Bhindi Ke Fayde: कई करामाती स्वास्थ्य फ़ायदों से भरपूर होती है भिन्डी

ओक्रा एक प्रकार की हरी सब्जी है जिसे लोग आम भाषा में भिन्डी, लेडी फिंगर और बामिया के नाम से भी जानते है। हमारे देश में लोग भिन्डी खाना बहुत पसंद करते है। भले ही आप इसे साधारण सब्जी की तरह खाते हो, लेकिन क्या आप जानते है कि यह हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद है? तो आइए जाने Okra Health Benefits in Hindi.

Lady Finger में कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे कार्बोहायड्रेट, कैल्शियम, फोस्फोरस आदि पाए जाते है। यह पोषक तत्व शरीर को कई प्रकार की बीमारियों जैसे मधुमेह, हृदय रोग, नेत्रा रोग, कब्ज और एनीमिया आदि की रोकथाम करने में सहायक होते है।

Bhindi में अंदर की तरफ सफेद बीज होते है और इसका बाहरी रंग हरा होता है। इसे खाने के शौकीन बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े तक होते है। भिन्डी की सब्जी को आप कई प्रकार से बना सकते है। इसके सारे प्रकार बहुत प्रसिद्ध हैं और खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं।

Lady Finger Vegetable में फाइबर का उच्च स्तर होता है जो शरीर के फैट को बढ़ने नहीं देता है। इसके अलावा इसमे जिलेटिन होता है जो पेट में एसिडिटी होने पर ठंढक पहुँचाने का काम करता है। इसके साथ ही जिन लोगों को पेशाब संबंधी समस्याएँ होती है उन्हे भिन्डी खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह शरीर को कई प्रकार के रोगों से भी बचाता है। पढ़ें Bhindi Ke Fayde.

Bhindi Ke Fayde: भिन्डी का सेवन शरीर को बीमारियों से रखेगा दूर, जाने इसके फायदे

Bhindi Ke Fayde

मधुमेह

  • मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भिन्डी बहुत ही फ़ायदेमंद होती है।
  • भिन्डी में फाइबर की मात्रा बहुत होती है जो कि रक्त में शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकती है।
  • इस वजह से भिन्डी डायबिटीस से लड़ने की शक्ति देती है।

गर्भवती महिलाओ के लिए

  • भिन्डी विटामिन बी (Vitamin B) से भरपूर सब्जी है। इस वजह से यह शरीर की नई कोशिकाओं के निर्माण और उनकी सही देखभाल में मदद करती है।
  • इसके साथ ही विटामिन बी गर्भवती महिलाओ में बच्चों के जन्म से पहले आने वाली बहुत सी परेशानियों को रोकता है और बच्चों के विकास में सहायक होता है।
  • इसके अलावा भिन्डी में मौजूद फॉलिक एसिड भ्रूण के दिमाग के विकास के लिए ज़रूरी होता है।

एनीमिया

  • भिन्डी में आयरन की मात्रा होने से यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में भी मदद करता है। इस वजह से यह एनीमिया जैसे खतरे से शरीर को बचाता है।
  • इसके अलावा इसमे उपस्थित विटामिन K शरीर में खून के थक्के बनने से रोकता है और शरीर के अन्य द्रव्य को जमने और उन्हे गाढ़ा होने में मदद करता है।
  • इसके साथ ही भिन्डी विटामिन A से भी भरपूर होती है इसलिए यह हड्डियों और दिल को मजबूत बनाने में भी मदद करती है।

वजन कम करने में सहायक

  • भिन्डी, बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए भी बहुत लाभकारी होती है।
  • इसमे उपस्थित फाइबर की मात्रा शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर वजन को घटाने और मोटापे को कम करने में सहायक होती है।

