How To Prevent Kajal From Smudging: कैसे रखें काजल को फैलने से बचाकर?

लड़कियों को काजल लगाना बहुत पसंद होता है और हम जानते है की यह बात आपके लिए नई नहीं है। ऑफ कोर्स हर कोई इस बात से परिचित है। दरअसल काजल लगाने से आँखें बड़ी और चमकदार नज़र आती है। इसलिए ही यह लड़कियों के मेकअप का अहम हिस्सा होती हैं।

चाहे किसी शादी की पार्टी में जाने के लिए ट्रेडिशनल गेटअप के साथ डार्क मेकअप करना हो, या कॉलेज की पार्टी के लिए लाइट और फंकी मेकअप करना हो हर लुक के लिए काजल का एक स्ट्रोक ही परफेक्ट होता है।

आपने खुद देखा होगा, या अगर नही भी देखा हो तो हम आपको बता दे की कुछ लड़कियों पर काजल इतना ज़्यादा जचता है की वो यदि उसे एक दिन भी ना लगाए तो ऐसा लगता है जैसे वो बीमार हो गई हैं।

लेकिन काजल जहाँ एक तरफ खूबसूरती बढ़ा देता है वही दूसरी तरफ यदि यह फैल जाए तो इससे आपकी खूबसूरती बिगड़ भी जाती है। इसके फ़ैल जाने के कारण आपके पूरे मेकअप की बैंड बज जाती है और ऐसा लगता है मानो आँखो के नीचे बहुत सारे डार्क सर्कल भर गए हैं या फिर आप बहुत रोई हैं। इसलिए आज के लेख में हम आपको बता रहे है How To Prevent Kajal From Smudging के बारे में विस्तार से।

How To Prevent Kajal From Smudging: इन टिप्स को अपनाएँ, फिर नहीं फैलेगा काजल

How To Prevent Kajal From Smudging

सभी महिलाएं मेकअप करते समय ये ज़रूर सोचती है की How to Keep Eyeliner From Smudging? क्योंकि सिर्फ़ काजल लगा लेना ही काफ़ी नही होता है इसके साथ साथ यह भी ज़रूरी होता है की यह अच्छे से लगा हो। ताकि आपकी आंखे खूबसूरत दिखे और साथ ही आपके चेहरे का मेकअप भी सुन्दर और आकर्षक नजर आये। यदि आप चाहती है आपका काजल पूरा दिन सेट रहे और फैले नही तो नीचे दी गयी टिप्स को एक बार ज़रूर पढ़ ले। यह वाकई आपकी मदद करेगी।

टिप 1: साफ़ चेहरा है ज़रूरी

  • यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो इससे काजल के फैलने की चिंता ज़्यादा रहती है।
  • इसलिए काजल लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।
  • त्वचा रूखी होकर फटे नही इसके लिए माइल्ड फेशवॉश का इस्तेमाल करे।
  • अब चेहरे को पोंछ लें। साफ़ और सुखी त्वचा पर इसके फैलने के चांसेज कम हो जाते हैं।

टिप 2: ऑइल हटाने के लिए पाउडर का इस्तेमाल

  • भले ही आपने चेहरा साफ़ कर लिया हो लेकिन, त्वचा पर तेल वापिस आ जाता है, जिससे काजल फैल सकता है।
  • इसलिए यदि आँखो के नीचे थोड़ा सा काजल लगा लिया जाए तो तेल को आप बहुत देर तक आने से रोक सकते है।
  • यहाँ भी इस बात का ध्यान रखें की पाउडर लगाने के लिए हाथ के बजाय ब्रश या स्पंज का प्रयोग करे।

टिप 3: वॉटरप्रूफ काजल ही चुने: Smudge Free Kajal

  • यदि आपने सादा काजल चुना है तो आप कितनी ही सावधानी बरत लें यह फैल ही जाते है।
  • इसलिए आपको वॉटरप्रूफ काजल ही चुनना चाहिए।
  • फिर भले ही बरसात क्यो ना आ जाए आपका काजल निकलेगा नही।

टिप 4: ऑय शैडो के उपर लगाए काजल

  • आपको सुनकर भले ही थोड़ा आश्चर्य लग रहा होगा। लेकिन ऑय शैडो के उपर काजल लगाकर आप इसे लंबे समय तक बरकरार रख सकती है।
  • इसके लिए आपको बस इतना करना है की एक फ्लैट ब्रश की मदद से ऑय शैडो को काजल की तरह आँखो के नीचे लगाए। अब जब आप काजल लगाएँगे तो यह फैलेगा नही।

