Love Marriage in Hindi: किसी से करते है प्रेम और करने जा रहे है उससे विवाह तो जरूर पढ़े

हमारी भारतीय संस्कृति में रिश्तो को निभाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए शादी का रिवाज है। युवक और युवती को शादी के बंधन में बंधा जाता है। जिसे युवक और युवती मरते दम तक निभाते है।

शादी कई प्रकार की होती है जैसे की अरेंज मैरिज, लव मैरिज , लव कम अरेंज आदि। जो शादी पेरेंट्स के मर्जी से होती है जिसमे लड़का लड़की एक दूसरे को पहले से नहीं जानते है उसे अरेंज मैरीज कहा जाता है|जो जिसमे लड़का लड़की अपनी पसंद से शादी करते है उसे लव मैरिज कहते है।

जब लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद करने के बाद शादी करते है तो उसे लव मैरिज का नाम दिया जाता है।

हमारी भारतीय संस्कृति में लव मैरिज को उतना महत्त्व नहीं दिया जाता है जितना की अरेंज मैरिज के लिए दिया जाता है। परन्तु आज के इस आधुनिक युग में लव मैरिज का चलन बढ़ा है। आज इस लेख में हम आपको लव मैरिज के बारे में विस्तार से बताएँगे। जानते है Love Marriage in Hindi.

Love Marriage in Hindi: जाने यह क्या है और इसके लिए आवश्यक जानकारी

Love Marriage in Hindi

लव मैरिज क्या है ?

  • जब एक लड़का किसी लड़की से प्रेम करता है और वह लकड़ी भी उस लड़के से प्रेम करती है। दोनों एक दूसरे से शादी करते है तो उसे लव मैरिज कहा जाता है।
  • लव मैरिज करने पर ज्यादातर पेरेंट जारी नहीं होते है। और यदि अपने अपनी इक्छानुसार लव मैरिज कर भी ली है तो वह उसमे आपका साथ भी नहीं देते है जितना की अरेंज मैरिज में दिया जाता है। इसलिए यह आपको तय करना है की आप जो लाइफ पार्टनर चुनने वाले है वह आपके लिए सही है की नहीं ?

लव मैरिज में रखे इन बातों का ध्यान

हर लड़का और लड़की यह चाहते है की उनका लाइफ पार्टनर अच्छा हो। वह जिस प्रकार के सपने देखते है वह सारे उनके पार्टनर में हो। लव मैरिज करना आसान होता है परन्तु उसे निभाना मुश्किल बन जाता यदि आप सही लाइफ पार्टनर नहीं चुनते है।

यदि आप अपना लाइफ पार्टनर चुन रहे है तो कुछ बांतो को जरूर ध्यान दे। जैसे –

एक दूसरे के प्रति सम्मान

  • एक अच्छे लाइफ पार्टनर में जरुरी है की वह एक दूसरे का सम्मान करे।
  • यदि ऐसा नहीं है तो आप सारी उम्र अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं रह पाएंगे।
  • इसलिए लव मैरिज का विचार करने से पहले इस बात की पुष्टि जरूर कर ले की आपके प्रति आपके पार्टनर में आपका क्या स्थान है और वह आपको कितनी इज़्ज़त देता या देती है।

समान विचार भी है जरुरी

  • हर किसी की सोच एक जैसी नहीं होती है हर कोई अलग अलग तरीके से सोचता है। लेकिन यदि आप अपना लाइफ पार्टनर चुन रहे है तो कुछ मुद्दों पर दोनों के विचार मिलना भी जरुरी होते है तभी आपके रिश्ते की गाडी सही पटरी पर चल सकती है।
  • आपके विचार आपके पार्टनर से यदि बिलकुल भी नहीं मिलते है तो ऐसे रिश्ते कभी सफल नहीं होते है। इस बात पर जरूर विचार करे और तभी शादी के लिए आगे बढ़े|

भरोसा करने वाला

  • भरोसा हर रिश्ते के लिए बहुत जरुरी होता है। जिस रिश्ते में भरोसा नहीं होता है वह रिश्ता लम्बे समय तक चल नहीं पाता है।
  • इस बात पर भी ध्यान दे की कहीं आपका पार्टनर आप पर बेवजह शक तो नहीं करता है। क्यूंकि यदि ऐसा है तो वह शादी के बाद आपको खुश नहीं रख सकता है। शक करने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

आपके साथ कितना खुश है ?

  • यह जानना भी बहुत जरुरी होता है की आपका पार्टनर आपके साथ कितना खुश है यदि वह आपसे जल्दी बोर हो जाता है तो आपको उससे लव मैरिज नहीं करनी चाहिए क्यूंकि वह आपको जिंदगी के इस लम्बे सफर में ज्यादा दिनों तक खुश नहीं रख पायेगा।
  • आप पर से उसकी रूचि जल्दी ख़त्म हो सकती है और वह आपको छोड़ भी सकता है। इसलिए इस बात को भी परखे।

परिवार के प्रति क्या है दृष्टिकोण

  • यह जानना भी बहुत जरुरी होता है की आपके पार्टनर का आपके परिवार वालों के लिए किस प्रकार की सोच और दृष्टिकोण है क्यूंकि यदि आपके घर वाले आपकी शादी के लिए राजी हो जाते है तो आपके पार्टनर को आपके साथ साथ आपके परिवार वालों को भी अपनाना होता है।
  • वह आपके साथ जितना समय बीतता है उससे कही ज्यादा आपके परिवार वालों के बीच रहता है इसलिए यह जानना भी जरुरी है की वह आपके परिवार वालों के लिए ठीक है या नहीं।

यह सही है की प्यार सोच समझ कर नहीं किया जाता है यह अपने आप हो जाता है। परन्तु शादी के लिए आपको सोच विचार करना आवश्यक होता है। क्यूंकि इस पर आपकी पूरी जिंदगी निर्भर होती है इसलिए सोच समझ कर ही फैसला ले।

लव मैरिज और अरेंज मैरिज में अंतर

  • जहाँ लव में प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को पसंद करते है और शादी करते है वहीँ पर अरेंज मैरिज में शादी पेरेंट्स की मर्जी पर होती है।
  • अरेंज मैरिज में लड़का लड़की शादी के बाद एक दूसरे को समझते है। जबकि लव मैरिज एक दूसरे को समझने के बाद की जाती है।
  • अरेंज मैरिज में आप अपने पार्टनर की पसंद न पसंद के बारे में नहीं जानते है। उसका व्यव्हार केसा है इस बारे में भी नहीं जानते है। जबकि लव मैरिज में आप अपने पार्टनर के बारे में सब कुछ जानते है।
  • अरेंज मैरिज में लड़का लड़की के बीच जजव तो होता ही है साथ ही दोनों परिवार वालों में भी मजबूत रिश्ता बन जाता है। जबकि लव मैरिज में ऐसा हो यह संभव नहीं है। कुछ मामलों में हो सकता है और कुछ में नहीं भी।

हमारे समाज में ऐसा माना जाता है की अरेंज मैरिज लव मैरिज से ज्यादा सफल होती है। परन्तु ऐसा नहीं है यह तो लोगो की सोच पर निर्भर करता है की आप शादी को किस तरह ले रहे है और आप रिश्तो को किस तरह निभा रहे है। लव मैरिज करना बुरा नहीं होता है बस इसके लिए अपने विचार को सही रखे। यह आपकी पूरी जिंदगी का फैसला है इसलिए सोच समझ कर ही फैसला ले और एक सुखी रिश्ता निभाए।

Loading...

You may also like...