जानिए काले चने के फायदे – वीर्य संबंधी समस्या और नपुंसकता से बचाये

कला चना को गरीबो का बादाम कहा जाता है। यदि आप अपने शरीर को फुर्तीला और स्वस्थ रखना चाहते है तो रोजाना चने का सेवन जरूर करे। यह बहुत ही पोष्टिक होता है और इसे कई तरह से खा सकते है जैसे भूनकर, उबलाकर या फिर तलकर। इसे किसी भी रूप में खाए यह शरीर के लिए बहुत ही फयदेमंद होता है तो आइए जानते है काले चने के फायदे

काले चने में कारबोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आइरन और कई प्रकार के विटमिन्स पाए जाते है। यह पोषक तत्व आपके शरीर को कब्ज, खून की कमी, मधुमेह, पीलिया जैसे रोगो से बचाता है साथ ही आपको सुंदर और तेज दिमाग बनाने में भी मदद करते है। इसके अलावा यह हमारे बालो और त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है।

चने में 27 से 28 फीसदी आइरन की मात्रा होती है जो कि न केवल शरीर की रक्त कोशिकाओ के निर्माण में मदद करती है बल्कि हमारे शरीर के हीमोग्लोबिन को बढ़ा कर किड्नी को भी नमक की अधिकता से दूर रखती है।

बहुत से लोग काले चने को अंकुरित कर खाना पसंद करते है क्योंकि अंकुरित चने में क्लोरोफिल, विटामिन A, V, C, D और K के साथ-साथ फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई प्रकार के मिनरल्स का अच्छा स्त्रोत होता है।

सेहत के लिए लाभकारी काले चने के फायदे जाने 

Kale Chane ke Fayde

पीलिया रोग में फयदेमंद

पीलिया रोग को दूर करने के लिए काला चना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे कई तरीके से हम खा सकते है।

  • 100 ग्राम चने की दाल में 2 ग्लास पानी डालकर कुछ घंटो तक भिगोएे। अब दाल से पानी को अलग कर ले और रोगी को दाल के साथ रोजाना 4 से 6 दीनो तक गुड दे। इससे पीलिया में आराम मिलता है।
  • इसके अलावा काले चने का सत्तू भी पीलिया रोग से ग्रसित रोगी को देने से पीलिया में आराम मिलता है।

 

पथरी की समस्या दूर करे

आजकल के दूषित पानी और खानपान की वजह से हमारी किडनी और पेट में पथरी की समस्या होना आम बात हो गयी है। इसे दूर करने के लिए चने का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन करने के लिए रातभर चने को भिगोकर रखे और दूसरे दिन सुबह खाली पेट भीगे हुए चने में शहद मिलाकर खाए। रोजाना ऐसा करने से पथरी होने की संभावनाएं कम हो जाती है। इसके अलावा चने के सत्तू और आटे से बनी रोटी भी इस समस्या से निजाद दिलाता है।

 

मधुमेह में फायदेमंद

मधुमेह रोग से ग्रसित मरीज के लिए काला चना बहुत अच्छा होता है। इसका सेवन करने से शरीर और रक्त से ग्लूकोस की मात्रा कम होती है। जिससे मधुमेह रोगियो को आराम मिलता है। इसका सेवन करने के लिए काले चने को रात भर भिगोकर रखे और रोजाना सुबह खाली पेट इन चनो का सेवन करे।

 

निम्न रक्तचाप को नियंत्रित रखे

जिन व्यक्तियो को निम्न रक्तचाप की बीमारी है उनको काले चने का सेवन करना चाहिए। इसे खाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट रात में भिगोये हुए 20 ग्राम काले चने और 25 किशमिश के दाने या फिर मुनक्का का सेवन करे। इससे आपको लो ब्लड प्रेशर में आराम मिलेगा और चेहरे की चमक भी बढ़ेगी।

 

त्वचा के लिए लाभकारी

  • त्वचा संबंधी रोग जैसे खाज खुजली, दाद और चर्म रोग आदि रोगो को दूर करने के लिए रोजाना अपने आहार में चने का सेवन प्रारंभ करे। इसके अलावा आप चने के आटे की रोटी भी बनाकर खा सकते है।
  • धूप और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए 12 चम्मच बेसन, 3 चम्मच दही या दूध और थोड़ा सा पानी  मिलाकर उबटन बनाए और अपने गले और चेहरे पर मले। 10 मिनिट तक मलने के बाद नहा ले। ऐसा रोजाना करने से त्वचा का कालापन दूर हो जाता है।

 

चेहरे की सुंदरता बढ़ाए

चेहरे को सुंदर बनाने के लिए रोजाना चने के बेसन का उबटन बनाकर अपने चेहरे पर लगाए। इससे चेहरे की त्वचा पर झुर्रिया नही आती है और चेहरा सुंदर बनता है।

चेहरे की झाइया दूर करने के लिए रात्रि में 2 बड़े चम्मच चने की दाल को भिगोकर रखे। सुबह दाल को पीसकर उसमे दूध, चुटकी भर हल्दी और 6 बूँद नींबू के रस की मिलाए। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाए और सूखने तक इंतजार करे फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले। इस पैक को 3 हफ़्तो तक लगाने से चेहरे की झाइया दूर हो जाती है।

 

कब्ज से राहत पाए

चने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जिससे यह पचने में भी आसान होता है। इसलिए रात में भिगोएे हुए चने से पानी को अलग कर उसमे नमक, अदरक, जीरा मिक्स कर खाने से कब्ज की समस्या से निजाद मिलती है। इसके अलावा इसके सेवन से बुखार, एनीमिया आदि परेशानी दूर होती है और शरीर की गंदगी भी साफ होती है।

 

काले चने के अन्य लाभ

  1. चने का रोजाना सेवन करने से बार-बार पेशाब आने की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही यूरिन से जुड़ी अन्य परेशानियों में आराम मिलता है।
  2. महिलाओ में यदि गर्भपात की संभावना हो तो महिला को काले चने का काढ़ा बनाकर देना चाहिए, इससे गर्भ स्थिर बना रहेगा।
  3. इसके अलावा रोजाना चने का सेवन करने से सिरदर्द, त्वचा के सफेद दाग, हिचकी, जुखाम आदि रोगो में आराम मिलता है।
  4. रोजाना के कामकाज की वजह से पुरुषो को कमज़ोरी आ जाती है। ऐसे में नियमित रूप से भिगोएे हुए या फिर अंकुरित चने का सेवन करने से कमज़ोरी दूर होती है। साथ ही पुरुषो की वीर्य से संबंधित परेशानी और नपुन्संगता की बीमारी भी दूर होती है।
  5. बलगम और किसी भी प्रकार की सांस की समस्या को दूर करने के लिए रात में भुने हुए चने को चबाकर खाए और फिर बाद में दूध पी ले। इससे बलगम और सांस संबंधित समस्याओ से राहत मिलते है। इसके अलावा ऐसा करने से महिलाओ की योनि से सफेद पानी आना बंद हो जाता है।

ऊपर आपने पढ़े काले चने के फायदे। यदि आप भी ऊपर दी गयी बीमारियो और रोगो से ग्रसित है तो आज से ही अपने दैनिक जीवन में ब्लैक चिकपीस का इस्तेमाल शुरू करे।

Loading...

You may also like...