टिप 5 (Eyeliner Tips): आईलाइनर और काजल मिलाकर लगाए

  • मोटा काजल दिखने में तो बहुत अच्छा लगता है। लेकिन कई बार कितनी ही एहतियात क्यो ना बरते उसकी चमक फीकी सी पड़ ही जाती है।
  • ऐसे में काजल और आईलाइनर दोनो का कॉम्बिनेशन आपकी मदद कर सकता है। पहले आप आँखो में काजल की एक लाइन लगा ले और उसके बाद उससे मिलते हुए नीचे आइलाइनर की लाइन लगा लें।
  • लेकिन हाँ केवल जेल वाले आईलाइनर का प्रयोग करे। नही तो आपका आईलाइनर और काजल अलग अलग दिखेगा।
  • इस कॉम्बीनेशन के साथ आपका काजल फैलेगा भी नही और उसकी फिनिश भी बरकरार रहेगी। आईलाइनर लगाने का तरीका आप यहाँ से जान सकते है।

टिप 6: भीतरी तरफ लगाने के बजाए बाहरी ओर लगाए

  • काजल को भीतर की तरफ से लगाने पर इसके फैलने की संभावना ज़्यादा रहती है। इसलिए इसे बाहर की तरफ लगाना चाहिए।
  • आजकल बाहर की तरफ काजल लगाने का फैशन भी है। अगर आपको नही पता है तो कोई बात नही। आप करीना कपूर की काजल वाली लेटेस्ट एडवर्टीजमेंट देख सकते है।

टिप 7: बाहर से अंदर की तरफ लगाए

  • सामान्यतः सबकी आदत होती है की वो काजल को अंदर से बाहर की तरफ लगाते है।
  • लेकिन हमारे आँखो के अंदर का हिस्सा गीला होता है जिससे काजल गीला हो जाता है।
  • इसलिए बाहर के साइड से अंदर की तरफ ला कर काजल लगाने की आदत डाले।

अन्य लाभकारी टिप्स

  • आप चाहे तो रात को सोने से पहले डार्क काजल लगा कर सोये। ऐसा करने से यदि आपका काजल फ़ैल भी जाता है तो आप उसे साफ कर सकती है और ऐसा करने से आपके आँखों में काजल भी लगा रहेगा।
  • काजल को आँखों के बिलकुल किनारे तक नहीं लगाना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखे की आँखों के बाहरी तरफ में काजल की पतली परत को लगाए और बीच में मोटी परत को लगाए। ऐसा करने से काजल फैलता नहीं है।
  • आप यह भी कर सकती है की अपनी काजल पेन्सिल को आईलाइनर में डूबा ले और उसके बाद काजल को लगाए ऐसा करने से काजल डार्क शेड में लगेगा और फैलेगा भी नहीं।

Smudge Proof Kajal

  • बाजार में आजकल Smudge Proof Kajal भी उपलब्ध है जो की लगाने से फैलते नहीं है।
  • यदि आप चाहे तो उनका उपयोग भी कर सकते है। यह कई घंटो तक वैसे का वैसे ही लगा रहता है और उनकी चमक बनी रहती है।

कुछ अच्छे काजल इस तरह है जैसे –

  • Lakme Eyeconic Kajal: यह काजल कई घंटो तक आँखों में लगा रहता है और फैलता भी नहीं है।
  • Maybelline New York Colossal Kajal Super Black: यह काजल भी आँखों में कई घंटो तक टिका रहता है साथ ही आँखों को डार्क शेड देता है। यदि इसे आँखों में लगा लिया तो फैलने का डर भी नहीं रहता है।
  • Lotus Herbals Ecostay Creme Kohl Intense Kaja और Pac Intense Auto Kohl Pencil जैसे काजलो का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

उपर आपने जाना Kajal Ko Failne Se Kaise Bachaye. इन टिप्स की मदद से आप अपने काजल को फैलने से बचा सकते है। तो तैयार हो जाए अपनी खूबसूरत आँखो का जादू चलाने के लिए। यदि आप उपरोक्त टिप्स को अपनाती है तो यकीन मानिये लोग आपसे आपके मेकअप टिप्स के बारे में भी ज़रुर जानना चाहेंगे।

Loading...

You may also like...