Marichyasana का अभ्यास दिलाता है कमर और पीठ दर्द से मुक्ति

आपने कई गृहणियों से सुना होगा कि उसे कमर दर्द होता है| महिलाओ में कमर दर्द की समस्या बहुत आम है| वैसे तो कमर और पीठ दर्द पुरुषो में भी होता है, लेकिन इसके होने का प्रतिशत महिलाओ में ज्यादा है|

जिन लोगो की सिटींग वाली जॉब होती है वे अक्सर इसकी शिकायत करते है| लगातार बैठे रहने से उनका शरीर बिलकुल इनएक्टिव रहता है जिसके चलते रक्त संचार सही से नहीं होता है| और तो और रीढ़ की हड्डी में भी तनाव होता है, इसलिए दर्द होना तो लाजिमी ही है|

यदि आपके साथ ही भी कमर या पीठ दर्द की परेशानी है और आप इसके लिए दवाई लेते है तो हम आपको बतादे की दर्द निवारण गोली का सेवन करना भी सही नहीं है| यह दवाइया तब के लिए दर्द तो दूर कर देती है, लेकिन इसके दूसरे साइड इफेक्ट्स होते है|

इसलिए कमर दर्द से निजात पाने के लिए प्राकृतिक तरीका अपनाये और वो है योग| योग के अंदर आने वाला Marichyasana, कमर दर्द के लिए प्रभावशाली तरीके से काम करता है|

Marichyasana: जाने इस आसन की विधि और लाभ

Marichyasana

  1. मरिचियासन का नाम ऋषि मरीचि के नाम पर रखा गया है| इसलिए इस आसन को Sage Marichi कहते है|
  2. इसे करने के लिए सर्वप्रथम आसन बिछाकर उस पर दोनों पैरो को आगे की ओर सीधा करके बैठ जाये|
  3. अब होनी गर्दन और कमर को सीधा रखते हुए किसी एक पैर को घुटने की तरफ से मोड़े|
  4. अब अपने दोनों हाथो को पीछे की और मोड़कर एक दूसरे से जोड़ ले| आपको बिलकुल ऐसा करना है, जैसे आपने घुटनो को जकड़ा हुआ हो|
  5. गहरी सांस ले, और फिर सांस रोककर कुछ सेकण्ड्स इसी मुद्रा में बने रहे|
  6. 20 सेकण्ड्स बाद वापिस पहले वाली मुद्रा में आ जाये, इस क्रिया को अपने दोनों पैरो के साथ करें |

मरिचियासन के फायदे:-

  • मरिचियासन कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है जिससे कमर दर्द से राहत मिलती है|
  • यह महिलाओ को मासकि धर्म में दौरान होने वाली कई समस्याओ से भी राहत दिलाता है|
  • इसे करने से आपकी जाँघे टोन भी होती है| तथा पेट की भी चर्बी घटती है|
  • इससे सरदर्द कम होता है| माइग्रेन के मरीजो को भी इसे करने से फायदा मिलता है|
  • जिन लोगो का पेट अक्सर ख़राब रहता है उन्हें इसे करना चाहिए| यह पेट संबंधी समस्याओ में मददगार है|

ऊपर आपने जाना Marichyasana Yoga के बारे में| यदि आप भी कमर दर्द की समस्या से पीड़ित है तो मरिचियासन का अभ्यास कर सकते है| यदि आप योग के लिए नए है तो इसे घर पर करने के बजाये योग क्लास में सीखे|

यदि आपको कमर या पीठ में किसी तरह की चोट लगी है, पेट का ऑपरेशन हुआ हो तो इसे ना करे| उच्च रक्तचाप की समस्या वाले लोगो को भी इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए|

Loading...

You may also like...