Nude Makeup for Boys: लड़को को दिखना है हैंडसम, तो ट्राई करें न्यूड मेकअप

अधिकतर लोगो का मानना होता है की मेकअप करने की आवश्यकता सिर्फ लड़कियों को होती है। लड़कों को मेकअप की जरुरत नहीं पड़ती है।

आज सौंदर्य के क्षेत्र में लड़के भी लड़कियों से पीछे नहीं रहना चाहते है। आपको बता दे की अब जमाना बदल गया है आज आप लड़को को भी मेकअप करते देख सकते है। आज कल युवा भी सुन्दर और हैंडसम दिखना चाहते है जिसके लिए वह पार्लर भी जाते है।

लड़के यदि ज्यादा मेकअप कर ले तो वह अच्छे नहीं दीखते है और हसी का पात्र बन जाते है। लड़कों को चाहिए की वह नेचुरल मेकअप करे ताकि वह हैंडसम दिखे और लोगो को मेकअप का पता भी न चले।

इसके लिए न्यूड मेकअप का चलन जोरो शोरो पर है जो की आपको हैंडसम दिखाने में मदद करता है। तो चलिए जानते है Nude Makeup for Boys से जुड़ी जानकारियों के बारे में।

Nude Makeup for Boys: जानिए कैसे पाए न्यूड मेकअप से आकर्षक लुक

Nude Makeup for Boys

न्यूड मेकअप कैसे करते है?

फेस को क्लीन करे

  • इस मेकअप को करने के लिए पहले फेस को अच्छे से धो ले।
  • इसके बाद चेहरे पर प्राइमर का उपयोग करे।

प्राइमर के बाद फाउंडेशन

  • प्राइमर को लगाने के बाद फाउंडेशन लगाए।
  • ध्यान रहे की जब भी आप फाउंडेशन का चुनाव करे तो वह आपके स्किन में मिलता जुलता होना चाहिए ।
  • फाउंडेशन के शेड में ज्यादा डार्क शेड का उपयोग ना करे।
  • फाउंडेशन के शेड जितना हल्का होगा उतना ही नेचुरल लुक देगा।

इस तरह चुने शेड

  • आपको बता दे की व्हाइट टोन के लिए पीच शेड का उपयोग कर सकते है।
  • और व्हीटिश टोन के लिए गुलाबी रंग, डार्क टोन के लिए कारमल शेड का चुनाव करना अच्छा होता है।

आँखों और लिप्स को इग्नोर करे

  • लड़कियों के लिए न्यूड मेकअप में आँखों और लिप्स का खास ध्यान रखना ज़रुरी होता है।
  • लेकिन लड़को को न्यूड मेकअप के लिए आँखों और लिप्स पर ज्यादा मेकअप नहीं करना होता है।

न्यूड मेकअप से जुड़ी अन्य जानकारियाँ:-

  1. इसे लगाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती है।
  2. न्यूड मेकअप करने से प्राकृतिक लुक आता है।
  3. न्यूड मेकअप को लड़के और लड़किया दोनों ही कर सकते है।
  4. जब भी न्यूड मेकअप करे तो हलके रंग के ही शेड्स चुनने चाहिए।
  5. न्यूड मेकअप में केवल फांउडेशन और कंसीलर की सहायता से ही चेहरे की खूबसूरती को निखारा जाता है।
  6. यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स, डार्क सर्कल्स या फिर झुर्रिया है तो उसे छुपाने के लिए स्किन टोन से मेल खाता हुआ कंसीलर ले भी सकते है।
Loading...

You may also like...