Laughter Yoga Benefits: लाफ्टर योग रखेगा आपको हमेशा प्रसन्न और स्वस्थ

लाफ्टर योग जिसे कई लोग हास्य योग भी कहते है। यह एक काफी आसान क्रिया है जिसे करने के लिए आपको किसी भी प्रकार के कोई जतन नहीं करने पड़ते है। यह बहुत ही आसानी से कोई भी कर सकता है।

लाफ्टर योग करने के बाद आप काफी प्रसन्न महसूस करते है। यह एक बहुत अच्छा व्यायाम माना जाता है। यह शरीर में ऊर्जा स्तर को बढ़ा कर तनाव को कम करने में सहायक होती है।

यह शरीर के सभी हिस्सों को मजबूत बनाने में मदद करता है और साथ ही आँखों की मांसपेशियों को भी स्वस्थ रखने का काम करता है। एक घंटे तक हंसने से शरीर को काफी फायदे होते है।

आज आप इस लेख में जानेंगे की लाफ्टर योग करने के क्या फायदे होते है और साथ ही किस तरह से इसका अभ्यास आपको स्वस्थ रखने में सक्षम हो सकता है।  पढ़े Laughter Yoga Benefits.

Laughter Yoga Benefits: लाफ्टर योग करने से होते हैं कई फायदे

Laughter Yoga Benefits

इम्युनिटी बढ़ाये

  • कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगो को अपने जीवन में लाफ्टर योग को जरूर शामिल करना चाहिए।
  • नियमित रूप से लाफ्टर योग करने से शरीर काफी हद तक स्वस्थ रहता है।
  • जब लाफ्टर योग करते समय आप जोर ज़ोर से हँसते है तो शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता है।
  • जिस वजह से यह शरीर में ब्लड फ्लो को भी काफी सही रखता है।
  • यह ब्लड में प्रेजेंट इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है। जिससे रोगो से लड़ने में मदद मिलती है।
  • यह शरीर में काफी लम्बे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है।
  • इस तरह से यह कैंसर जैसी समस्या में भी फ़ायदेमंद होता है यह शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।
  • यह लाफ्टर Yoga Benefits है।  

दर्द से राहत दिलाये

  • जब लाफ्टर योग करते है तो शरीर के बहुत से अंग एक साथ काम करते है।
  • हँसने से चेहरा, गर्दन, दिल और दिमाग साथ में काम करते है जिससे की व्यक्ति अपने दर्द को भूल जाता है।
  • इस वजह से लाफ्टर योग नियमित रूप से करने की सलाह दी जाती है जो व्यक्ति को किसी भी तरह का दर्द भुलाने में मदद करती है।
  • इस तरह की कई Laughter Therapy भी लोगो को आराम पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
  • जब भी मनुष्य हँसता है तो शरीर में एंडोर्फिन नामक हॉर्मोन रिलीज़ होते है। जो दर्द को कम करने के लिए जाने जाते है।

तनाव से मुक्ति दिलाये

  • आज कल की तनाव भरी ज़िन्दगी में लोग खुल के जी नहीं पाते है।
  • ऐसे में हास्य योग का नियमित रूप से अभ्यास करने से तनाव कम होता है।
  • यह शरीर को रिलैक्स करने के साथ साथ दिमाग को शांत रखने का भी काम करता है।
  • आज कल की लाइफस्टाइल के चलते बढ़ते स्ट्रेस और तनाव में हास्य योग करना काफी फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • यह शरीर में ख़ुशी वाले होर्मोनेस को बढ़ाता है जिससे तनाव कम होता है।
  • और साथ हीं विचारों में सकारात्मकता भी बढ़ती है जो तनाव को कम करने में सहायक होती है।
  • यह हर प्रकार के मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाता है और जिससे जीवन आसान हो जाता है।

