Monsoon Fruits: बारिश के दिनों में आपको रखे स्वस्थ

मानसून वह मौसम है जो आपको खुशनुमा तो बनाता है पर साथ ही साथ कई बिमारियों को भी लाता है। बारिश के मौसम में हम जल्द ही सुस्त पड़ जाते है| अक्सर लोग बारिश में ज्यादा बीमार हो जाते है जिसमे पेट से सम्बंधित बीमारियां ज्यादा होती है। इस वजह से लोग बारिश का मजा भी नहीं ले पाते।

अगर हम बारिश का लुफ्त उठाना चाहते है तो हमें हमारे शरीर को स्ट्रांग बनाना पड़ेगा ताकि वह बीमारियों से लड़ सके। इसलिए हम आज आपको बता रहे है Monsoon Fruits के बारे में जो आपको बीमारियों से लड़ने में मदद करते है|

यह पौष्टिक फल आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है| फलो से आपकी त्वचा पर भी निखार आता है| आपको यदि फल खाना पसंद नहीं है तो आप इसका फ्रूट चाट बना कर भी खा सकते है| पर ध्यान रहे की इसे आप अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करे और बाहर की चीजों से जितना हो सके दूर ही रहे|

Monsoon Fruits: बीमारी से बचाने के लिए मौसमी फल

Monsoon Fruits

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने वाले फल

आलूबुख़ारा: इसे खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसका सेवन आपको सर्दी जुखाम से बचाता है|

केला: केले में बहुत सारा मिनरल और विटामिन होता है। यह शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है और पेट को भी सही रखता है|

इन्फेक्शन से लड़ने में सहायक

चैरी: इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। यह इन्फेक्शन से लड़ने में सहायक होती है। चेरी के अम्लीय गुण मृत त्वचा को दूर करते हैं।

पेट की समस्या का करे निदान

जामुन: इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसमे आयरन, पोटैशियम और विटामिन भी पाया जाता है। पेट की बिमारियों के लिए यह फल काफी लाभदायक होता है। यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रख कर कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है।

त्वचा को स्वस्थ बनाये

आडू: इसमें काफी मात्रा में फाइब  होता है। आडू त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है। यह Rainy Season Fruits आपके लिए बहुत फायदेमंद है|

अनार: इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो खून में हीमोग्लोबिन को बढाता है साथ ही इसमें मौजूद ऐंटी-ऑक्सीडेंट मानसून में होने वाली वाली त्वचा सम्बंधी बीमारियों से बचाये रखने में भी मदद करते है|

बीमारियों को रखे दूर

नाशपाती: बारिश के मौसम में इसे खाने से बीमारिया नहीं होती है। इसमें फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है।

पपीता: यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है इसमें बहुत सारा फाइबर होता है जिससे पेट सुचारु रूप से काम करता है|

वजन को नियंत्रित रखे

लीची: इसमें विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन होता है, जो मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाता है| साथ ही यह वजन घटाने में भी सहायक होता है|

अब तो आप जान गए होंगे की बारिश के मौसम में Monsoon Fruits के कितने फायदे है। तो इस बारिश में आप भी इसका लाभ ले।

Loading...

You may also like...