Jojoba Oil Benefits In Hindi: जाने बालों के लिए जोजोबा तेल के अद्भुत फायदे

हर किसी को चमकदार, लम्बे और घने बाल अच्छे लगते है और इसे पाने के लिए लोग कई प्रकार के हेयर उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। इन उत्पादों में कई प्रकार के तेल होते भी होते है जो बालों को बढ़ाने में मदद करते है।

लेकिन आज के समय में बालों का गिरना, टूटना आम बात हो गयी है। ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान है। ऐसे में आप जोजोबा तेल का प्रयोग किया जा सकता है। यह बालों के लिए फायदेमंद साबित होता है।

जोजोबा तेल बालों को बढ़ने में मदद करता है। यह त्वचा के साथ साथ बालों को भी सुन्दर बनाता है। जोजोबा के तेल का वैज्ञानिक नाम सीमंडसिया चिनेसिस है। ज्यादातर यह कैलिफ़ोर्निया, मेक्सिको और एरिज़ोना में पाया जाता है।

जोजोबा एक पौधा होता है जिसके बीज से तेल बनाया जाता है। इस पौधे के बीज में 50% तेल पाया जाता है। जोजोबा तेल अन्य प्राकृतिक तेल कि अपेक्षा आपके बालों पर ज्यादा समय तक काम करता है। साथ ही इसके कोई भी साइड इफेक्ट नही होते है। जानते है Jojoba Oil Benefits In Hindi किस प्रकार फ़ायदेमंद होता है।

Jojoba Oil Benefits In Hindi: बालों को सुन्दर और लम्बा बनायें जोजोबा तेल की मदद से

Jojoba Oil for Hair Growth

जोजोबा तेल: Jojoba Oil

  • जोजोबा एक प्रकार का पौधा होता है। इसके बीज के द्वारा इसका तेल निर्मित किया जाता है। इसका तेल त्वचा और बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
  • इस तेल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-B कॉम्पलेक्स, सेलेनियम, कॉपर, क्रोमियम और विटामिन E होता है जो की बालों के लिए लाभकारी होता है।

बालों को मजबूत और चमकदार बनाये

  • बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट का उपयोग करना हानिकारक होता है। ये बालों को नुकसान पहुँचाते है और उन्हें रुखा और बेजान बना देते है।
  • जोजोबा तेल के उपयोग से इस प्रकार कि समस्या नही होती है।
  • जोजोबा तेल में उपस्थित सभी गुण बालों को मज़बूती देते है। यह तेल बालों को एक जगह स्थिर रहने में सहायता करता है जिससे बाल टूटते नही है और मजबूत बने रहते है।
  • Jojoba Oil for Hair Growth के साथ ही इसके इस्तेमाल से बालों की नेचुरल चमक भी बरकरार रहती है।

सिर को साफ़ रखने में मददगार

  • सीबम के ज्यादा उत्पादन से भी कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
  • सीबम का अधिक उत्पादन सिर के रोमछिद्रों को जाम कर देता है और बालों के बढ़ने में बाधा पहुँचाता है।
  • जोजोबा का तेल बालों के रोमछिद्रों को खोलता है। ज्यादा सीबम के उत्पादन को कम करने के लिए आप गर्म तेल की मसाज लें सकते है।

डैंड्रफ और अन्य समस्याओं से निजात

  • कुछ लोगो को फॉलिकल्स की समस्या हो जाती है जिससे छुटकारा पाने का आसान उपाय है जोजोबा ऑयल।
  • इसके लिए बालों में जिस भी स्थान पर फॉलिकल्स है उस जगह पर जोजोबा ऑयल की अच्छे से मालिश करे ऐसा करने से कुछ ही समय में आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
  • इसके उपयोग से बालों पर चमक भी आएगी और वो घने भी रहेंगे।

