How To Reduce Inflammation: जानिए शरीर में सूजन क्यों आती है और इसके उपचार

शरीर में सूजन आने के कई कारण होते हैं जैसे चोट लग जाना, शरीर का एक ही स्थिति में बहुत समय तक रहना, किसी अन्य चिकित्सीय कारणों से आदि। इसके अलावा स्त्रियों को गर्भावस्था में सूजन आने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

कुछ लोग बिलकुल भी शारीरिक कार्य नहीं करते है। जिसके चलते उनका अंग बिलकुल निष्क्रिय हो जाता है और यह भी एक कारण है की शरीर में सूजन रहने लगती है।

आपने देखा होगा जिनकी जॉब लगातार कंप्यूटर के सामने बैठे रह कर काम करने की होती है, वैसे लोगों की शारीरिक गति-विधि कम होती है वे चलते फिरते कम हैं इसी कारण उनके पैरो में सूजन दिखती है।

सूजन को चिकित्सीय भाषा में एडेमा कहा जाता है। कई मामलो में तो यह सूजन अपने आप ही कम हो जाती है किंतु कई मामलो में इसका उपचार करवाना पड़ता है। आइये आज के लेख में हम आपको बताते हैं How to Reduce Inflammation के बारे में विस्तार से।

How to Reduce Inflammation: जाने शरीर में सूजन होने की समस्या का उपचार

How To Reduce Inflammation

मालिश करे

  • यदि हमारे शरीर के अंगो में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है तो इस वजह से भी वाह्य Inflammation अर्थात सूजन आने लगती है।
  • इस समस्या से बचाव के लिए सूजन वाली जगह पर मालिश कर के भी सूजन को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।
  • आप खुद से ही मालिश कर सकते है या चाहे तो किसी पेशेवर की भी मदद ले सकते है।
  • दरअसल मालिश करने से रक्त का प्रवाह बढ़ता है। मालिश करने के लिए गुनगने सरसों के तेल का इस्तेमाल करे।

सूजे हुए अंगो को थोड़ी ऊंचाई पर रखे

  • यदि किसी तरह की चोट लगने के कारण आपके शरीर के अंगो में सूजन आ गयी है तो इस सूजन को दूर करने के लिए अपने शरीर के प्रभावित अंग को थोड़ी ऊंचाई पर रखा करे।
  • इसके लिए आप तकिये की मदद ले सकते है। आपके हाथों या पैरो जिसमे भी सूजन हो आप इनके नीचे तकिये ज़रुर रखे।
  • इससे उन अंगो में रक्त जमा नहीं होता और दर्द तथा सूजन में राहत मिल जाती है।

सूजन वाले हिस्से को आराम दे

  • एक्सीडेंट हो जाने के कारण किसी किसी को प्लास्टर भी चढ़ाना पड़ जाता है। पर कई लोगों को प्लास्टर उतर जाने के बाद भी सूजन बनी रहती है।
  • ऐसे में आप सूजन वाले हिस्से को ज्यादा परेशान ना करे और उस हिस्से को थोड़ा आराम करने दे।
  • जैसे की यदि आपके पैर में सूजन है तो उस पर पूरा वजन ना डाले और ना ही पूरा वक्त चले। आपको तब तक उस हिस्से को आराम देना है जब तक की उसकी सूजन कम नहीं हो जाती है।
  • आप चाहे तो सूजन वाली जगह को दबाव से बचाने के लिए छड़ी का इस्तेमाल भी कर सकते है। अगर हाथ में चोट है तो काम करने के लिए दूसरे हाथ का प्रयोग ज्यादा करे।

नमक का सेवन कम करे

  • कुछ लोग नमक का सेवन बहुत ज्यादा करते है। नमक में सोडियम अधिक मात्रा में होता है। यदि आप अपने आहार में नमक बहुत ज्यादा लेते है, इसका मतलब आप सोडियम बहुत ज्यादा ले रहे है।
  • सोडियम की अधिकता कई बार आपके शरीर के लिए विषैली साबित हो सकती है जिससे सूजन बढ़ने की सम्भावना देखने को मिलती है।

