Chashme Ke Nishan Hatane Ke Upay: नाक से चश्मे के निशान से छुटकारा कैसे पाए

आज के वक्त में चश्मा लगाना बहुत सामान्य बात हो गयी है| वैसे तो आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए कई सारे घऱेलू उपचार मौजूद है| लेकिन मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है की जितना तो आप उपचार करके आपकी आँखों को फायदा नहीं पहुंचाते, उससे ज्यादा नुकसान कर बैठते है|

ज्यादा टी.वी. देखने या मोबाइल गैजेट का ज्यादा इस्तेमाल करने से इनकी हार्मफुल किरणे आपकी आँखों को नुकसान पहुँचाती है| साथ ही इसे देखते वक्त आपके ऑय बॉल्स में मूवमेंट में नहीं होता है|

इस वजह से आँखे कमजोर हो जाती हैं और दूर या नजदीक की चीजे धुंधली नजर आने लगती हैं। इसे ठीक करने के लिए लोग चश्मा लगाते हैं। चश्मा लगाने से दिखने की समस्या तो ठीक हो जाती है किन्तु चश्मे का नाक पर दबाव बनता है|

इस वजह से नाक के ऊपर काला निशान बन जाता हैं या छोटा सा गड्ढा बन जाता है, यह देखने में अच्छा नहीं लगता| आज के लेख में हम आपको इसका समाधान बता रहे है| जानिए Chashme Ke Nishan Hatane Ke Upay.

Chashme Ke Nishan Hatane Ke Upay: जानिए कुछ आसान से उपचार

How to Remove Spectacle Marks

खीरा

  • खीरा आँखों से सम्बंधित कई समस्याओ के लिए मददगार है जैसे इससे डार्क सर्कल दूर होते है, आँखों का दर्द और जलन दूर होती है|
  • इसका प्रयोग करके चश्मे के कारण नाक पर पड़ने वाले निशान को भी दूर किया जा सकता है|
  • इसका प्रयोग करना आसान है| आपको बस रोजाना खीरे के स्लाइस को प्रभावित जगह पर रगड़ना है जिससे ये निशान जल्दी साफ हो जायेंगे|
  • इसके अलावा आप चाहे तो खीरे के रस को थोड़े से दही में मिलाकर भी नाक पर लगा सकती हैं।

गुलाब जल

  • त्वचा संबंधित कई परेशानियों को दूर करने में गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है|
  • गुलाब जल से आप नाक पर पड़े निशान को भी दूर कर सकते है।
  • प्रयोग के लिए गुलाब जल को कॉटन की मदद से नाक पर इस्तेमाल करें, कुछ ही दिन में फर्क दिखेगा|

बादाम तेल

  • बादाम तेल के प्रयोग से भी आप नाक से चश्मे के दाग को दूर कर सकते है|
  • बादाम तेल में अच्छी मात्रा में विटामिन इ मौजूद होता है, जिससे दाग धब्बे हटाने में सहायता मिलती है|
  • इसका इस्तेमाल सरल है आपको सोने से पहले केवल इसकी मालिश करना है| आप खुद ही फर्क देख सकते है|

कच्चा दूध

  • आज तक आपने दूध से स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदों के बारे में जरूर सुना होगा|
  • यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है| दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ़ करने में मदद करता है|
  • रोज दिन में एक बार कच्चा दूध प्रभावित हिस्से पर लगाए, 15 मिनट रखने के बाद साफ़ पानी से धो ले|
Loading...

You may also like...