दोमुंहे बालों से छुटकारा

  • यदि दोमुंहे बालों के कारण आप परेशान है तो आपको जोजोबा ऑयल का उपयोग करना चाहिए।
  • इसमें उपस्थित तत्व बालों में से दोमुंहे बालों को खत्म कर देते है।
  • इसके लिए शैम्पू करने से पूर्व बालों को जोजोबा ऑयल की एक आरामदायक मसाज करने से आपको अच्छा महसूस होगा और दोमुंहे बालों की समस्या भी कम हो जाएगी।

फ्रीज़ी बालों के लिए फ़ायदेमंद

  • यदि बालों को नियंत्रित करना कठिन हो रहा है तो आप जोजोबा आयल का उपयोग कर सकते है।
  • इसमें उपस्थित प्रोटीन बालों को हैवी बनाता है और उसे नमी देता है।
  • इसके लिए गीले बालों में जोजोबा ऑयल कि कुछ बुँदे डालकर मालिश करे।
  • यह फ्रीज़ी बालों को स्थिर करता है।

बालों की कंडीशनिंग करे

  • बालों में कंडीशनिंग के लिए भी जोजोबा आयल बहुत ही फ़ायदेमंद रहता है।
  • इसे आप कंडीशनर की तरह भी उपयोग कर सकते है।
  • इसका इस्तेमाल शेम्पू के बाद कंडीशनर के रूप में करने पर बाल बहुत ही शिल्की और खूबसूरत लगने लगते है। इसे आप नम बालों पर भी इस्तेमाल कर सकती है।

हेयर कलर को लम्बे समय तक बनाये रखे

  • यदि आप अपने बालों पर अपना पसंदीदा हेयर कलर कर रही है और आपको चिंता है की कहीं बार बार शेम्पू के बाद कलर जल्दी चला तो नहीं जायेगा तो इस चिंता को दूर करने के लिए भी आप जोजोबा आयल का उपयोग कर सकती है।
  • यह हेयर कलर को लम्बे समय तक बनाये रखने में मदद करता है। साथ ही बालों की रक्षा भी करता है।

घना बनाने के लाभकारी

  • बाल तभी ज्यादा अच्छे लगते है जब और घने हो।
  • यदि आपके बाल ज्यादा गिरते है तो आप इस तेल का उपयोग कर सकती है यह तेल बालों के रोम छिद्र को मज़बूती देने में मदद करता है जिसके कारण बाल गिरते नहीं है बल्कि मजबूत बने रहते है।

बालों के विकास में सहायक

  • बालों के सही विकास में भी जोजोबा आयल बहुत ही लाभकारी होता है। यह बालों के रोम छिद्रो को प्रभावित करके बालों को बढ़ने में मदद करता है।
  • इसका इस्तेमाल करने से बालों की वृद्धि तो होती ही है साथ ही यह बालों को स्वस्थ्य बनाये रखने में भी मदद करता है।
  • इसका इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा सा जोजोबा आयल ले लें और सामान मात्रा में नारियल का तेल, जैतून का तेल और बादाम का तेल उसमे मिला ले।
  • इसके बाद इन्हे हल्का गर्म कर ले। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे सर पर लगाए और मालिश कर ले। प्रतिदिन इसका इस्तेमाल करने से बालों में वृद्धि जल्दी होने लगती है।

उपयोग के समय रखे कुछ सावधानियां

  • जोजोबा आयल का उपयोग किसी भी अशुद्ध पदार्थ के साथ न करे। केवल शुद्ध जोजोबा आयल का ही उपयोग करे नहीं तो यह लाभकारी नहीं होता है।
  • कुछ लोगो को इसके उपयोग से एलर्जी या फिर जलन की समस्या भी हो सकती है ऐसा होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दे।

इस तरह उपरोक्त Jojoba Oil Benefits के लिए आप जोजोबा आयल का इस्तेमाल कर सकते है। यह बहुत ही लाभकारी होता है। बालों के साथ साथ त्वचा के लिए भी इसका इस्तेमाल करना फ़ायदेमंद होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप इसके असर को आसानी से देख सकते है। यह तेल भी बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप इसे लेकर रख सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है।

Loading...

You may also like...