ठंडा सेक

  • ठंडा सेक भी सूजन को कम करने में अच्छा Natural Anti Inflammatory साबित होता है।
  • इसलिए जहाँ भी आपको सूजन आयी है वहां ठंडा सेक करके उस हिस्से को आराम दे। लेकिन एक बात का ख्याल रखे की त्वचा पर सीधे बर्फ लगाने से बचें।
  • प्रयोग के लिए एक तौलिये में एक आइस पैक लपेटें और सूजन वाले हिस्से पर सेक करे। आप दिन में दो से तीन बार तक बर्फ की सिकाई कर सकते है, इसके अलावा एक बार में 10 से 15 मिनट तक सिकाई की जा सकती है।

तनाव ना ले

  • आपको यह जानकर शायद आश्चर्य होगा लेकिन तनाव के चलते भी शरीर में सूजन की समस्या आने लगती है।
  • दरअसल तनाव लेने से आपका दिमाग पाचन क्रिया को रोक देता है और जब तक यह सामान्य नहीं हो जाता, तब तक सारी पाचन क्रिया रुकी रहती है।
  • यहाँ तक की ऐसी स्थिति में तनाव वाले हार्मोन पेट तक जाने वाले रक्त प्रवाह को भी कम कर देते हैं। जिसके चलते पेट में सूजन महसूस होने लगती है।
  • इसलिए हमेशा खुद को तनावपूर्ण स्थितियों से बाहर निकलने की हर कोशिश करे। आप चाहे तो ध्यान कर सकते हैं और फिर भी बात न बने तो किसी विशेषज्ञ से भी मिल सकते है।

व्यायाम करे

  • क्या आपको याद है की पिछली बार आपने कब व्यायाम किया था? अगर नहीं तो आपको व्यायाम करने की आदत डाल देना चाहिए।
  • इससे आपके शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाते है। आप अपने पसंद का कोई भी व्यायाम कर सकते है जैसे घूमना, तैराकी, योग आदि।
  • इससे आपके शरीर से ना केवल सूजन आने की समस्या दूर हो जाएगी बल्कि आपकी त्वचा पर भी निखार आएगा।

सेंधा नमक का स्नान

  • सेंधा नमक में Anti Inflammatory Properties मौजूद होती है जिससे सूजन को दूर करने में मदद मिलती है।
  • प्रयोग के लिए दो चम्मच सेंधा नमक को गुनगुने पानी में डाल दे और फिर इस पानी से स्नान कर लें।

वजन कम करे

  • मोटे लोगो को अक्सर पैरो में सूजन की शिकायत होती है। इसलिए यदि आप मोटे है तो सबसे पहले अपना वजन कम करने का प्रयास करे।
  • जो महिलाये मोटी होती है उनमे ओइस्ट्रोजेन का स्तर बहुत ही ज्यादा होता है। शरीर में जमा हुआ वसा इस ओइस्ट्रोजेन का स्त्राव करता है।
  • इसलिए यदि आपका वजन बहुत बढ़ा हुआ है तो इसे कम करने का प्रयास ज़रूर करे।

जानने योग्य बातें

  • गर्भावस्था के दौरान यदि आपको सूजन बनी हुई है तो यह सूजन प्री-एक्लेम्पसिया का संकेत हो सकता है। यह एक बेहद ही गंभीर समस्या है जिसमे सूजन के साथ रक्त चाप की समस्या भी देखने को मिलती है।
  • इसके अलावा कुछ दवाओं से भी शरीर में सूजन हो जाती है। दवाओं की बात करे तो एंटी-डिप्रेसेंट दवाये या फिर बी पी की दवाएं सूजन पैदा कर सकती है।
  • किडनी फेलियर होने पर शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है और इससे भी सूजन हो सकती है।

आज के लेख में आपने How to Reduce Inflammation in the Body के बारे में जाना। तो अब जब आपको सूजन की समस्या हो तो बताये गए उपायों का इस्तेमाल ज़रूर करें। यदि ऊपर बताई गयी विधियों का कुछ दिन तक प्रयोग करने के बावजूद भी सूजन कम नहीं होती है तो आपको फिर चिकित्सक से संपर्क जरूर कर करना चाहिए इससे आप यह सुनिश्चित कर सकते है की कही आपको कोई समस्या तो नहीं है।

Loading...

You may also like...