इम्यूनिटी सिस्टम

  • भिन्डी में मौजूद विटामिन्स और कई प्रकार के मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन हानिकारक फ्री-रेडिकल्स और खतरनाक बीमारियों से लड़ने में सहायक होते है।
  • इसके साथ ही इसमे एंटीसेप्टिक गुण भी होते है जो कि शरीर को सर्दी, खाँसी, जुकाम आदि से लड़ने और इम्यूनिटी सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते है।

दिल के लिए फ़ायदेमंद

  • हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भिन्डी खाना बहुत ही लाभकारी होता है।
  • भिन्डी में मौजूद घुलनशील फाइबर, सीरम कोलेस्टरॉल को कम कर दिल की बीमारियो से लड़ने की शक्ति देते है।
  • इसके साथ-साथ यह कोलेस्टरॉल के लेवल को भी कम करने में मदद करते है।
  • भिन्डी में मौजूद पेकटिन, आँतो में होने वाले कोलन कैंसर से बचाने में सहायक होते है और पेट में होने वाली सूजन और कब्ज से भी छुटकारा दिलाते है।
  • शोध से पता चला है कि नियमित रूप से भिन्डी का सेवन किडनी को डैमेज होने से रोकता है और उसको स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आँखो के लिए

  • भिन्डी में मौजूद विटामिन A और बीटा-केरोटीन आँखो की रोशनी को बढ़ाने और आँख से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
  • इसके साथ-साथ भिन्डी का सेवन मोतियाबिंद को होने से भी रोकता है और उम्र के साथ आँखो में आने वाली कमज़ोरी को दूर करने में सहायक होता है।

बालों के लिए फ़ायदेमंद

  • भिन्डी का उपयोग बालों को लंबा और घना बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • भिन्डी का उपयोग करने से खराब और दोमूहे बालों से मुक्ति मिलती है।
  • इसके साथ ही यह रूसी को दूर करने में भी सहायक होता है।
  • इसे लगाने के लिए भिन्डी को गर्म पानी में उबाल ले और फिर पानी को ठंडा होने दे, फिर इस पानी से बालो को धो ले।
  • ऐसा करने से रूसी और जुओ से निजात मिलता है और बाल मजबूत बनते है।

त्वचा के लिए

  • त्वचा की बात करे तो बहुत से Okra Benefits for Skin भी होते है। आजकल हर कोई अपनी त्वचा को कोमल और सुंदर बनाना चाहता है।
  • ऐसे में भिन्डी का सेवन भी त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है। भिन्डी में उपस्थित विटामिन सी, पुराने ऊतकों की मरम्मत कर नये ऊतकों के निर्माण में सहायक होता है जिससे त्वचा नई जैसी दिखाई देने लगती है।
  • इसके अलावा भिन्डी में मौजूद पोषक तत्व, फ्री-रेडिकल्स से चेहरे की रक्षा कर त्वचा को टाइट बनाने में मदद करते है।
  • भिन्डी का उपयोग करने के लिए भिन्डी को गर्म पानी में तब तक उबाले जब तक भिन्डी मुलायम ना हो जाए। उसके बाद भिन्डी को ठंडी करने बाद अच्छी तरह से मसल लें और अपने चेहरे पर लगाए। फिर 5 मिनिट बाद चेहरे को धो ले। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा कोमल और जवान बनती है।
  • अब तो आप जान ही गए होंगे की भिन्डी खाने में जितना फ़ायदेमंद होती है। उतना ही यह लगाने में भी लाभकारी होती है।इसलिए खाने के साथ साथ इसका इस्तेमाल लगाने के लिए भी कर सकते है।

आज आपने जाना Okra Health Benefits in Hindi. आमतौर पर लोग भिन्डी खाने में थोड़ा नखरे करते है, लेकिन अगर आप इसे फ्राई करके बनाएँगे तो शायद यह आपको बहुत पसंद आएगी। तो आज ही बनाये भिन्डी की सब्जी और स्वस्थ शरीर पाए।साथ ही अपने परिवार वालो को भी स्वाथ्य रखे।

Loading...

You may also like...