आत्मविश्वास बढ़ाए

  • ऐसा देखा गया है की जो लोग ज्यादा हँसते है उन मे आत्मविश्वास भी ज्यादा होता है।
  • ऐसे लोग अपनी बाते सामने वाले के सामने रखने में बिलकुल भी घबराते नहीं है।
  • लाफ्टर जिंदगी का एक ऐसा तोहफा है जो जीवन के सभी प्रकार की समस्या को दूर करने में काफी हद तक सक्षम होता है।
  • हंसी मनुष्य को किसी भी परस्थिति से लड़ने की ताकत प्रदान करता है।
  • इसलिए हँसने से शरीर में सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है। जो पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान करता है।

हमेशा जवान बनाए रखे

  • ऐसा माना जाता है की जो लोग ज्यादा हँसते है वो दुसरो के मुकाबले ज्यादा जवान दीखते है।
  • काफी लम्बे समय तक उनकी त्वचा जवान रहती है।
  • क्योंकि हँसने से चेहरे के एक्सप्रेशन बदलते है जिससे की चेहरे की एक्सरसाइज होती है।
  • जो चेहरे की मांसपेशियों को हमेशा सेहतमंद रखने में मददगार होती है।
  • लाफ्टर योग रेगुलर करने से झुर्रियों की समस्या और एंटी एजिंग से संबंधित समस्या नहीं होती है।
  • यह चेहरे के लिए Laughter Exercise है।

ब्लड प्रेशर ठीक रखे

  • लाफ्टर योग को अपनाने से शरीर में ब्लड फ्लो ठीक रहता है।
  • यह कई प्रकार के अध्ययनों में साबित हुआ है की अधिक हँसने वाले व्यक्तियों की बॉडी में ब्लड प्रेशर हमेशा सामान्य रहता है।
  • ऐसे लोगो की बॉडी में काफी ज्यादा मात्रा में ब्लड होता है।
  • जो लोग कम हँसते या फिर नहीं हँसते है उन लोगो में ब्लड प्रेशर की समस्या गंभीर रूप में होती है।
  • इसलिए बीपी की समस्या से ग्रसित लोगो को अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लाफ्टर योग का सहारा लेना चाहिए।
  • प्रतिदिन आधे से 1 घंटे तक लाफ्टर योग का अभ्यास करें।

अच्छी नींद के लिए

  • लाफ्टर योग अच्छी नींद प्रदान करने में भी सक्षम होता है।
  • वैसे आज कल की लाइफस्टाइल को देखे तो यह एक आम सी समस्या हो गयी है की लोगो को अच्छी नींद नहीं आती है।
  • जिन भी लोगो को अच्छी नींद नहीं आती है उन्हें लाफ्टर योग का सहारा लेना चाहिए।
  • लाफ्टर योग शरीर में अनिंद्रा को उत्पन्न करने वाले होर्मोनेस को कम करता है। और साथ मे नींद को बढ़ाता है।
  • रोज़ाना 1 से आधे घंटे लाफ्टर योग करने से शरीर में कम से कम 400 कैलोरीज कम होती है। और इसे कम करने से शरीर में काफी थकान महसूस होती है।
  • इस वजह से शरीर के थके होने से नींद जल्द आ जाती है और लाफ्टर योग के बाद पर्याप्त मात्रा में नींद आती है।

दिल को स्वस्थ रखे

  • लाफ्टर योग का अभ्यास करने से शरीर में सभी अंगो में अच्छी तरह से ऑक्सीजन पहुँचता है।
  • यह दिल पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाता है।
  • लाफ्टर योग करने से दिल की सभी मांसपेशियों में पर्याप्त मात्रा में ब्लड पहुँचता है और यह दिल के लिए भी एक अच्छी एक्सरसाइज साबित होता है।
  • यह दिल को मजबूत बनाता है ह्रदय संबंधित समस्या को दूर करने में सक्षम होता है।

इस ऊपर दिए लेख में आज अापने पढ़ा की लाफ्टर योग करने से शरीर को किस तरह के फायदे मिलते है और साथ ही यह किस तरह से शरीर को कितने रोगो से बचाता है। लाफ्टर योग आपके मन को प्रसन्न रखता है और दिमाग को शांत रखने में भी सक्षम है।

Loading...

You may also like...