Icecream for Sore Throat: क्या आइसक्रीम गले की खराश के लिए लाभकारी है?

गले में खराश होना, गले की परेशानी को बढ़ा देता है, जिसके कारण कुछ दिनों तक गले में दर्द बना रहता है। इसके अतिरिक्त खाना निगलने में और बोलने में भी कठिनाई आती है। गले में खराश होने के कई कारण हो सकते जैसे बदलता मौसम, सर्द गर्म हवाएं, आदि। ज्यादातर यह वायरस और बैक्टीरिया के कारण होता है।

गले में खराश होने के अन्य कारणों की बात करे तो अक्सर मिठाई खाने के बाद ठन्डे तरल पदार्थ पीने, ठंडी लस्सी का उपयोग करने और सफाई न रखने से भी यह समस्या उत्पन्न होती है।

गले में इस प्रकार का संक्रमण कभी कभी खुद से ठीक हो जाता है और कभी इसमें इलाज की आवश्यकता भी पड़ती है। गले में खराश को ठीक करने के लिए कई घरेलू उपचार भी सहायक होते है।

वही कुछ लोगो का मानना होता है कि आइसक्रीम गले में खराश को ठीक करने का अच्छा उपाय होती है। और कुछ लोग कहते है इसे खाने से गले में खराश और बढ़ सकती है। इस लेख के द्वारा जानते है की Icecream for Sore Throat फ़ायदेमंद है या नहीं?

Icecream for Sore Throat: जानिए इस समस्या में आइसक्रीम खाना चाहिए या नहीं

Icecream for Sore Throat

Does Ice Cream Help a Sore Throat

  • तकनीकी तौर पर हम देखे तो, आइसक्रीम का सेवन गले में खराश के लिए अच्छा होता है। जब इसे खाते है तो इसकी सॉफ्टनेस के चलते गले में राहत मिलती है।
  • लेकिन कहा जाता है, यह पूरी तरह से फ़ायदेमंद नहीं होती है, आइसक्रीम गले में खराश के लिए एक अस्थायी उपाय के रूप में काम करती है।
  • बर्फ किसी भी प्रकार की सूजन के लिए तत्काल राहत प्रदान कर सकती है। इसलिए ही आइसक्रीम गले में राहत देती है।
  • किन्तु लोगों को ध्यान में रखना चाहिए कि आइसक्रीम में भरपूर शक्कर पायी जाती हैं, इसलिए इसे खाने के बाद यदि उचित गार्गल नहीं किया जाता है तो बची हुयी शक्कर गले की परेशानी को बढ़ा सकती है।
  • आपको जानकारी हो की बैक्टीरिया और वायरस चीनी के कारण पनपते है चीनी उनके लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है, इसलिए आइसक्रीम कुछ हद तक गले की परेशानी में उचित नहीं मानी जाती है।

Best Remedy for Sore Throat

आइसक्रीम के अलावा, गले में खराश के इलाज के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं।इसमें शामिल है:-

बर्फ के टुकड़े

क्योंकि बर्फ के टुकड़े अत्यधिक ठंडे पदार्थ क्षेत्र को सुन्न कर सकते हैं। बर्फ क्रीम के विपरीत होता है, बर्फ के क्यूब्स में कोई चीनी या जटिल कार्बोहाइड्रेट नहीं होता है।

अदरक का सेवन

अदरक से बनी चाय एक गर्म पेय पदार्थ है जो निश्चित रूप से Sore Throat Relief से जुड़े दर्द को शांत करने में मदद करती है ।
इसके उपचार के लिये एक बर्तन में पानी को गर्म करे और उसमे अदरक के टुकड़े को डाल इस कर अच्छी तरह से उबाल ले । फिर इसे हल्का गर्म होने पर उसमे शहद को भी मिला दे । में दो से तीन बार पिए इससे खराश में राहत मिलती है ।

शहद का इस्तेमाल

शुद्ध शहद में चीनी शामिल नहीं है। साथ ही शहद के एंटीबायोटिक और जीवाणुनाशक प्रभाव गले के बैक्टीरिया को ठीक कर इसमें राहत देते है।

काढ़ा

काढ़ा भी गले की खराश को दूर करने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इससे गले की खराश ठीक हो जाती है। इसके लिए आप एक बर्तन में पानी को डाले और उसमे काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, अदरक, लौंग को डालकर अच्छी तरह से उबाल ले। आप चाहे तो इस में चाय की पत्ती भी मिला सकते है। गर्म हो जाने पर इसे छानकर चाय की तरह इसका सेवन करे। इससे गले को राहत मिलती है।

भाप से भी मिलती है राहत

गले की खराश को दूर करने के लिए भाप भी मदद कर सकता है। यह गले के इंफेक्शन में भी सहायक होता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक बर्तन में पानी को गर्म कर ले। जब पानी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो तौलिये की मदद से मुंह को ढककर उसकी भाप ले। इससे भी गले को राहत मिलेगी।

लहसुन का इस्तेमाल

लहसुन भी दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले आवश्यक तत्व जीवाणुओं को ख़त्म करने में सहायक होते है जिसके कारण सूजन और दर्द से राहत मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कुछ लहसुन की कलियों को ले ले और उसे मुंह में रखकर चूसे। जैसे जैसे इसका रस गले में जायेगा उससे गले को आराम मिलेगा।

अन्य घरेलु उपाय

  • उपरोक्त उपाय बहुत ही असरकारी होते है और उन्हें करना भी बहुत ही आसान होता है।
  • इसके अलावा मुलेठी का सेवन करना भी लाभकारी रहता है यह भी गले तक पहुंचकर उसे राहत प्रदान करती है बाजार में मुलेठी आसानी से उपलब्ध रहती है जिसे लाकर आपको थोड़ी सी मुलेठी को मुंह में रखकर चूसना होता है। इसके रस से गले को आराम मिलता है।
    साथ ही यदि सुहागा को मुंह में रखकर चूसा जाए तो यह भी गले को आराम दिलाता है।
  • यदि आप अंजीर का उपयोग करना चाहते है तो उसे भी गले की खराश के लिए कर सकते है। इसके इस्तेमाल के लिए कुछ अंजीर को लेकर से पानी में उबाल ले। फिर इस पानी को छानकर पिए। यह भी बहुत ही असरकारी उपाय है।
  • सोंफ भी गले के संक्रम को रोकने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन करने से भी आपको गले की खराश से मुक्ति मिल सकती है।

ऐसे बहुत से घरेलु उपाय है जिसे आप गले की खराश को मिटाने के लिए कर सकते है। यह उपाय करने में भी बहुत ही आसान होते है और आपको यह चीजे आसानी से घर पर मिल भी सकती है। यह उपाय हानिकारक नहीं होती है और इसका साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। लेकिन फिर भी यदि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो आप अपने डॉक्टर को भी दिखा सकते है।

यदि आइसक्रीम का सेवन गले की खराश के लिए करना चाहते है तो इसे कम मात्रा में खाये और ध्यान रहे की खाने के बाद आपके मुँह और गले में चीनी की मात्रा बचनी नहीं चाहिए।

Loading...

You may also like...