How to Stop Feeling Tired -अब रहे पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर

हमेशा थका थका महसूस करना सही नहीं है| इसके कारण आप अपना दिन अच्छे से एन्जॉय नहीं कर पाते| साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से सूखने भी लगते है| आपके चेहरे पर रौनक नहीं दिखती है| लोग आपको बीमार कहने लग जाते है|

थकावट कई कारणों से महसूस हो सकती है जैसे आपकी गलत दिनचर्या, आपके कार्य से रिलेटेड प्रॉब्लम, तनाव आदि| यदि आप हमेशा के लिए थके थके रहने से दूर होना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी पूरी रूटीन को बदलना होगा, जिसमे बार बार सोना या लेटना शामिल नहीं होगा|

खुद को ऊर्जावित बनाने के बहुत सारे तरीके है लेकिन इससे पहले एक बार आपको डॉक्टर से भी जांच करवा लेना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो जाये की आपको किसी भी तरह की प्रॉब्लम नहीं है| यहाँ जानिए How to Stop Feeling Tired और अपने लाइफ को एन्जॉय करने के लिए तैयार हो जाये|

How to Stop Feeling Tired: थकान को दूर करने के आसान उपाय

how to stop feeling tired

अच्छी सुबह के लिए रात की अच्छी नींद

  1. यदि आपने रात की नींद बहुत कम ली है या ठीक से नहीं ली है तो सुबह आपका थका दिखना लाजमी है|
  2. व्यस्क लोग कम से कम ८ घंटे की नींद जरूर ले| रात को सोने से पहले टीवी देखना अवॉइड करे| अँधेरा करके सोये, हलकी रौशनी रख सकते है|
  3. नींद लाने के लिए नींद की गोलिया ना ले| ज्यादा चाय ना पिए इससे भी नींद नहीं आती|

दिन की शुरवात हैल्थी ब्रेकफास्ट के साथ

  1. यदि आप पुरे दिन थके थके नहीं रहना चाहते और शरीर को मजबूत बनाना चाहते है तो सुबह का नाश्ता करना कभी न भूलें।
  2. हैल्थी ब्रेकफास्ट, हैल्थी और ऊर्जावान दिन की चाबी है|
  3. सुबह का नाश्ता राजा की तरह करना चाहिए, क्योकि इस वक्त किया हुआ नाश्‍ता आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी देता है।
  4. इस वक्त आपको पोषक तत्वों से भरपूर जैसे स्प्राउट, अंडे आदि खाना चाहिए| शूगर व वसा की मात्रा कम से कम लेना चाहिए|

बॉडी को एक्टिव रखने के लिए व्यायाम

  1. कुछ लोग यह सोच के व्यायाम नहीं करते की यह शरीर को थका देता है लेकिन इसके बिलकुल विपरीत यह शरीर के लिए बहुत अच्छा है|
  2. व्यायाम करने से आपकी शरीर की ऊर्जा बढ़ती है| इसलिए नियमित रूप से सुबह के वक्त एक्सरसाइज करना चाहिए|
  3. आप व्यायाम के साथ साथ, ध्यान, योग और डीप ब्रीदिंग भी कर सकते है| इससे Causes of Tiredness दूर होते है|

भरपूर मात्रा में पानी पिये

  1. शरीर में पानी की कमी होने से भी हम थकावट महसूस करने लगते है| इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  2. पानी के साथ साथ, निम्बू पानी और हर्बल ड्रिंक को भी शामिल करे|

इन तरीकों को भी अपनाएं :-

  • डार्क चॉकलेट खाने से भी एनर्जी मिलती है। इसमें मौजूद कोको तनाव और थकावट को दूर करता है|
  • यदि आपकी लाइफ में बहुत ज्यादा स्ट्रेस है जो रिलैक्सेशन तकनीक को अपनाये| अपने दोस्तों और परिवार से इस बारे में बात करे|
  • यदि आपको काम के बाद बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस हो रहा हो| तो अदरक- तुलसी वाली चाय पिए| इससे थकावट तुरंत मिट जाती है|

ऊपर आपने जाना How to Stop Feeling Tired. इन तरीको को अपनाकर व् पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप थकान आदि से बच सकते है|

Loading...

You may also like...