Bikini Line Wax: बिकनी एरिया के अनचाहे बालों को हटाने का आसान तरीका

महिलाएं सुन्दर दिखने के लिए भी अपने शरीर को साफ सुथरा रखती है। जो की बहुत ज़रुरी भी होता है। शरीर पर आने वाले बालों को साफ करने के लिए बाजार में कई तरह के उत्पाद होते है जिनकी मदद से अनचाहे बालों को दूर किया जाता है।

आज कल अनचाहे बालों को साफ करने के लिए वैक्स की मदद ली जाती है। वैक्स की मदद से आप अपने हाथों पैरों और अपने प्राइवेट पार्ट के बालों को आसानी से साफ कर सकती है। प्राइवेट पार्ट के बालों को हटाने के लिए Bikini Line Wax का भी उपयोग किया जाता है यह आजकल बहुत महिलाओ की पसंद भी बन चुका है।

यदि आप भी इस तरह की वैक्सिंग के बारे में सोच रही है तो आपको वैक्स कराने से पहले कुछ बातों के बारे में जानकारी होना ज़रुरी है क्योंकि शरीर के कुछ जगहों की त्वचा बहुत ही सेंसिटिव होती है और वैक्स कराने से वह प्रभावित भी हो सकती है।

इस लेख में हम आपको बिकनी वैक्स से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी के बारे में बता रहे जो आपके लिए महत्व रखती है और इसका इसका इस्तेमाल कर के आप भी आसानी से अपने अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए पढ़िए Bikini Line Wax के बारे में।

Bikini Line Wax: जाने कैसे किया जाता है बिकनी एरिया में वैक्स और इससे जुड़ी जानकारी

Bikini Line Wax

Bikini Wax क्या है?

स्वीमसूट पहनने पर जब पेंटी लाइन या फिर स्वीमसूट के आजू बाजू दिखने वाले बालों को साफ करने के लिए जो वैक्स किया जाता है उसे बिकीनी वैक्स कहा जाता है। इस तरह के वैक्स को आप पार्लर में करवा सकते है या फिर घर पर भी कर सकते है। कुछ लोगो को यह वैक्स पार्लर में करवाना अच्छा नहीं लगता है वह आसानी से इसे घर पर भी कर सकते है।

बिकनी वैक्स के करवाते समय रखे कुछ बातों का ध्यान

मासिक धर्म में इसे न करे

  • मासिक धर्म के दौरान बिकनी वैक्स नहीं करवाना चाहिए क्योंकि इस समय स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है।
  • इसलिए मासिक धर्म में वैक्स करने से समस्या उत्पन्न हो सकती है। पीरियड के समय बिकनी वैक्स करने की गलती ना करे।

साफ सफाई रखे

  • अपने प्राइवेट पार्ट की साफ सफाई रखना बहुत ही ज़रुरी होता है ताकि आपको कोई समस्या नहीं होती है।
  • गन्दगी होने से बीमारियाँ होने लगती है। साथ ही जब भी आप पार्लर में बिकनी वैक्स कराने जाए तो जिस नाइफ का उपयोग वैक्स के लिए किया जा रहा है उसे ज़रूर चेक करे की कहीं वह किसी और के द्वारा इस्तेमाल तो नहीं किया गया है क्योंकि ऐसे में आपको रिएक्शन होने का खतरा भी रहता है। इसलिए इस बात का भी ख्याल रखे।

अच्छे वैक्स का करे इस्तेमाल

  • शरीर की कुछ जगहे बहुत ही सेंसिटिव होती है इसलिए जब भी आप बिकनी वैक्स करने वाली हो तो अच्छे वैक्स का ही चुनाव करे।
  • नहीं तो वैक्स आपकी त्वचा को रुखा और बेजान भी बना सकता है। जिससे आपको परेशानी हो सकती है।

वैक्सिंग सेशन के बीच शेव ना करे

  • बिकनी वैक्स की प्रक्रिया में एक वैक्स के बाद दूसरे वैक्स में थोड़े दिनों का समय लगता है। इसलिए आपको इसका वेट करना चाहिए।
  • इन बालों को साफ करने के लिए शेव भूलकर भी ना करे क्योंकि ऐसा करने से बाल रफ और हार्ड हो जाते है। जिसके कारण वैक्स से बालों को हटाने में कठिनाई होती है और साथ ही दर्द भी हो सकता है।

दर्द को दूर करने के लिए एडविल गोलियों का करें उपयोग

  • ऐसी जगहों की त्वचा बहुत ही सॉफ्ट होती है जिसके कारण कई महिलाओ को वैक्सिंग के दौरान दर्द होने लगता है और वह वैक्स नहीं करवा पाती है।
  • ऐसे में आप एडविल गोली की मदद ले सकती है। इसका सेवन करने से दर्द नहीं होता है।
  • जब भी आप वैक्स कराये तो उससे पहले इस गोली का सेवन करे। इससे आपको वैक्स कराने में आसानी होगी।

न्यूम्बिंग क्रीम्स का उपयोग

  • वैक्सिंग के दौरान कभी कभी दर्द और स्किन में खिचाव भी होने लगता है। स्किन सेंसिटिव होने के कारण इस तरह की समस्या होना सामान्य होता है।
  • इसलिए इसे दूर करने के लिए आप क्रीम का उपयोग कर सकती है। इसके लिए न्यूम्बिंग क्रीम्स असरकारी होती है।
  • आप भी इस क्रीम का उपयोग कर सकती है यह बाजार में आसानी से मिल जाती है।
  • इस क्रीम को दर्द वाली जगह या फिर फिर जब खिचाव हो उस जगह पर लगाए। इससे राहत मिलती है।

बिकनी वैक्स को आप घर पर आसानी से कर सकते है। यदि आप इस वैक्स को पहली बार कर रहे है तो आप पैकेट पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। यह करने में बहुत ही आसान होता है। और इसे करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

वैक्स के प्रकार

बिकनी वैक्स को कई तरह से किया जाता है जिसमे से कुछ इस तरह है

फ्रेंच वैक्स

इस वैक्स में Bikini Area के बालों को साफ किया जाता है साथ ही पब्लिक एरिया के बालों को भी पूरी तरह से साफ किया जाता है।

ब्राजीलियन वैक्स (Brazilian Wax)

इस वैक्स की सहायता से आगे और पीछे के पूरे बालों को रिमूव किया जाता है साथ ही पब्लिक एरिया के बालों को भी साफ किया जाता है। जब भी इस वैक्स को कराये तो साफ सफाई का बहुत ध्यान दे ताकि किसी भी प्रकार का कोई इंफेक्शन न हो।

बिकनी एरिया को साफ करने के लिए आधुनिक युग में कई तकनीकी आ चुकी इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यदि आप वैक्स नहीं करना चाहती है तो इसके स्थान पर हेयर रिमूवल क्रीम, एपिलेटर, लेजर रिडक्शन मेथड आदि का भी उपयोग कर सकती है। परन्तु अपने सेंसिटिव एरिया के बालों को रिमूव करने से पहले सावधानियों के बारे में ज़रूर जान ले ताकि बाद में आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

इस तरह आप बिकनी वैक्स को करा सकती है और आकर्षक शरीर पा सकती है। आजकल बिकनी वैक्स का चलन बहुत ही जोरो शोरो पर है जिसके कारण पार्लर में इसे बहुतायत में किया जाता है। आप चाहे तो पार्लर में भी बिकनी वैक्स को करा सकती है।

कुछ सावधानियों के साथ यदि बिकनी वैक्स को किया जाये तो यह आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा सकती है।

Loading...

You may also like...