Olive Oil for Brain Cancer: मस्तिष्क कैंसर रोकने में सहायक

पुराने ज़माने की बात करे तो उस समय अधिकतर लोग जैतून के तेल से खाना पकाते थे| क्या आप जानते है ऐसा क्यों?

दरहसल जैतून का तेल स्वास्थ्यवर्धक तेल है जो की कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाने में फायदेमंद है| इसके अलावा यह त्वचा संबंधी भी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है|

आपने अब तक इसके मधुमेह के रोगियों के लिए फायदे सुने होंगे साथ ही यह भी सुना होगा की यह कोलेस्ट्रॉल कम करके ह्रदय स्वास्थ्य को बेहतर रखता है| लेकिन क्या आप जानते है  जैतून का तेल कैंसर से बचाव करने में भी अहम् भूमिका निभाता है|

जैतून के तेल में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, डी, ई, के और बी-कैरोटिन मौजूद होता है| यह सभी तत्व कैंसर से लड़ते है और मानसिक विकार को दूर रखते है| एक किये गए अध्यन के मुताबिक, जैतून के तेल में पाए जाने  वाले घटको में से एक घटक लोगों को मतिष्‍क कैंसर से बचाने में सहायक हो सकता है। आइये विस्तार से जानते है Olive Oil for Brain Cancer के बारे में|

Olive Oil for Brain Cancer: कैंसर से कैसे बचाव करता है जैतून तेल

Olive Oil for Brain Cancer

ओलिइक एसिड रोकता है कैंसर का निर्माण

वैज्ञानिकों के अनुसार जैतून के तेल में ओलिइक एसिड नामक एक घटक होता है| यह घटक कैंसरकारी कोशिकाओं को सक्रिय नहीं होने देता, और इससे ट्यूमर का निर्माण नहीं हो पाता है।

इस शोध के परिणाम को जर्नल ऑफ मॉलेकुलर बायोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। आपको बतादे की यदि आप जैतून के तेल का सेवन करते है तो इससे ओलिइक एसिड शरीर को एक कोशिकीय कण के उत्‍पादन के लिए प्रेरित करता है|

ओलिइक एसिड का काम कैंसर कॉसेस प्रोटीन के निर्माण को रोकना है। और इस तरह जैतून तेल कैंसर को विकसित नहीं होने देता है|आप और भी कई जैतून तेल के फायदे यहां जान सकते है|

ब्रिटेन शोधकर्ताओं का इस पर क्या है कहना

वही इस बात पर ब्रिटेन की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है की इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं की जा सकती कि भोजन में जैतून के तेल का इस्‍तेमाल करने से मस्तिष्‍क के कैंसर को रोकने में मदद मिलेगी|

हालाँकि अध्‍ययन के नतीजे तो यही कहते है की जैतून में  ओलिइक एसिड पाया जाता है और यह घटक कोशिकाओं में ट्यूमर रोधी कणों का उत्‍पादन करने में मददगार है|

जैतून से मस्तिष्क कैंसर का उपचार

वैज्ञानिकों का कहना है की इस पर अभी भी रिसर्च जारी है| अब जो अध्यन होंगे उससे हम जान पाएंगे कि जैतून का तेल मस्तिष्‍क को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिए किस हद तक भूमिका निभाता है|

इसके अलावा इस अध्‍ययन को करने से, मस्तिष्‍क के कैंसर को रोकने के लिए जैतून के तेल का उपचार की तरह इस्तेमाल करने की संभावना बढ़ती है|

Loading...

You may also like...