मसूर की दाल के फायदे: आंतों से संबंधित बीमारी वाले जरूर जाने

मसूर की दाल का प्रयोग पूरे भारत में किया जाता है| इसकी खेती ज़्यादातर शीतल जलवायु वाले क्षेत्र में की जाती है। यह दाल लाल रंग की होती है। मसूर की दाल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पाचन की दृष्टी से भी लाभदायक होती है। इस दाल में कैल्शियम, फॉस्फरस, सोडियम, मैग्नीशियम और सलफर आदि तत्व होते है जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है।

इसमे उपस्थित सभी खनिज तत्व हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियो से दूर रखने में मदद करते है। मसूर की दाल हमारे शरीर की सूजन दूर करने, घाव भरने और रक्त को बढाने आदि में सहायक होती है। इसके अलावा यह हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

बहुत से लोग मसूर दाल का प्रयोग सुंदरता को बढाने के लिए भी करते है। इससे बना फेस स्क्रब त्वचा के रोम छिद्रों को साफ़ करता है, जिससे हमारी त्वचा चमकदार और सुंदर दिखाई देने लगती है।

इसके अलावा मसूर की दाल के और भी फायदों के बारे में जानने के लिए यहा पढ़े Masoor Dal Benefits in Hindi और रखे अपनी सेहत और सुंदरता का सही तरह से ख्याल|

Masoor Dal Benefits in Hindi: इस तरह से फायदेमंद है मसूर की दाल

Masoor Dal Benefits in Hindi

मसूर की दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है तो आइए जाने मसूर दाल के फायदे

कोलेस्ट्रोल लेवल कम करे

मसूर की दाल फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है जिससे यह हमारे शरीर में बहुत अच्छे से घुल जाता है और पित्त आदि को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही यह शरीर के बेड कोलेस्टरॉल को कम करने में भी मदद करता है।

रक्त से शर्करा का स्तर कम करे

मसूर दाल में उपस्तिथ घुलनशील फाइबर, कार्बोहायड्रेट को ट्रॅप करने का कम करता है जिससे हमारे खून में शर्करा की मात्रा नही बढ़ पाती है। इस प्रकार यह मधुमेह से ग्रसित रोगियो के लिए भी फायदेमंद होती है।

स्तन कैंसर के लिए

शोधो से पता चला है की मसूर की दाल कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरिया गुणों से भरपूर होती है साथ ही इसमे फ्लेवोनॉयड की मात्रा भी होती है। यह गुण महिलाओ को स्तन कैंसर से बचाने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद

मसूर की दाल मुख्य रूप से दिल को होने वाली कई प्रकार की कोरोनोरी समस्याओ से छुटकारा दिलाने में मदद करती है ।इस दाल में उपस्थित फाइबर, रक्त से कोलेस्टरॉल के लेवल को कम करता है। इसके अलावा यह धमनियो में रक्त का थक्का बनने से भी रोकता है जिससे मसूर की दाल अटैक जैसी ख़तरनाक बीमारियो से भी बचाने में मदद करता है।

मासिक धर्म

मसूर की दाल हमे कई प्रकार की बीमारियो से बचाने के अलावा उर्जा भी प्रदान करती है। यह हमारे एनर्जी के लेवल को बढ़ाती है साथ ही खून की कमी को भी पूरा करने में मदद करती है। इसमे उपस्थित आयरन हमारे शरीर में खून की मात्रा को कम नही होने देता जिससे महिलाओ को होने वाली माहवारी चक्र में भी दिक्कत नही आती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

मसूर की दाल हमारी त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद है। जानने के लिए यहा पढ़े Masoor Daal for Skin.

  1. मसूर दल का फेस: धूलि हुई मसूर की दाल को को दूध में भिगोकर रात भर के लिए रख दे। अब इसे सुबह पीस ले। इस प्रकार बने उबटन को अपने चेहरे पर लगाए। ऐसा रोजाना करने से सावली पड़ी त्वचा का रंग गोरा हो जाता है और चेहरा कांतिमय हो जाता है।
  2. गर्मियो में मसूर की पीसी दाल को लेकर इसमे शहद और दही को मिलाए और चेहरे पर लगाए। इससे आपके चेहरे पर ठंडक महसूस होगी और गर्मियो में होने वेल पिंपल्स से भी छुटकारा मिलेगा।
  3. त्वचा के लिए मसूर दाल बहुत ही फायदेमंद है। यदि चेहरे और पीठ पर बहुत अधिक मुहासे पड़ गये है तो मसूर की दाल से बना फेस पॅक बहुत लाभकारी होता है। इसके लिए मसूर की दाल और चावल को दरदरा पीस ले अब इसमे चंदन पाउडर, मुलतानी मिट्टी और संतरे के छिलके को सुखाकर पीस ले। फिर जब भी आप इसे लगाना चाहे तब 2 चम्मच खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगा ले और फिर सूखने के बाद चेहरा धो ले।

 

मसूर की दाल के इन फायदों पर भी गौर करे:-

  • मसूर की दाल से बने सूप को पीने से आँतो से संबंधित परेशानियो से छुटकारा मिलता है।
  • मसूर के आटे में घी और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की झाइया दूर हो जाती है।
  • मसूर की दाल को खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और शरीर दुर्बल नही बनता है।

उपर आपने जाना Masoor Dal Benefits in Hindi. यदि आप भी अपने शरीर को स्वस्थ और सुंदर रखना चाहते है तो आज से ही मसूर की दाल का सेवन करे।

Loading...

You may also like...