Morning Sex: सुबह के सेक्स से आनंद के साथ साथ मिलते हैं कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे


सेक्स को प्यार का चरमोत्कर्ष माना जाता है। आज कल के ज़माने में तो सेक्स को लेकर लोग ज्यादा चर्चा करना ठीक नहीं समझते पर अगर भारतीय इतिहास के साक्ष्यों पर नजर डालें तो भारतीय इतिहास में ऐसा स्वर्ण युग भी मिलता है जब यहाँ सेक्स इतनी ढकी छुपी चीज नहीं थी।

भारत वो देश है जहाँ प्राचीन काल में हीं कामसूत्र जैसी रचनाओं का सृजन हो चूका था। अजंता एलोरा और खजुराहों में आज भी सेक्स के प्रति भारतीय उन्मुक्तता और खुलेपन के सबूत मिलते हैं। हम सेक्स के प्रति बहुत ज्यादा विकसित थे। पर धीरे धीरे ये खुलापन अलग अलग कारणों से संकुचित होता चला गया। इसके पीछे विदेशी हमलावरों और मध्यकाल में हुए अनेक युद्ध भी मुख्य कारण माने जाते हैं।

बहरहाल सैकड़ो साल की गुलामी के बाद आजाद हुए भारत में अब फिर से आधुनिक सोच का विकास हो रहा है और लोग इन बातों पर फिर से चर्चाएं करने लगे हैं। सेक्स को सिर्फ करने भर के लिए कर लेना सहीं नहीं होता बल्कि इसके हर एक क्षण का आनंद उठाया जाना चाहिए।

सेक्स को वैसे तो ज्यादातर लोग रात के अंधेरे में हीं करते हैं पर क्या आप जानते है अगर सेक्स सुबह सुबह किया जाए तो ज्यादा आनंद देता है और इससे आपको स्वास्थ्य संबंधित लाभ भी मिल सकते हैं। आइये आज के इस लेख में पढ़ते हैं Morning Sex से जुड़ी तमाम जानकारियाँ।

Morning Sex: सुबह सुबह उठायें सेक्स का मज़ा और पाए कई लाभ

Morning Sex

सुबह सुबह अपने पार्टनर के साथ सेक्स का सम्बन्ध बनाने के बहुत सारे फायदे बताये जाते हैं। सुबह के वक़्त अगर हम सेक्स का सम्बन्ध बनाते हैं तो हम दूसरे वक़्त में बनाये गए सम्बन्ध से ज्यादा संतुष्टि पा सकते हैं। इसके साथ हीं सुबह सुबह सेक्स करने से हमारे शरीर में होने वाली बहुत सारी बीमारियां भी दूर हो सकती है। जानते है इससे मिलने वाले आनद और फ़ायदों को।

पार्टनर को दें सुबह का सरप्राइज

  • सुबह का सेक्स आनंद के साथ साथ आपको सुकून भी देता है, आप अपने पार्टनर को इसका सरप्राइज दें।
  • आपका इरादा जानने के बाद आपका पार्टनर खुश हो जाएगा।
  • सुबह के शुरूआती घंटों 4 बजे से 5 बजे तक के मध्य में अपनी अलार्म घडी फिक्स कर लें, कोशिश करें की अलार्म की ध्वनि किसी रोमांटिक संगीत की हलकी हलकी आवाज़ में हो।
  • ये रोमांटिक संगीत आपको और आपके पार्टनर को एक रोमांटिक जोन में ले के जायेगी। ऐसे में आप अपने पार्टनर को जगाने के लिए उनके उन अंगों को टच करें जिनसे वो उत्तेजित हो जाएँ।
  • इस दौरान आप उनको और ज्यादा उत्तेजित करने के लिए उनके बदन को चूम भी सकते हैं।

सुबह के सुकून भरे वातावरण का आनद

  • सुबह के समय का माहौल बहुत हीं खुशनुमा और रोमांटिक होता है, ज्यादातर लोग इस समय सो कर इस माहौल का आनंद नहीं उठा पाते।
  • इस समय तापमान भी ज्यादा नहीं रहती, ठंढी तथा ताज़ी हवा चलती रहती है जो सेक्स सम्बन्ध बनाने के लिए बहुत अनुकूल होती है।
  • सुबह के वक़्त शरीर में टेस्‍टोस्‍टेरॉन नामक हार्मोन का लेवेल भी बढ़ जाता है, ऐसे में आप सेक्स का मजा ज्यादा अच्छे से उठा पाते हैं।

