How to Strengthen Heart Valves: सेहतमंद दिल के लिए जरूर जाने

स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमारे ह्रदय का भी स्वस्थ रहना जरुरी है| यदि हमारे ह्रदय ने ठीक से काम करना छोड़ दिया तो हम मृत्यु के भी करीब जा सकते है|

स्वस्थ हृदय के लिए यह बेहद जरूरी है आपके हृदय के वाल्व का स्वस्थ और खुले हुए हो, ताकि ऑक्सीजन की सप्लाई में किसी तरह का प्रावधान ना हो|

आपको जानकारी देदे की हमारे दिल में ऑक्‍सीजन तथा रक्‍त को पंप करने के लिए चार वाल्‍व मौजूद होते हैं। स्वस्थ वाल्‍व सही प्रकार से काम करते है अर्थात सही समय पर बंद होते व खुलते हैं, जिससे दिल में पर्याप्‍त मात्रा में रक्‍त जाता है।

कई बार यह वाल्‍व सही प्रकार से काम नहीं करते। आपको मालूम हो की यदि चार में से एक वॉल्‍व भी सही तरीके से काम न करे, तो इससे भी रक्‍त का प्रवाह भी असंतुलित हो जाता है| इसलिए वाल्व की मजबूती के लिए आपको स्वस्थ आहार के साथ साथ अपनी जीवनशैली को भी सुधारना जरुरी है| आइये जानते है How to Strengthen Heart Valves.

How to Strengthen Heart Valves: हार्ट वाल्व को स्वस्थ और मजबूत बनाएं

How to Strengthen Heart Valves

सही आहार 

  • सिर्फ दिल की सेहत के लिए ही नहीं, हमारे शरीर के समूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा आहार लेना जरुरी है|
  • ह्रदय को सेहतमंद रखने के लिए साबुत अनाज, फाइबर और ओमेगा 3 से भरपूर मछली को अपने आहार में शामिल करना चाहिए|
  • अपनी डाइट में नमक का इस्तेमाल कम करना चाहिए| इससे सूजन में कमी आती है और वॉल्‍व पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।
  • अमेरिकन हॉर्ट एसोसिएशन के अनुसार, दिल के लिए सेहतमंद आहार में आपको चार से पाचं कप फल और सब्जियां रोजाना नियमित रूप से खाना चाहिए|

नियमित दिनचर्या

  • अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए आपको संतुलित आहार के साथ साथ कम से कम आधे घंटे का व्‍यायाम जरूर करना चाहिय्रे|
  • इसके लिए दिल को मजबूत बनाने वाले व्यायाम करे जैसे की चलना, दौड़ना, तैराकी या साइकिल चलाना आदि|
  • लेकिन यदि आपको कमजोर वॉल्‍व की शिकायत है तो इन व्यायामों को करने से पहले आप अपने डॉक्‍टर से संपर्क जरूर करले|

चिकित्सक का परामर्श भी जरूरी

  • यदि आपको अपने अंदर कमजोर वॉल्‍व की निशानी जैसे सांस लेने में परेशानी, आलस, सीने में दर्द, बैचेनी और अनियमित धड़कनें आदि नजर आ रही है तो बिना देरी के चिकित्सक से संपर्क करे|
  • हो सकता है आपकी जरुरत के अनुसार डॉक्‍टर आपको हृदय वॉल्‍व को मजबूत बनाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी दे|
Loading...

You may also like...