How to Say No To a Date: सामने वाले को हर्ट किये बिना डेट के लिए मना कैसे करे?

आजकल डेट करना बहुत ट्रेंड में है। यह जरुरी नहीं है की दो लोग अपने रिलेशनशिप को आगे ले जाने के लिए ही डेट कर रहे हो| कुछ लोग तो टाइम पास के लिए भी डेट पर जाते है|

इंटरनेट पर ऐसे ढेरो आर्टिकल है जिसमे लिखा होता है की डेट के लिए कैसे पूछे, डेट पर क्या पहने, डेट को रोमांटिक कैसे बनाये आदि| क्योंकि डेट के लिए पूछना बहुत मुश्किल काम है|

लेकिन क्या आप जानते है उससे भी मुश्किल काम है डेट पर जाने के लिए मना करना| क्योंकि जब आपसे कोई डेट के लिए पूछता है तो आपको उसे बिना हर्ट करे मना करना होता है| क्योंकि रिजेक्शन किसी को भी पसंद नहीं होता है|

आप नहीं जानते की आपको कब कोई पसंद करने लगे और डेट के लिए पूछे| ऐसे में यदि आपको सामने वाले से कोई लव फीलिंग नहीं है तो यह टिप्स आपकी मदद करेगी| आइये जानते है How to Say No to a Date.

How to Say No to a Date: डेट के लिए मना करने के आसान टिप्‍स

यह चीज़ उस पार्टनर पर निर्भर करती है  कि आप उसे किस तरह से मना कर रहे हैं। निचे दिए गए ऑप्शन में से आप सिचुएशन के अनुसार चूज कर सकते है:-

मैसेज के जरिए मना करे

  • यदि आपको ऐसा लगता है की आप सामने सामने किसी को मना नहीं कर पाती है|
  • तो आप ईमेल और मैसेज का सहारा ले सकती है| क्योंकि इसके जरिये आसानी से मना किया जा सकता है|
  • और जब भी आप मना करे सभ्य तरीके से मना करें, ना की सामने वाले को बुरा बताते हुए|

कहे की आपका क्रश किसी और पर है

  • ऐसा तो होता नहीं है कोई एक दिन अचानक से आपको डेट के लिए पुछले, कुछ दिन पहले से ही आपको संकेत मिलने लगते है|
  • ऐसे में आप उसे कह सकते कि आपको किसी व्यक्ति पर क्रश है| साथ ही सामने वाले से आप मदद भी मांग ले की क्या वो आपको उससे मिलवाने में मदद करेगा|
  • ऐसे में आपके साथी की आपसे डेट पर जाने के लिए पूछने की हिम्मत ही नहीं होगी|

साफ़ लफ्ज़ो में ना कहे

  • यदि आपको सामने वाले के लिए फीलिंग नहीं है तो आप साफ़ शब्दों में कहे|
  • आप कहे कि आप उसे दोस्त से ज्यादा, कुछ नहीं बनाना चाहते।

करियर को मानते है अहम

  • जब लड़की ने डेट के लिए पूछा हो, या लड़के ने दोनों ही मामलो में यह बहाना फिट है|
  • आप कह सकते है की जॉब के लिए कॉल लेटर आया है तो अभी संभव नहीं हैं, इंटरव्यू की तैयारी करने पर ही ध्यान फोकस करना है|
Loading...

This website uses cookies.