सुबह के वक़्त शरीर से आती है प्रकृतिक खुशबू

  • पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय से शोधकर्ताओं द्वारा कराये गए एक शोध से पता चलता है पुरुषों के शरीर से निकलने वाले पसीने की गंध के कारण सेक्स की आकांक्षा बढ़ जाती है।
  • महिलायें पसीने की इस गंध के संपर्क में आ कर सेक्स के लिए उत्तेजित भी हो जाती हैं।
  • रात भर नींद के दौरान आपके शरीर से निकलने वाला पसीना आप में इस गंध का सृजन करता है और जब तक आप नहाते नहीं है तब तक ये गंध आपके शरीर से निकलता रहता है।
  • ऐसे में आप सुबह के वक़्त इस गंध के संग सेक्स का आनंद उठा सकते हैं और अपने पार्टनर को वाइल्ड लव का तोहफा दे सकते हैं।

गर्भाधारण की संभावनाएं बढ़ाये

  • एक शोध के मुताबिक़ बताया गया है की सुबह के वक़्त सेक्स के दौरान निकलने वाले वीर्य की क्वालिटी करीब 12 फीसदी तक बढ़ जाती है।
  • इसी कारण अगर किसी महिला को गर्भधारण में समस्याएं आ रही हों तो उन्हें सुबह के समय सेक्स सम्बन्ध बनाना चाहिए।
    ऐसा करने से उनकी गर्भ-धारण की संभावनाएं बढ़ जायेंगी।

दिन भर तरोताजा और फिट रहेंगे

  • सुबह सुबह सेक्स सम्बन्ध बनाने से हमारे बॉडी से कई प्रकार के तरल पदार्थ निकलते हैं।
  • इन तरल पदार्थों के निकलने से सम्बन्ध बनाने वाले जोड़े को ना सिर्फ आनंद की अनुभूति होती है बल्कि खुश और हेल्दी भी महसूस करते है।
  • सेक्स को भी एक प्रकार का व्यायाम मना जाता है और जैसे सुबह सुबह व्यायाम करने से आप दिन भर के लिए फ्रेश महसूस करते हैं वैसे हीं सुबह सुबह सेक्स कर के भी आप पूरे दिन तरोताजा और फिट फील करेंगे।

दिल से जुड़ी समस्याओं में लाभ

  • अमेरिका में अवस्थित बेलफ़ास्ट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किये गए एक दूसरे शोध में ऐसा बताया गया है की अगर हफ्ते में तीन दिन सुबह
  • सुबह सेक्स के सम्बन्ध बनाये जाए तो सम्बन्ध बनाने वाला जोड़ा दिल से संबंधित बीमारियों से भी दूर रहता है।
  • ऐसे लोगों को दिल का दौड़ा पड़ने का खतरा काफी कम हो जाता है।

इम्युनिटी में इजाफा

  • सुबह के समय सेक्स सम्बन्ध बनाने वाले जोड़े की सेक्स लाइफ हमेशा स्वस्थ और चिंतामुक्त रहती है।
  • गुस्सा, चिड़चिड़ापन तथा तनाव जैसी परेशानियों से आप अगर परेशान हैं तो आप अपने पार्टनर के संग सुबह के समय में यौन संबंध बना कर इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
  • हर हफ्ते अगर आप 3 बार सुबह के समय सेक्स सम्बन्ध बनाते है तो इससे आपके शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।

स्किन की शाइन बढ़ती है

  • सुबह के वक़्त सेक्स सम्बन्ध बनाने से आपके और आपके पार्टनर के शरीर में एस्‍टोजन का लेवेल बढ़ जाता है।
  • एस्‍टोजन के लेवल के बढ़ने से स्कीन में ऑक्सीजन का संचरण अच्छे से हो पाता है और इसी कारण आपके स्किन में चमक बढ़ जाती है।
  • इससे आपकी स्किन से संबंधित दूसरी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

आपने इस लेख में पढ़ा सुबह सुबह बनाये जाने वाले सेक्स संबंधों से जुड़े तथ्य और जानकारियाँ। आप भी अपने पार्टनर के साथ सुबह के सेक्स का आनंद उठाये और इससे होने वाले फ़ायदों का लाभ भी उठायें।

You may also like...