Healthy Food For Child In Hindi: बच्चों के लिए पौष्टिक आहार

जब बच्चा माँ के पेट में होता है तब ही माँ उससे प्रॉमिस करती है की वो उसका पूरा ख्याल रखेगी| बच्चे के जन्म के बाद उसका काफी ख्याल भी रखा जाता है| इसके बावजूद भी आजकल बच्चो को कम उम्र में ही बीमारिया होने लगती है|

इसके पीछे का कारण यह है की जब वो बहुत छोटे रहते है आप अपने हिसाब से उन्हें सब कुछ खिला देती है लेकिन जैसे ही वो थोड़े बड़े होते है, जिद करने लगते है|

बच्चो को सब्जी रोटी कुछ पसंद नहीं आती, उन्हें केवल बाहर मिलने वाले फ़ास्ट फूड्स खाने होते है| लेकिन बच्चा हमेशा स्वस्थ रहे इसके लिए बच्चे में बचपन से ही स्वस्थ खाने की आदत परिवार को डालना चाहिए|

आपको बता दे की स्वस्थ खाना, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे ना केवल बच्चे ऊर्जावान बने रहते है बल्कि बच्चों का दिमाग भी तेज होता है। तो चलिए जानते है कुछ Healthy Food For Child In Hindi.

Healthy Food For Child In Hindi: जानिए बच्चों के लिए फायदेमंद आहार

Nutritious Food for Kids

फल और सब्जियां

  • भले ही बच्चे फल और सब्जियां खाने में नाटक करते है लेकिन उन्हें यह देना बहुत आव्यशक है|
  • फल और सब्जियों में विटामिन ए, सी, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नेसियम, पोटेशियम और फाइबर मौजूद होता है|
  • यह सभी तत्व शारीरिक विकास करने और शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए आवश्यक होते हैं।

दूध और डेयरी उत्पाद

  • दूध और डेयरी उत्पाद में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है जो हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए जरुरी है|
  • बच्चो के लिए इसकी रोजाना तीन सर्विंग जरुरी है|
  • आप बच्चो को पनीर, दही, दूध, दूध से बनी पुडिंग आदि दे सकते है|

आयरन – लोह तत्व

  • यदि शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो बच्चे एनीमिया के शिकार हो जाते है|
  • आयरन रक्त के निर्माण के लिए एक महत्त्वपूर्ण खनिज है।
  • आयरन के लिए रोजाना बच्चो को हरी पत्तेदार सब्जिया, किशमिश या आयरन युक्त फोर्टिफाइड अनाज देना चाहिए|

साबुत अनाज

  • शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत लाने के लिए साबुत अनाज बच्चो को दे|
  • बच्चो को व्होल ग्रेन की रोजाना 4 सर्विंग देना चाहिए।
  • इसके अंतर्गत आप दलिया, मक्का और गेहूं की रोटियां,मल्टीग्रेन टोस्ट ब्राउन राइस आदि दे सकते है|

हेल्दी फैट

  • शरीर में ऊर्जा के लिए हेल्दी फैट भी जरुरी है|
  • इसका मतलब यह नहीं की आप बच्चो को चॉकलेट और बेक्ड खाद्य पदार्थ दे| यह ट्रांस फैट होता है|
  • आपको मोनो अन-सैचूरेटेड फैट जैसे की सूखे मेवे, पोली अन- सैचुरेटेड फैट जैसे की मछली, मक्का, सोयाबीन, फ्लैक्स सीड आदि बच्चो को देना है|
Loading...

You may also like...