अपनी पत्नी को कुछ नहीं मानते| और यदि उनकी पत्नी सुन्दर और योग्य हो तो इसमें भी उनके अंदर हीन भावना आती है और वे आक्रामक हो जाते है|

यह चीज़े पुरुष ही नहीं महिलाये भी करती है| पुरुषो के कम कमाने आदि पर वे अपनी पति का सम्मान करना भूल जाती है| लेकिन पुरुषो की तुलना में महिलाओ में यह चीज़े बहुत कम देखी गयी है| आपको इन चीज़ो को सुधारना होगा| यहाँ से आप विवाह के 7 वचन भी जान सकते है|

ऐसे रिश्तो को कैसे सुधारे?

गलत शब्दों का प्रयोग ना करे

  • शारीरिक ही नहीं मौखिक रूप से भी दुर्व्यवहार न करे, नहीं तो आपके प्रेमपूर्ण रिश्ते में मिलो की दूरी भी बढ़ सकती है।
  • ऐसी हरकतों से आप भविष्य में भी सम्मान अर्जित करने का हक़ खो सकते है।
  • पति, पत्नी से ऊंची आवाज में बात करना या उसे छोटी- छोटी गलितयों पर डांटना बंद करें।
  • Respect in a Relationship गलत वर्ड्स ना बोले।

सिर्फ अपने बारे में ना सोचें

  • अपने साथी को केवल उस चीज़ में ना रखे, जिससे आपको खुशी मिलती है।
  • आपका साथी आपको खुश रखने के लिए भले ही ऐसा कर दे, लेकिन जरुरी नहीं है कि उसे वो हर चीज़ पसंद हो जो आपको पसंद है।
  • इससे भी आप अपने लाइफ पार्टनर के बीच सम्मान खो देते है।

केयर शो करे

  • कोई किसी का ध्यान रखे ये किसे अच्छा नहीं लगता।
  • वैसे ही पति पत्नी के रिश्ते में हमेशा केयर बनी रहना चाहिए।
  • किसी भी रिश्ते को प्यार से निभाने के लिए उसमे अपने पार्टनर की केयर जरुरी होती है।
  • कई लोग होते जो केयर तो करते है लेकिन उसे अपने पार्टनर के सामने शो नहीं कर पाते।
  • इसके लिए पति को कभी कभी अपनी पत्नी के लिए केयर शो करनी चाहिए।

सजेशन दें

  • पति पत्नी के रिश्तों में कई बार ऐसा होता है कि दोनों को एक दूसरे की कोई बात पसंद नहीं आती है।
  • और फिर उस बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है।
  • इसके लिए दोनों को एक दूसरे को उस बात को लेकर सजेशन देना चाहिए ना की बहस करना चाहिए।
  • इसके लिए अपने पार्टनर की उलझन और मुश्किलों को समझे।

आत्मविश्वास पर ठेस न पहुंचाए

  • अपने पार्टनर का हमेशा मनोबल बढ़ाए कभी भी ये न बोले की तुम नहीं कर सकते या नहीं कर सकती।
  • मज़ाक में भी अपने पार्टनर को नीचा नहीं दिखाना चाहिए।
  • कभी भूलकर भी कोई ऐसी बात ना बोले जिससे की आपके पार्टनर को कई तकलीफ हो।
  • अगर गलती से ऐसा कुछ बोल दे तो आपको तुरंत माफ़ी मांग लेनी चाहिए।
  • अगर बोलने के बाद तुरंत एहसास न हो की जो आपने बोला है वो आपके पार्टनर को सही नहीं लगा तो जब एहसास हो तब माफ़ी मांगे।
  • आप रिश्ते में सम्मान तब ही पा सकते जब आप अपने पार्टनर को सम्मान देंगे।
  • इसलिए ध्यान रखे कि आपके पार्टनर के आत्मविश्वास को काफी ठेस न पहुँचे।

पार्टनर की इच्छाओं का सम्मान करें

  • आपको हमेशा अपने पार्टनर की इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए।
  • साथ ही अपने पार्टनर के सपनों को भी उतनी ही अहमियत दें जितनी आप अपने सपनों को देते है।
  • अपने पार्टनर को उनके सपनों को लिए प्रोत्साहित करें ना की उनकी इच्छाओं का मजाक उड़ाएं।
  • अपने पार्टनर पर विश्वास जताये कि वो सब कुछ कर सकते है।
  • अपने पार्टनर की इच्छाओं का सम्मान करना Love and Respect in Relationship के लिए जरुरी है।

तारीफ करना भी जरुरी

  • अपने पार्टनर की कभी कभार तारीफ जरूर करें।
  • अगर आप हमेशा अपने रिश्ते को संजोय रखना चाहते है तो यह जरुरी है कि आप अपने पार्टनर की तारीफ करें।
  • जरुरी नहीं की पति ही हमेशा अपनी पत्नी की तारीफ़ करे, पत्नी को भी अपने पति तारीफ करना चाहिए।
  • इसका मतलब ये नहीं कि आप हमेशा ही अपने पार्टनर की तारीफ करते है, लेकिन कभी कभार बार जरुरी होता है जो आप फील करते है उसे बोलना।

अन्य बातें इन्हें भी जानिए

  • पति पत्नी को कमतर ना समझें और उसके काम की तारीफ करें।
  • पति के घर के किसी काम में मदद करने पर पत्नी उन्हें धन्यवाद दे।
  • पति खुद के अलावा बच्चों को भी मम्मी से ऊंची आवाज में बात करने से मना करें।
  • पत्नियां, पति के माँ – बाप या किसी रिश्तेदार की चुगली पति से ना करे।
  • पति, पत्नी की बात धैर्यपूर्वक सुनें, उसे टाले नहीं।
  • Love and Respect दोनों ही रिश्ते को निभाने के लिए जरुरी होती है।

इस ऊपर लेख में आज अपने जाना की अपने रिश्ते में ओर किस तरह से गहराई ला सकते है। आपको अपने रिश्ते में किस तरह मान समान को बनाये रखना है। इसके लिए आपको ऊपर दिए सभी टिप्स को अपनाना चाहिए।

Loading...

You may also like...